Page Loader
IPL 2024 नीलामी: ट्रिस्टन स्टब्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा
ट्रिस्टन स्टब्स को मिला खरीदार (तस्वीर: एक्स/@TristanStubbs18)

IPL 2024 नीलामी: ट्रिस्टन स्टब्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा

Dec 19, 2023
03:13 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए मंगलवार को दुबई के कोका कोला एरिना में मिनी नीलामी हुई। इस नीलामी में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को खरीदार मिल गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 50 लाख रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस भी 50 लाख रुपये था। नीलामी से पहले उन्हें मुंबई इंडियंस (MI) ने रिलीज कर दिया था। पिछले सीजन MI ने उन्हें 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था।

प्रदर्शन

IPL में स्टब्स के आंकड़े

IPL में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज स्टब्स के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 4 मैच की 4 पारियों में सिर्फ 27 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 6.75 की और स्ट्राइक रेट 77.14 की रही है। लीग में उनका सर्वाधिक स्कोर 20 रन है। इसके अलावा उन्होंने 4 मैच की 1 पारी में 2 ओवर गेंदबाजी भी की है। इस दौरान उन्होंने 7 की इकॉनमी से 14 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया है।

प्रदर्शन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय और टी-20 में प्रदर्शन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में स्टब्स के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 17 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 13 पारियों में उन्होंने 21.72 की औसत और 155.19 की स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक भी जड़ा है। साथ ही 59 टी-20 मुकाबलों में उन्होंने अब तक 1,119 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 24.86 की और स्ट्राइक रेट 147.23 की रही है। टी-20 में वह अब तक 4 अर्धशतक लगा चुके हैं।