NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024 नीलामी: कौन हैं शुभम दुबे, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 5.8 करोड़ रुपये में खरीदा?
    अगली खबर
    IPL 2024 नीलामी: कौन हैं शुभम दुबे, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 5.8 करोड़ रुपये में खरीदा?
    शुभम दुबे को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा (तस्वीर: एक्स/@rajasthanroyals)

    IPL 2024 नीलामी: कौन हैं शुभम दुबे, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 5.8 करोड़ रुपये में खरीदा?

    लेखन रजत गुप्ता
    Dec 19, 2023
    05:31 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए मंगलवार को दुबई के कोका कोला एरिना में मिनी नीलामी हुई।

    इस नीलामी में भारतीय अनकैप्ड बल्लेबाज शुभम दुबे चंद मिनटों में ही करोड़पति बन गए।

    राजस्थान रॉयल्स (RR) ने उन्हें सबसे ज्यादा 5.8 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था।

    शुभम के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने भी लगातार बोली लगाई। हालांकि, अंत में बाजी राजस्थान ने मार ली।

    प्रदर्शन

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 में किया था शानदार प्रदर्शन

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में विदर्भ के इस खिलाड़ी का प्रदर्शन शानदार रहा था। मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 में शुभम विदर्भ की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

    उन्होंने 7 मैच की 7 पारियों में 221 रन बनाए थे। इस दौरान उनकी औसत 73.66 की और स्ट्राइक रेट 187.28 की रही थी।

    टूर्नामेंट में उन्होंने 1 अर्धशतक भी लगाया था। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 58 रन था।

    प्रदर्शन

    टी-20 में ऐसे हैं शुभम के आंकड़े

    टी-20 में शुभम के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 20 मैच की 19 पारियों में 485 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 37.30 की और स्ट्राइक रेट 145.20 की रही।

    टी-20 में उन्होंने सिर्फ 1 अर्धशतक लगाया है। इस प्रारूप में अब तक वह 26 चौके और 30 छक्के जड़ चुके हैं।

    वह अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 8 नवंबर, 2021 को मणिपुर के खिलाफ टी-20 करियर की शुरुआत की थी।

    प्रदर्शन

    IPL स्काउट्स को प्रभावित किया

    शुभम का जन्म 27 अगस्त, 1994 को महाराष्ट्र के यवतमाल में हुआ था। 29 वर्षीय क्रिकेटर मध्यक्रम में बल्लेबाज के साथ ही ऑफब्रेक गेंदबाजी करने में भी सक्षम है।

    वह दिल्ली कैपिटल्स और RR समेत कई फ्रेंचाइजी के साथ ट्रायल में भाग ले चुके हैं। पिछली नीलामी में वह घायल हो गए थे।

    शुभम ने SMAT में अपने प्रदर्शन से कई IPL स्काउट्स को प्रभावित किया था। यही कारण है कि कई टीमों ने उन्हें खरीदने में रुचि दिखाई।

    ट्विटर पोस्ट

    SMAT में शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला

    Shubham Dubey, Vidarbha’s highest run-scorer this SMAT is now a Royal! 🔥💗 pic.twitter.com/7MRJnlsV11

    — Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) December 19, 2023
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    राजस्थान रॉयल्स

    ताज़ा खबरें

    भारी बारिश के कारण पूर्वोत्तर में बाढ़ और भूस्खलन, प्रधानमंत्री मोदी ने की मुख्यमंत्रियों से बात नरेंद्र मोदी
    माइक्रोसॉफ्ट बिंग में आया नया AI फीचर, यूजर्स लिखकर बना सकेंगे वीडियो  माइक्रोसॉफ्ट
    पाकिस्तानी धमकी पर हिमंत बिस्वा ने दिया जवाब, कहा- चीन नहीं रोक सकता ब्रह्मपुत्र का पानी  हिमंत बिस्वा सरमा
    'मालिक' का पहला मोशन पोस्टर जारी, गैंगस्टर बन धमाल मचाएंगे राजकुमार राव राजकुमार राव

    इंडियन प्रीमियर लीग

    BBL: मेलबर्न स्टार्स को लगा झटका, चोट के कारण अगले मैच से बाहर हुए ग्लेन मैक्सवेल बिग बैश लीग
    IPL 2024: पंजाब किंग्स ने संजय बांगर को क्रिकेट विकास का नया प्रमुख नियुक्त किया पंजाब किंग्स
    IPL 2024 संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी सूची जारी, कुल 333 नामों पर लगेगी बोली क्रिकेट समाचार
    शाकिब अल हसन का अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का इरादा नहीं, जानिए क्या कहा शाकिब अल हसन

    IPL 2024

    IPL 2024 नीलामी: हर्षल पटेल को पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 नीलामी: डेरिल मिचेल को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा  डेरिल मिचेल
    IPL 2024 नीलामी: क्रिस वोक्स को पंजाब किंग्स ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 नीलामी: अजमतुल्लाह उमरजई को गुजरात टाइटंस ने 50 लाख रुपये में खरीदा  इंडियन प्रीमियर लीग

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2023: SRH के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RR ने SRH को दिया 215 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम SRH: जोस बटलर 5 रन से शतक से चूके, जड़ा सीजन का चौथा अर्धशतक जोस बटलर
    IPL 2023: संजू सैमसन ने SRH के खिलाफ लगाया लगातार चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025