Page Loader
IPL 2024 नीलामी: चेतन सकारिया को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा 
चेतन सकारिया को मिला खरीदार (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024 नीलामी: चेतन सकारिया को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा 

Dec 19, 2023
03:56 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए मंगलवार को दुबई के हुई नीलामी में भारतीय क्रिकेट टीम और सौराष्ट्र के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को खरीदार मिल गया। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें 50 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस भी 50 लाख ही था। नीलामी से पहले उन्हें दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने रिलीज कर दिया था। पिछले सीजन DC ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में अपने साथ बरकरार रखा था।

प्रदर्शन

IPL में ऐसा है सकारिया का प्रदर्शन

IPL में इस भारतीय तेज गेंदबाज के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 19 मैच की 19 पारियों में 20 सफलताएं प्राप्त की हैं। इस दौरान सकारिया की औसत 29.95 की और इकॉनमी 8.44 की रही है। 3/31 लीग में उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े हैं। सकारिया लीग में अब तक 71 ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 599 रन खर्च किए हैं। इसके अलावा IPL में उनके बल्ले से सिर्फ 20 रन निकले हैं।

प्रदर्शन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय और टी-20 में प्रदर्शन

सकरिया ने 28 जुलाई, 2021 को श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ कोलंबो में टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक खेले 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 1 पारी में गेंदबाजी की है। इस दौरान उन्होंने 34 रन खर्च कर 1 विकेट चटकाया है। इसके अलावा 46 टी-20 मैच की 45 पारियों में 65 सफलताए प्राप्त की हैं। इस दौरान उनकी औसत 20.16 की और इकॉनमी 7.69 की रही है। 5/11 टी-20 में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।