NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: आंद्रे रसेल KKR के लिए 200 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने, जड़ा अर्धशतक 
    अगली खबर
    IPL 2024: आंद्रे रसेल KKR के लिए 200 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने, जड़ा अर्धशतक 
    आंद्रे रसेल ने धमाकेदार पारी खेली है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: आंद्रे रसेल KKR के लिए 200 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने, जड़ा अर्धशतक 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 23, 2024
    09:52 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपना पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेलने उतरी।

    इस मुकाबले में KKR के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने कमाल कर दिया। वह KKR के लिए खेलते हुए 200 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं।

    KKR का कोई भी बल्लेबाज उनके आस-पास भी नहीं है। उन्होंने सिर्फ 20 गेंद में अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

    आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    छक्के

    KKR के लिए सबसे ज्यादा छक्के 

    रसेल ने KKR के लिए पहला मुकाबला साल 2014 में खेला था। रसेल ने KKR के लिए 113 मैच खेले हैं और 200 छक्के लगाए हैं।

    KKR के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर नितीश राणा हैं, जिनके बल्ले से 106 छक्के निकले हैं।

    युसूफ पठान ने KKR के लिए खेलते हुए 93 छक्के लगाए थे। इन खिलाड़ियों के अलावा और कोई भी बल्लेबाज KKR के लिए 90 से ज्यादा छ्क्के नहीं लगा पाया है।

    जानकारी

    रसेल ने किया बड़ा कारनामा

    रसेल IPL में सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने 1,322 गेंदों का सामना करते हुए यह कारनामा किया है। क्रिस गेल ने 1,811 गेंदों में 200 छक्के पूरे किए थे। रसेल ने 51.59 प्रतिशत रन छक्कों से बनाए हैं।

    पारी

    कैसी रही रसेल की पारी?

    एक समय KKR के 5 विकेट 105 रन पर गिर गए थे। यहां से रसेल ने रिंकू सिंह के साथ मिलकर पारी को संभाला।

    वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज ने 25 गेंद का सामना किया और 64 रन जड़ दिए। उनके बल्ले से 3 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 256.00 की रही।

    रिंकू के साथ मिलकर रसेल ने सिर्फ 33 गेंद में 81 रन जोड़ दिए। इस साझेदारी में रिंकू का योगदान सिर्फ 15 रन का था।

    धमाकेदार

    रसेल ने हासिल की ये खास उपलब्धि 

    रसेल ने अपनी इस धमाकेदार पारी के दौरान एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

    वह IPL के इतिहास में 13वीं बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    रसेल इस मामले में मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज किरोन पोलार्ड (13) के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

    दूसरे स्थान पर एबी डिविलियर्स (19) और पहले स्थान पर गेल (29) हैं।

    करियर

    कैसा रहा है रसेल का IPL करियर?

    रसेल ने IPL में अब तक 113 मैच खेले हैं और 175.55 की स्ट्राइक रेट से 2,326 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    उनकी स्ट्राइक रेट 175.55 की रही है। उनके बल्ले से 11 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 88 रन रहा है। रसेल 19 बार नाबाद भी रहे हैं।

    गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 24.49 की औसत से 96 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/15 विकेट का रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आंद्रे रसेल
    टी-20 क्रिकेट
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    आंद्रे रसेल

    #Opinion: इन वजहों से KKR जीत सकती है IPL 2019 का खिताब इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के स्टार खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज टीम में नहीं मिली जगह, बोर्ड ने किए बड़े बदलाव क्रिकेट समाचार
    विश्व कप 2019: वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय विश्व कप टीम घोषित, रसेल की वापसी, पोलार्ड बाहर क्रिकेट समाचार
    #KKRvMI: रसेल-शुभमन की आंधी के बाद बरसे हार्दिक पंड्या, लेकिन KKR ने MI को हराया कोलकाता नाइट राइडर्स

    टी-20 क्रिकेट

    PSL 2024 फाइनल: इस्लामाबाद यूनाइटेड ने मुल्तान सुल्तांस को हराया, रिकॉर्ड तीसरी बार जीता खिताब पाकिस्तान सुपर लीग
    IPL 2024: क्या है पंजाब किंग्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: कौन है ल्यूक वुड जिन्हें मिली मुंबई इंडियंस की टीम में जगह? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: इन 5 विदेशी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर रहेंगी सबकी नजरें    इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL: विराट कोहली के नाम दर्ज है बल्लेबाजी का खास रिकॉर्ड, DC के खिलाफ किया करनामा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL: लसिथ मलिंगा हैं जीते हुए मैचों में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज, जानिए आंकड़े मुंबई इंडियंस
    केशव महाराज ने अयोध्या के राम मंदिर पहुंचकर की विशेष पूजा अर्चना, सामने आई फोटो केशव महाराज
    IPL 2024: CSK बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2024

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: ये 5 विदेशी गेंदबाज कर सकते हैं दमदार प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: CSK रही है खेल भावना दिखाने में अव्वल, सर्वाधिक बार जीता 'फेयर प्ले' पुरस्कार इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में सौरव गांगुली की रही है सबसे कम स्ट्राइक रेट, जानिए अन्य के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    जानिए क्या है स्मार्ट रिप्ले सिस्टम, जिसे IPL 2024 में किया जाएगा लागू  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025