NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाजों के आंकड़ों पर एक नजर
    अगली खबर
    IPL 2024: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाजों के आंकड़ों पर एक नजर
    PBKS के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा करना चाहेंगे कमाल (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाजों के आंकड़ों पर एक नजर

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 20, 2024
    02:27 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पिछले सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था।

    IPL 2024 की नीलामी में PBKS ने हर्षल पटेल और क्रिस वोक्स के रूप में 2 प्रमुख गेंदबाजों को शामिल किया था।

    पिछले सीजन में PBKS की गेंदबाजी कुछ खास अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी, जिसमें सुधार करने के लिए इन खिलाड़ियों को टीम ने अपने साथ शामिल किया है।

    आइए PBKS की तेज गेंदबाजी आक्रमण के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    गेंदबाज

    ये तेज गेंदबाज हैं टीम का हिस्सा 

    PBKS के दल में अब हर्षल और अर्शदीप सिंह जैसे भारतीय तेज गेंदबाज मौजूद हैं। ये दोनों खिलाड़ी 2022 में खेले गए टी-20 विश्व कप में एक साथ खेल चुके हैं।

    इनके अलावा ऋषि धवन और अनकैप्ड विधवथ कावेरप्पा अन्य भारतीय तेज गेंदबाज हैं।

    विदेशी खिलाड़ियों में वोक्स, सैम कर्रन, कगिसो रबाडा और नाथन एलिस टीम जैसे उपयोगी गेंदबाज हैं।

    PBKS का तेज गेंदबाजी आक्रमण बेहद संतुलित नजर आ रहा है।

    अर्शदीप 

    डेथ ओवरों में 28 विकेट ले चुके हैं अर्शदीप 

    अर्शदीप ने IPL में 27.14 की औसत के साथ 57 विकेट लिए हैं। उनके सभी विकेट PBKS के लिए आए हैं। उन्होंने पॉवरप्ले ओवरों में 21 विकेट लिए हैं, वहीं उन्होंने 28 विकेट डेथ ओवरों (16-20) में चटकाए हैं। उन्होंने मिडिल ओवरों में 8 विकेट अपने नाम किए हैं।

    अपने टी-20 करियर में अर्शदीप ने 23.82 की औसत से 145 विकेट लिए हैं।

    कावेरप्पा ने अपने युवा टी-20 करियर में 12 की औसत से 23 विकेट लिए हैं।

    आंकड़े

    कैसा रहा है हर्षल और ऋषि धवन का IPL करियर?

    हर्षल ने अपने IPL करियर में 91 मैच की 89 पारियों में 24.07 की औसत और 8.59 इकॉनमी से 111 विकेट चटकाए हैं। उनके 57 विकेट डेथ ओवरों में आए हैं। उन्होंने मिडिल ओवरों में 44 विकेट और पावरप्ले ओवरों में 10 विकेट लिए हैं।

    टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 23.88 की औसत से 209 विकेट लिए हैं।

    धवन ने IPL में 25 विकेट लिए हैं। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 25.56 की औसत से 116 विकेट लिए हैं।

    रबाडा

    IPL में अब तक 106 विकेट ले चुके हैं रबाडा  

    रबाडा ने IPL में 69 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 20.73 की औसत और 8.42 की इकॉनमी रेट से 106 विकेट लिए हैं।

    PBKS के लिए उन्होंने 21.26 की औसत से 30 विकेट लिए हैं।

    IPL में रबाडा ने डेथ ओवरों में 58 विकेट लिए हैं, वहीं पावरप्ले और मिडिल ओवरों में उनके नाम क्रमश: 30 और 18 विकेट हैं।

    कुल मिलाकर टी-20 क्रिकेट में वह 23.27 की औसत से 239 विकेट ले चुके हैं।

    विदेशी गेंदबाज

    विदेशी तेज गेंदबाजों के आंकड़े

    कर्रन ने IPL में 35.33 की औसत से 42 विकेट लिए हैं। पावरप्ले और मिडिल ओवरों में उनके नाम क्रमशः 8 और 7 विकेट हैं।

    वोक्स ने IPL में 30 विकेट लिए हैं, जिसमें से 16 विकेट डेथ ओवरों में आए हैं। उन्होंने अपने टी-20 करियर में 25.01 की औसत से 171 विकेट लिए हैं।

    एलिस ने IPL में 17 विकेट लिए हैं। टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 23.75 की औसत से 164 विकेट लिए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2024
    पंजाब किंग्स
    क्रिकेट समाचार
    इंडियन प्रीमियर लीग

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल

    IPL 2024

    पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया के सालाना अनुबंध से कही ज्यादा पैसे IPL में मिले, जानिए कितने इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 नीलामी: जयदेव उनादकट को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.60 करोड़ रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 नीलामी: दिलशान मधुशंका को मुंबई इंडियंस ने 4.60 करोड़ रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 नीलामी: कौन हैं शुभम दुबे, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 5.8 करोड़ रुपये में खरीदा? इंडियन प्रीमियर लीग

    पंजाब किंग्स

    IPL 2023: KKR ने आखिरी गेंद पर PBKS को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    KKR बनाम PBKS: नितीश राणा ने जमाया IPL करियर का 17वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  नितीश राणा
    IPL 2023: DC बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: DC बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: पहले टी-20 मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अन्य आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    तीसरा टेस्ट: बेन डकेट ने भारत के खिलाफ जड़ा अपना पहला शतक, ये बनाए रिकॉर्डस  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    तीसरा टेस्ट: भारत के खिलाफ इंग्लैंड की मजबूत शुरुआत, ऐसा रहा दूसरा दिन  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: रविचंद्रन अश्विन तीसरे टेस्ट में आगे नहीं खेलेंगे, बीच से ही हटे रविचंद्रन अश्विन

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: नीलामी में CSK ने 6 खिलाड़ियों को खरीदा, जानिए कैसी है अब पूरी टीम  चेन्नई सुपरकिंग्स
    महेंद्र सिंह धोनी के साथ टेनिस खेलते नजर आए ऋषभ पंत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल महेंद्र सिंह धोनी
    IPL 2024: नीलामी में RR ने 5 खिलाड़ियों को खरीदा, जानिए कैसी है अब पूरी टीम  राजस्थान रॉयल्स
    समीर रिजवी के कोच तनकीब अख्तर ने कहा- उनके पास धोनी से सीखने का अच्छा मौका चेन्नई सुपरकिंग्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025