NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023 में नहीं दिखेगा इन प्रमुख खिलाडि़यों का जलवा, जानिए क्या है कारण 
    खेलकूद

    IPL 2023 में नहीं दिखेगा इन प्रमुख खिलाडि़यों का जलवा, जानिए क्या है कारण 

    IPL 2023 में नहीं दिखेगा इन प्रमुख खिलाडि़यों का जलवा, जानिए क्या है कारण 
    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 24, 2023, 03:16 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023 में नहीं दिखेगा इन प्रमुख खिलाडि़यों का जलवा, जानिए क्या है कारण 
    इस सीजन IPL का पहला मैच 31 मार्च को खेला जाएगा (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    टी-20 क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगाज 31 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। इस सीजन कई ऐसे स्टार खिलाड़ी हैं जिनका जलवा देखने को नहीं मिलेगा। कुछ खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हुए हैं तो कुछ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम के कारण नहीं खेलने का फैसला किया है। आइए उन खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं।

    इस कारण IPL नहीं खेलेंगे पंत

    दिल्ली कैपिटल्स (DC) के ऋषभ पंत 30 दिसंबर, 2022 को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके दाएं घुटने के लिगामेंट में गंभीर चोट के बाद उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा है। इसी कारण वह IPL 2023 सीजन में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह दिल्ली ने डेविड वार्नर को कप्तान बनाया है। पंत ने IPL में 98 मैच खेले हैं और 147.97 की स्ट्राइक रेट से 2,838 रन बनाए हैं। उनका औसत 34.61 का रहा है।

    चोट के कारण जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे यह सीजन

    IPL की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (MI) को इस सीजन से पहले बड़ा झटका लगा था। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए। बुमराह पीठ की चोट के कारण लंबे समय से क्रिकेट से बाहर हैं और उनकी रिकवरी में काफी वक्त लगने वाला है। इस स्टार खिलाड़ी ने IPL में 120 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 23.30 की औसत से 145 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/10 विकेट रहा है।

    जॉनी बेयरस्टो भी हो चुके हैं IPL से बाहर 

    पंजाब किंग्स (PBKS) के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो भी IPL 2023 से बाहर हो गए हैं। बेयरस्टो के पैर में चोट है, जिसके चलते वह खेलने में सक्षम नहीं हैं। उन्हें पिछले साल सितंबर में गोल्फ खेलते समय चोट लगी थी। वह एशेज सीरीज में इंग्लैंड क्रिकेट टीम का हिस्सा बन सकते हैं। बेयरस्टो ने IPL में 39 मैच खेले हैं और 142.65 की स्ट्राइक रेट और 35.86 की औसत से 1,291 रन बनाए हैं।

    श्रेयस अय्यर पीठ की चोट के कारण पूरा सीजन नहीं खेलेंगे

    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को भी IPL से पहले बड़ा झटका लगा है। उनके कप्तान श्रेयस अय्यर पीठ की चोट के कारण पूरे सीजन बाहर हो गए हैं। वह जल्द इसका इलाज कराने लंदन जाने वाले हैं। उनकी उपलब्धता को लेकर अभी तक KKR ने कोई ठोस बात नहीं कही है। IPL में उन्होंने अब तक 101 मैचों में 31.55 की औसत से 2,776 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रन रहा है। ​

    प्रसिद्ध कृष्णा पहले ही हो चुके हैं IPL से बाहर

    राजस्थान रॉयल्स (RR) के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा स्ट्रेस फ्रैक्चर इंजरी के कारण IPL 2023 से पहले ही बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह संदीप शर्मा के को टीम ने मौका दिया है। प्रसिद्ध ने IPL में 51 मैच खेले हैं और 34.76 की औसत से 49 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/30 विकेट का रहा है। उन्होंने 8.92 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है। प्रसिद्ध ने पिछले सीजन 17 मैच में 19 विकेट लिए थे।

    पैट कमिंस व्यस्त कार्यक्रम के कारण नहीं खेलेंगे IPL

    श्रेयस अय्यर के बाद कोलकाता के एक और स्टार खिलाड़ी पैट कमिंस IPL 2023 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उन्होंने व्यस्त कार्यक्रम के कारण इस सीजन नहीं खेलने का फैसला लिया है। IPL के ठीक बाद एशेज सीरीज खेला जाना है। कमिंस ने एशेज सीरीज पर ध्यान देने के लिए यह फैसला लिया था। उन्होंने IPL के 42 मैच में 152.21 की औसत से 379 रन बनाए हैं और 30.16 की औसत से 45 विकेट भी झटके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    टी-20 क्रिकेट

    इंडियन प्रीमियर लीग

    डेविड वार्नर इस IPL में काफी कुछ साबित करना चाहेंगे- शेन वॉटसन डेविड वार्नर
    ऋषभ पंत के लिए ये खास चीज करना चाहते हैं पोंटिंग, उन्हें बताया दिल्ली का लीडर ऋषभ पंत
    IPL 2023: क्या है चेन्नई सुपर किंग्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: क्या है RCB की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    क्रिकेट समाचार

    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: पहले वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    15 साल बाद पाकिस्तान में खेला जाएगा एशिया कप, भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में रहेंगे- रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट टीम
    वेस्ली मधवीरे नीदलैंड के खिलाफ लगाई हैट्रिक, ऐसा करने वाले जिम्बाब्वे के तीसरे गेंदबाज बने  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे ने दूसरे वनडे में नीदरलैंड को 1 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023: 2017 के बाद पहली बार नजर आएंगे 3 विदेशी कप्तान, जानिए सभी के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: विकेटकीपर और फील्डर के अनुचित व्यवहार पर लगेगी लगेगी 5 रन की पेनल्टी- रिपोर्ट  इंडियन प्रीमियर लीग
    5 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी जो IPL 2023 में कर सकते हैं शानदार प्रदर्शन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: अब तक ये खिलाड़ी चोट और अन्य कारणों से हो चुके हैं बाहर  इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज: टी-20 मैचों में एक-दूसरे के खिलाफ कैसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े?  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    IPL 2022 में सबसे तेज गेंद डालने वाले लॉकी फर्ग्यूसन हुए चोटिल, KKR की बढ़ी परेशानी  इंडियन प्रीमियर लीग
    श्रेयस अय्यर की जगह किसे मिलेगी KKR की कप्तानी? ये खिलाड़ी हैं प्रमुख दावेदार कोलकाता नाइट राइडर्स

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023