NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: SRH ने MI को दिया 201 रन का लक्ष्य, मयंक-विव्रांत की मजबूत साझेदारी 
    IPL 2023: SRH ने MI को दिया 201 रन का लक्ष्य, मयंक-विव्रांत की मजबूत साझेदारी 
    1/6
    खेलकूद 1 मिनट में पढ़ें

    IPL 2023: SRH ने MI को दिया 201 रन का लक्ष्य, मयंक-विव्रांत की मजबूत साझेदारी 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 21, 2023
    05:44 pm
    IPL 2023: SRH ने MI को दिया 201 रन का लक्ष्य, मयंक-विव्रांत की मजबूत साझेदारी 
    सनराइजर्स हैदराबाद की सलामी जोड़ी मैच में छा गई (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 69वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद(SRH) ने मुंबई इंडियंस(MI) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 200/5 का स्कोर बनाया है। SRH की ओर से मयंक अग्रवाल ने शानदार अर्धशतकीय पारी (83) खेली है। उनके अलावा विव्रांत शर्मा ने 69 रनों का योगदान दिया है। MI के गेंदबाज दोनों बल्लेबाजों के आगे बेबस नजर आए जमकर रन खर्च किए। आइए SRH की बल्लेबाजी पर एक नजर डालते हैं।

    2/6

    पॉवरप्ले में SRH ने की शानदार शुरुआत 

    MI ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन रोहित शर्मा का यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। सलामी बल्लेबाज मयंक और विव्रांत ने पहली गेंद से ही तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया। 6 ओवर के बाद टीम का स्कोर 53 रन था और उनका एक भी विकेट नहीं गिरा था। MI ने इस दौरान 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। इस सीजन यह पहला मौका था जब SRH ने पॉवरप्ले में कोई विकेट नहीं गंवाया।

    3/6

    विव्रांत ने IPL करियर का पहला अर्धशतक लगाया 

    SRH के सलामी बल्लेबाज विव्रांत IPL में सिर्फ अपना तीसरा मैच खेल रहे थे। इस दौरान उन्होंने IPL करियर का पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने सिर्फ 36 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। अपनी इस पारी में विव्रांत ने 9 चौके और 2 छक्के लगाए। विव्रांत जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। SRH ने 2.60 करोड़ रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ा था। उन्हें इस सीजन ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन उन्होंने टीम के आखिरी लीग मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया।

    4/6

    मयंक ने IPL करियर का 13वां अर्धशतक लगाया 

    SRH के मयंक ने भी मैच में शानदार पारी खेली और अपने IPL करियर का 13वां अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 32 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और 46 गेंद में 83 रन बनाकर आउट हुए। यह इस सीजन मयंक का पहला अर्धशतक था। उन्होंने पहले विकेट के लिए विव्रांत के साथ 140 रन की साझेदारी निभाई। इस सीजन SRH की यह सबसे बड़ी साझेदारी भी रही। उन्होंने पारी में 180.43 की स्ट्राइक रेट से 8 चौके और 4 छक्के जमाए।

    5/6

    विव्रांत ने रच दिया इतिहास 

    विव्रांत भले ही तीसरा IPL मैच खेलने उतरे थे, लेकिन यह उनकी पहली पारी थी। इससे पहले वह बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे। पहली पारी में 69 रन बनाने वाले इस खिलाड़ी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। IPL के इतिहास में डेब्यू पारी के दौरान वह सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड स्वप्निल असनोदकर के नाम था। उन्होंने IPL की पहली पारी में 34 गेंद में 60 रन बनाए थे।

    6/6

    आकाश मधवाल ने झटके 4 विकेट 

    MI की ओर से आकाश मधवाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। उन्हें छोड़कर और कोई गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। आखिरी ओवरों में उन्होंने सटीक यॉर्कर गेंदें डाली। आकाश ने खतरनाक हैरी ब्रुक और हेनरी क्लासेन को बोल्ड किया। उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी की और 37 रन खर्च किए। उनकी इकॉनमी 9.20 कीर ही। यह पहला मौका था जब आकाश ने IPL में 4 विकेट लिए हैं। उनके 6 मैच में 8 विकेट हो गए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    IPL 2023
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    सनराइजर्स हैदराबाद
    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023

    MI बनाम SRH: विव्रांत शर्मा ने लगाया IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में विराट कोहली के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं मोहम्मद शमी, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में धुल सकता RCB के प्लेऑफ में पहुंचने का सपना? बिगड़ रहा बेंगलुरु का मौसम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    IPL 2023: महेश तीक्षणा का बड़ा कारनामा,  20वां ओवर मेडन फेंकने वाले पहले स्पिनर बने महेश तीक्षाना

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: SRH के खिलाफ MI ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: RCB बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु के आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    IPL 2023: KKR को हराकर LSG ने हासिल किया प्लेऑफ का टिकट, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    DC ने हार के साथ कहा IPL 2023 को अलविदा, नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: रिंकू सिंह ने बनाई मैच फिनिशर के रूप में पहचान, आंकड़े दे रहे गवाही रिंकू सिंह
    IPL 2023: MI बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम मुंबई के आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    भारत में विश्व कप जीतना BCCI पर सबसे बड़ा तमाचा होगा- शाहिद अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    KKR बनाम LSG: निकोलस पूरन ने 28 गेंद में जड़ा सीजन का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े निकोलस पूरन

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2023: SRH के खिलाफ जीत दर्ज करके प्लेऑफ में जगह बनाने उतरेगी MI, जानिए प्रीव्यू  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RCB ने SRH को 8 विकेट से हराया, प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम IPL 2023
    IPL 2023: विराट कोहली ने लगाया IPL करियर में अपना छठा शतक, जानिए उनके आंकडे़  विराट कोहली
    हेनरिक क्लासेन की पारी के मुरीद हुए सचिन तेंदुलकर, जमकर की तारीफ सचिन तेंदुलकर

    मुंबई इंडियंस

    चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में 28वीं बार बनाया 200 से ज्यादा का स्कोर, जानिए आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: प्लेऑफ की दौड़ हुई दिलचस्प, जानिए सभी टीमों का गणित IPL 2023
    LSG बनाम MI: ईशान किशन ने इस सीजन में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  ईशान किशन
    IPL 2023: MI को हराकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंची LSG, ये बने रिकॉर्ड्स   इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023