NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: शुभमन गिल ने IPL करियर का दूसरा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े 
    IPL 2023: शुभमन गिल ने IPL करियर का दूसरा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े 
    1/5
    खेलकूद 1 मिनट में पढ़ें

    IPL 2023: शुभमन गिल ने IPL करियर का दूसरा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 22, 2023
    12:49 am
    IPL 2023: शुभमन गिल ने IPL करियर का दूसरा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े 
    शुभमन गिल ने IPL करियर का दूसरा शतक लगाया है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 70वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 52 गेंदों पर शतक लगाया। यह इस सीजन उनका दूसरा शतक है। इसके अलावा वह 4 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ गिल ने 52 गेंदों पर नाबाद 104 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    2/5

    शानदार चल रहा है गिल का IPL करियर 

    शुभमन ने 2018 में पहली बार IPL में शिरकत की थी। उन्होंने अब तक 88 मैच खेल हैं, जिसकी 85 पारियों में उन्होंने 36.34 की औसत और 131.43 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,580 रन बनाए हैं। वह IPL में 255 चौके और 69 छक्के लगा चुके हैं। SRH के खिलफ उन्होंने 101 रन बनाए थे। शुभमन GT से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम का हिस्सा थे।

    3/5

    IPL 2023 में कैसा रहा है गिल का प्रदर्शन? 

    गिल का इस सीजन प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। वह अब तक 14 मैच में 56.67 की औसत और 152.46 की शानदार स्ट्राइक रेट से 680 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। वह 67 चौके और 22 छक्के भी जड़ चुके हैं। वह ऑरेंज कैप की दौड़ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (730) से पीछे हैं, लेकिन अब अगले मैचों में वह उन्हें पछाड़ सकते हैं।

    4/5

    गिल ने ये रिकॉर्ड किए अपने नाम 

    गिल का इस सीजन लगातार दूसरा शतक है। उनसे पहले शिखर धवन, जोस बटलर और विराट कोहली यह कारनामा कर चुके हैं। गिल के IPL में 25 50+ के स्कोर हो गए हैं। उन्होंने सिर्फ 23 साल और 255 दिन में यह कारनामा किया है। 25 साल की उम्र से पहले IPL में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले वह सिर्फ 5वें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले शॉन मार्श, ऋषभ पंत, रुतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल यह कर चुके हैं।

    5/5

    ऐसे मिली GT को जीत 

    पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 197/5 का स्कोर बनाया। कोहली ने मैच में शानदार शतकीय पारी (101) खेली जवाब में GT की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रिद्धिमान साहा 14 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद गिल और विजय शंकर ने पारी को संभाला। गिल ने शंकर के साथ 71 गेंद में 123 रन की साझेदारी निभाई। यहीं से मैच पूरी तरह से GT के हाथ में चला गया और वह हार गए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    IPL 2023
    शुभमन गिल
    गुजरात जायंट्स
    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023

    IPL 2023: RCB प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर, GT ने 6 विकेट से हराया  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    RCB बनाम GT: विजय शंकर ने लगाया IPL 2023 का तीसरा अर्धशतक, देखिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 से लेकर एशिया कप 2022 तक, इन टूर्नामेंट में विराट ने बनाए सर्वाधिक रन विराट कोहली
    RCB बनाम GT: दिनेश कार्तिक ने बनाया यह शर्मनाक रिकॉर्ड, रोहित शर्मा को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग

    शुभमन गिल

    10 भाषाओं में रिलीज होगी भारतीय स्पाइडरमैन, क्रिकेटर शुभमन गिल भी हैं हिस्सा हॉलीवुड समाचार
    शुभमन गिल में है सचिन और विराट जितना बड़ा बल्लेबाज बनने की क्षमता- रॉबिन उथप्पा रॉबिन उथप्पा
    IPL 2023: शुभमन के लिए शानदार रहा है साल 2023 और नरेंद्र मोदी स्टेडियम, जानिए आंकड़े IPL 2023
    IPL 2023: शुभमन गिल ने IPL करियर का पहला शतक लगाया IPL 2023

    गुजरात जायंट्स

    IPL 2023: GT बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद के आंकड़े IPL 2023
    IPL 2023: राशिद खान ने RR के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े IPL 2023
    IPL 2023: GT बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: GT ने LSG को हराकर दर्ज की चौथी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2023

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    IPL 2023: RCB ने GT को दिया 198 रन का लक्ष्य, कोहली ने खेली शानदार पारी  IPL 2023
    IPL 2023: विराट कोहली ने लगाया IPL करियर में अपना 7वां शतक, जानिए उनके आंकडे़  विराट कोहली
    IPL 2023: RCB के खिलाफ GT ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में धुल सकता RCB के प्लेऑफ में पहुंचने का सपना? बिगड़ रहा बेंगलुरु का मौसम गुजरात टाइटंस

    क्रिकेट समाचार

    RCB बनाम GT: विराट कोहली-फाफ डू प्लेसिस की जोड़ी का कमाल, बनाए ये दो रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: अब तक लग चुके हैं सबसे ज्यादा 9 शतक, जानिए पिछले सालों का रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम SRH: रोहित शर्मा ने लगाया इस सीजन का दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम SRH: कैमरून ग्रीन ने 47 गेंद में लगाया IPL करियर का पहला शतक  कैमरून ग्रीन
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023