NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: पिछली 5 पारियों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं रोहित शर्मा 
    अगली खबर
    IPL 2023: पिछली 5 पारियों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं रोहित शर्मा 
    रोहित शर्मा का IPL में खराब फॉर्म जारी (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: पिछली 5 पारियों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं रोहित शर्मा 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 12, 2023
    01:56 pm

    क्या है खबर?

    मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 अच्छा नहीं बीत रहा है।

    अब तक उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ 1 अर्धशतकीय पारी खेली है। इस बीच उनका औसत निराशजनक रूप से 20 से नीचे का रहा है।

    चौंकाने वाली बात यह है कि IPL 2023 की पिछली 5 पारियों में रोहित दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं।

    आइए उनके खराब प्रदर्शन का आंकड़ों के जरिए विश्लेषण करते हैं।

    IPL 2023 

    बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं रोहित 

    रोहित ने IPL 2023 में 11 मैचों में 17.36 की औसत से सिर्फ 191 रन बनाए हैं। उनका एकमात्र अर्धशतक एक महीने पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ आया था।

    उस मैच में उन्होंने 45 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 65 रन की पारी खेली थी। यह 24 पारियों के बाद रोहित का पहला IPL अर्धशतक था।

    उनके आखिरी 5 स्कोर क्रमश: 2(8), 3(5), 0(3), 0(3) और 7(8) के रहे हैं।

    रिकॉर्ड 

    रोहित ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड 

    इस सीजन के दौरान रोहित लगातार 2 मैचों में शून्य पर आउट हो गए थे। वह पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे।

    CSK के खिलाफ शून्य पर आउट होते ही रोहित के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया था।

    दरअसल, वह IPL के अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा (16) बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए थे।

    IPL करियर 

    बेमिसाल रहा है रोहित का IPL करियर 

    रोहित का IPL करियर बेमिसाल रहा है। वह फिलहाल इस लीग में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    उन्होंने IPL में अब तक 238 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने लगभग 30 की औसत और 129.72 की स्ट्राइक रेट से 6,070 रन बना लिए हैं। उन्होंने अपने IPL करियर में 1 शतक और 41 अर्धशतक लगाए हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109* रन रहा है और वह 28 बार नाबाद भी रहे हैं।

    बनाम GT 

    GT के खिलाफ लय में लौटना चाहेंगे रोहित 

    MI को शुक्रवार को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मैच खेलना है, जिसमें रोहित हर हाल में अच्छी पारी खेलना चाहेंगे।

    उन्होंने GT के खिलाफ अब तक सिर्फ 2 मैच खेले हैं, जिसमें 22.50 की औसत और 125 की स्ट्राइक रेट से 45 रन बना लिए हैं। इस बीच 43 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।

    आखिरी बार जब MI का GT से सामना हुआ था, तब रोहित 2 रन बनाकर आउट हो गए थे।

    जानकारी

    राशिद से मिल सकती है रोहित को कड़ी चुनौती 

    अपने घरेलू मैदान में खेलने के बावजूद रोहित के सामने राशिद खान की कठिन चुनौती रहने वाली है। IPL में अब तक राशिद के खिलाफ रोहित ने 21 गेंदों में 23 रन बनाए हैं और इस बीच 3 बार वह उनका शिकार बने हैं।

    अंक तालिका 

    अंक तालिका में फिलहाल चौथे स्थान पर है MI 

    रोहित के नेतृत्व में MI ने अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 6 में जीत जीत मिली है, जबकि 5 में हार का सामना करना पड़ा है।

    अंक तालिका में MI इस समय 12 अंको (-0.255) के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है।

    अगर MI आखिरी 3 मैच जीत जाती है, तो वह निश्चित तौर पर प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

    उन्हें GT, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से अगले 3 मैच खेलने हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    रोहित शर्मा

    विश्व कप से पहले भारत को खेलने हैं 14 मुकाबले, जानिए क्या हो सकती है रणनीति  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: दूसरे वनडे में होगी रोहित की वापसी, जानिए ड्रीम इलेवन और प्रीव्यू  भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा वनडे: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप में 3 स्पिनर्स उतार सकता है भारत, रोहित शर्मा ने किया खुलासा  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: शुभमन गिल ने LSG के खिलाफ खेली 94* रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े  शुभमन गिल
    IPL 2023: SRH के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2023: GT ने LSG को हराकर दर्ज की 8वीं जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    GT बनाम LSG: क्विंटन डिकॉक ने लगाया IPL में अपना 20वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े  IPL 2023

    IPL 2023

    IPL 2023: KKR बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम कोलकाता के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: विराट कोहली का MI के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  विराट कोहली
    IPL: शुभमन गिल का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार रहा है औसत, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: RR बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: LSG ने GT के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन   इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: KKR बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT ने LSG को दिया 228 रन का लक्ष्य, गिल-साहा की शानदार पारी  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025