NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: लीग मैचों में 19 विकेट झटकने वाले मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन पर एक नजर
    IPL 2023: लीग मैचों में 19 विकेट झटकने वाले मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन पर एक नजर
    खेलकूद

    IPL 2023: लीग मैचों में 19 विकेट झटकने वाले मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन पर एक नजर

    लेखन आदर्श कुमार
    May 24, 2023 | 08:58 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: लीग मैचों में 19 विकेट झटकने वाले मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन पर एक नजर
    मोहम्मद सिराज ने इस सीजन 19 विकेट झटके हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के लीग मुकाबले खत्म हो गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का चैंपियन बनने का सपना एक बार फिर सपना ही रह गया। टीम इस सीजन प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई, लेकिन उनके कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज उन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं। पूरे सीजन वह अपनी शानदार गेंदबाजी के कारण छाए रहे। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    IPL 2023 में कैसा रहा है सिराज का प्रदर्शन?

    सिराज ने इस सीजन 14 मैच खेले हैं और 19.79 की औसत से 19 विकेट झटके हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 15.79 की रही है। सिराज ने 7.52 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है। उनके खिलाफ बल्लेबाजों ने 376 रन बनाए हैं। इस सीजन उन्होंने अपने IPL करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया। पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ उन्होंने 21 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्हें छोड़कर RCB के लिए किसी और गेंदबाज ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया।

    इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर 

    इस सीजन लीग स्टेज में मोहम्मद शमी और राशिद खान ने सबसे ज्यादा 24-24 विकेट झटके। दूसरे स्थान पर युजवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने 21 विकेट लिए। 20 विकेट लेने वाले 3 गेंदबाज हैं। इनमें मुंबई इंडियंस (MI) के पीयूष चावला, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के वरुण चक्रवर्ती और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तुषार देशपांडे हैं। इन गेंदबाजों के बाद सिराज का नंबर आता है, जिन्होंने 19 विकेट लिए हैं।

    क्या टी-20 टीम में होगी सिराज की वापसी?

    सिराज भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे और टेस्ट तो लगातार खेल रहे हैं, लेकिन टी-20 क्रिकेट में उन्होंने आखिरी मैच 22 नवंबर, 2022 को खेला था। इसके बाद वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए लग रहा है कि उनकी टी-20 टीम में वापसी तय है। टी-20 विश्व कप 2024 में खेला जाना है। ऐसे में उनके प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की निगाहें भी होंगी।

    कैसा रहा है सिराज का IPL करियर?

    सिराज ने अपना पहला IPL मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 19 अप्रैल, 2017 को खेला था। सिराज उस समय सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम का हिस्सा थे। उन्होंने अब तक 79 मुकाबले खेले हैं और 29.82 की औसत से 78 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने 8.54 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है। उनकी स्ट्राइक रेट 20.95 की रही है। उनके खिलाफ बल्लेबाजों ने 2,326 रन बनाए हैं।

    RCB का IPL 2023 में सफर 

    RCB इस सीजन 14 में से सिर्फ 7 मैच ही जीतने में कामयाब हो पाई, जबकि 7 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। कुल 14 अंकों और +0.135 के नेट रन रेट (NRR) के साथ टीम अंक तालिका में छठे नंबर पर रही। 2008 से IPL का हिस्सा रही यह फ्रेंचाइजी अब तक एक बार भी चैंपियन नहीं बन पाई है। टीम कुछ ही खिलाड़ियों पर निर्भर रहती है। टीम को इसका खामियाजा हर सीजन भुगतना पड़ता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    IPL 2023
    मोहम्मद सिराज
    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2023

    IPL 2023: पिछले 5 सीजन से पहले फाइनल में पहुंचने वाली टीम ने जीता है खिताब इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK ने GT को हराकर 10वीं बार किया फाइनल में प्रवेश, बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम GT: जडेजा के IPL में 150 विकेट पूरे, बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: दीपक चाहर ने तोड़ा जहीर खान का रिकॉर्ड, पावरप्ले में ले चुके हैं 53 विकेट इंडियन प्रीमियर लीग

    मोहम्मद सिराज

    विराट कोहली समेत RCB की टीम सिराज के घर पहुंची, तस्वीरें आईं सामने विराट कोहली
    IPL 2023: सिराज के खिलाफ पॉवरप्ले में एक भी छक्का नहीं लगा पाए बल्लेबाज, जानिए आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    PBKS बनाम RCB: मोहम्मद सिराज ने किया IPL करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    मोहम्मद सिराज की सजगता से पकड़ा गया सट्टेबाज, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले किया था संपर्क इंडियन प्रीमियर लीग

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    IPL 2023 में फाफ डु प्लेसिस के बल्ले से हुई रनों की बौछार, बनाए ये रिकॉर्ड्स फाफ डु प्लेसिस
    विराट कोहली के लिए यादगार बन गया IPL 2023, बनाए ये शानदार रिकॉर्ड  IPL 2023
    IPL 2023: शुभमन गिल ने IPL करियर का दूसरा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: RCB प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर, GT ने 6 विकेट से हराया  गुजरात टाइटंस

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: LSG बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    एक IPL सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बने शुभमन गिल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: इन अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से बटोरी वाहवाही, जानिए रोचक आंकड़े  IPL 2023
    CSK बनाम GT: मोहम्मद शमी ने जमाया पर्पल कैप पर कब्जा, देखें उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2023: यशस्वी जायसवाल के लिए यादगार रहा यह सीजन, जानिए उनके आंकड़े  यशस्वी जायसवाल
    DC बनाम CSK: दीपक चाहर ने 5.50 की इकॉनमी से चटकाए 3 विकेट, देखें उनके आंकड़े दीपक चाहर
    IPL 2023: KKR को LSG के खिलाफ पहली जीत की तलाश, जानिए ड्रीम इलेवन और प्रीव्यू IPL 2023
    IPL: DC को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की करना चाहेगी CSK, जानिए प्रीव्यू और प्लेइंग इलेवन   IPL 2023
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023