NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े 
    राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 07, 2023
    02:23 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें संस्करण में शनिवार को डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे।

    पहला मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा।

    RR ने इस सीजन अब तक 2 मुकाबले खेले हैं। 1 में टीम को जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर DC को अपने दोनों मुकाबलों में हार मिली है।

    आइए इस मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों के बारे में जानते हैं।

    टीम

    इस टीम के साथ उतर सकती है दिल्ली 

    दिल्ली की टीम के पास खिलाड़ी तो शानदार हैं, लेकिन वह अभी तक लय में नजर नहीं आए हैं।

    पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श जैसे खिलाड़ियों को फॉर्म में वापस लौटना होगा। प्लेइंग इलेवन में राइली रोसौव की जगह रोवमेन पॉवेल को मौका मिल सकता है।

    दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मिशेल मार्श, रोवमेन पॉवेल, सरफराज खान (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद और एनरिक नोर्खिया।

    राजस्थान 

    राजस्थान की टीम इस प्लेइंग इलेवन के साथ आ सकती है नजर  

    राजस्थान की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों काफी मजबूत रही है। मैच में टीम 2 बदलाव कर सकती है। देवदत्त पडिक्कल की जगह ध्रुव जुरेल को मौका मिल सकता है। पिछले मैच में जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी की थी।

    केएम आसिफ की जगह नवदीप सैनी नजर आ सकते हैं।

    राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल।

    हेड टू हेड

    RR और DC के बीच हेड टू हेड आंकड़े 

    दिल्ली और राजस्थान के बीच अब तक कुल 26 बार आमना-सामना हुआ है। राजस्थान ने इनमें से 13 मुकाबलों में जीत हासिल की है, वहीं दिल्ली की टीम भी 13 मैच जीतने में कामयाब रही है।

    पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच 1 मुकाबला खेला गया था। राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाए थे।

    दिल्ली की टीम ने ये लक्ष्य 18.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वार्नर ने 52 रन बनाए थे।

    प्रदर्शन 

    प्रमुख खिलाड़ियों का कैसा है प्रदर्शन? 

    बटलर ने पिछले 10 IPL मैच में 149.79 की स्ट्राइक रेट से 370 रन बनाए हैं। सैमसन ने पिछले 10 मैच में 138.83 की स्ट्राइक रेट से 311 रन बनाए हैं।

    वार्नर ने पिछले 10 मैच में 138.01 की स्ट्राइक रेट से 334 रन बनाए हैं।

    तेज गेंदबाज बोल्ट ने पिछले 10 मैच में 7.35 की इकॉनमी से 10 विकेट लिए हैं। स्पिन गेंदबाज चहल ने पिछले 10 मैच में 8.35 की इकॉनमी से 13 विकेट लिए हैं।

    ड्रीम इलेवन

    हमारी बेस्ट ड्रीम इलेवन और टीवी इंफो 

    विकेटकीपर: जोस बटलर और संजू सैमसन।

    बल्लेबाज: डेविड वार्नर(कप्तान), शिमरोन हेटमायर और यशस्वी जायसवाल।

    ऑलराउंडर्स: मिशेल मार्श, अक्षर पटेल (उपकप्तान) और रविचंद्रन अश्विन।

    गेंदबाज: एनरिक नोर्खिया, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल।

    DC और RR के बीच होने वाला यह मैच 7 अप्रैल को बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा। मैच को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो सिनेमा ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    राजस्थान रॉयल्स
    दिल्ली कैपिटल्स
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    IPL 2023

    IPL 2023: रवि बिश्नोई ने CSK के खिलाफ झटके 3 विकेट  रवि बिश्नोई
    CSK बनाम LSG: मार्क वुड ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ लिए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  मार्क वुड
    IPL 2023: काइल मेयर्स ने लगाया अपना लगातार दूसरा अर्धशतक  इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम LSG: मोईन अली ने IPL में पहली बार लिए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  मोईन अली

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2022 फाइनल: राजस्थान को सात विकेट से हराते हुए गुजरात बनी चैंपियन, बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने जीती ऑरेंज कैप, ऐसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: इस सीजन के रिकॉर्ड्स और अहम आंकड़ों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: 2008 में चैंपियन बनने के बाद पहली बार फाइनल खेलने वाली राजस्थान रॉयल्स का सफर इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली कैपिटल्स

    दिल्ली कैपिटल्स ने सत्य नडेला के साथ मिलकर अमेरिकी टी-20 लीग के लिए खरीदी टीम  सत्य नडेला
    IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के पहले होम मैच के टिकटों की बिक्री शुरू, जानिए कीमत इंडियन प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानें प्लेइंग इलेवन विमेंस प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    बांग्लादेश बनाम आयरलैंड: कर्टिस कैम्फर ने लगाया बांग्लादेश के खिलाफ पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक आयरलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2023: जानिए पंजाब किंग्स के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें पंजाब किंग्स
    IPL 2023: जानिए गुजरात टाइटंस के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें  IPL 2023
    IPL 2023: 10 टीमें 56 दिनों में खेलेंगी 74 मुकाबले, जानिए 16वें संस्करण का पूरा शेड्यूल  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025