NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: पंजाब ने कोलकाता को दिया 192 रन का लक्ष्य, धवन-राजपक्षे के बीच शानदार साझेदारी
    खेलकूद

    IPL 2023: पंजाब ने कोलकाता को दिया 192 रन का लक्ष्य, धवन-राजपक्षे के बीच शानदार साझेदारी

    IPL 2023: पंजाब ने कोलकाता को दिया 192 रन का लक्ष्य, धवन-राजपक्षे के बीच शानदार साझेदारी
    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 01, 2023, 05:42 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: पंजाब ने कोलकाता को दिया 192 रन का लक्ष्य, धवन-राजपक्षे के बीच शानदार साझेदारी
    शिखर धवन और भानुका राजपक्षे ने मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दूसरे मुकाबले में शनिवार को पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीमें आमने-सामने हैं। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 191 रन बनाए। टीम की ओर से भानुका राजपक्षे ने सबसे अधिक 50 रन बनाए। दूसरी तरफ कोलकाता की ओर से टिम साउथी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। आइए पंजाब टीम की पारी पर एक नजर डालते हैं।

    पावरप्ले में ऐसा रहा पंजाब का प्रदर्शन 

    PBKS के लिए पावरप्ले शानदार रहा। शुरुआती छह ओवर में टीम ने 56 रन बना दिए। टीम ने 1 महत्वपूर्ण विकेट भी गंवाया। प्रभसिमरन सिंह जो धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे थे। वह 12 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें साउथी ने आउट किया। उनके आउट होने के बाद राजपक्षे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 3 चौके और 1 छक्के लगाए। शिखर धवन ने भी पॉवरप्ले में 3 चौके लगाए

    ऐसी रही पंजाब की बल्लेबाजी 

    पंजाब के बल्लेबाज पहले ही ओवर से तेजी से रन बनाते नजर आए। धवन और राजपक्षे ने दूसरे विकेट के लिए 55 गेंदों में ताबड़तोड़ 86 रन जोड़े। राजपक्षे के आउट होने के बाद जितेश शर्मा ने 10 गेंद में 21 रन बनाए। धवन 28 गेंद में 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पहला IPL मैच खेल रहे सिकंदर रजा ने 16 रन की पारी खेली। सैम कर्रन ने आखिरी ओवरों में 17 गेंद में 26 रन बना दिए।

    भानुका राजपक्षे ने IPL करियर का पहला अर्धशतक लगाया

    राजपक्षे ने KKR के खिलाफ IPL करियर का पहला अर्धशतक लगाया। उन्होने 32 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 156.25 का था। राजपक्षे IPL में 10 मुकाबले खेल चुके हैं और 25.60 की औसत और 159.01 की स्ट्राइक रेट से 256 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 21 चौके और 15 छक्के लगाए हैं। पिछले सीजन उन्हें 9 मैच में मौका मिला था और उन्होंने 206 रन बनाए थे।

    ऐसी रही कोलकाता की गेंदबाजी 

    कोलकाता के गेंदबाजों ने शुरू के ओवरों में ज्यादा रन खर्च किए, लेकिन उसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट लेते रहे। उमेश यादव ने 4 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिया। वरुण चक्रवर्ती ने भी मैच में किफायती गेंदबाजी की और 4 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। साउथी ने 4 ओवर में 54 रन देकर 2 विकेट झटके। सुनील नरेन ने 4 ओवर में 40 रन दिए। उन्हें 1 विकेट मिला।

    शार्दुल ठाकुर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड 

    शार्दुल ठाकुर ने मैच में 43 रन दिए। वह साल 2017 के बाद 17 बार IPL के एक मैच में 40 या उससे ज्यादा रन दिए हैं। दूसरे स्थान पर मोहम्मद शमी हैं जिन्होंने 2017 के बाद 16 बार 40 या उससे ज्यादा रन दिए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने (16) और ट्रेंट बोल्ट ने (15) बार 40 या उससे ज्यादा रन दिए हैं। IPL इतिहास में उमेश ने सबसे ज्यादा 19 बार 40 या उससे ज्यादा रन दिए हैं।

    धवन ने की रोहित शर्मा की बराबरी 

    धवन IPL के इतिहास में 17 बार 40 से 49 रन के स्कोर के बीच आउट हुए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी की है, जिन्होंने भी IPL में 17 बार 40 से 49 रन के स्कोर के बीच आउट हुए हैं। ब्रेडन मैकुलम (15) और रॉबिन उथप्पा (14) बार ये कारनामा कर चुके हैं। रजा IPL में खेलने वाले जिम्बाब्वे के तीसरे खिलाड़ी हैं। साल 2008 में ततेंदा तायबू और साल 2011 में रे प्राइस IPL खेल चुके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    IPL 2023
    पंजाब किंग्स
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023

    PBKS बनाम KKR: भानुका राजपक्षे ने लगाया IPL में अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: CSK के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, इस मामले में तीसरे नंबर पर पहुंचे चेन्नई सुपरकिंग्स
    लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में पहली बार खेला जाएगा IPL मुकाबला, जानिए रोचक आंकड़े  लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    पंजाब किंग्स

    PBKS बनाम KKR: कोलकाता ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन और अहम बातें IPL 2023
    IPL 2023: पंजाब किंग्स के ये 5 खिलाड़ी कभी भी बदल सकते हैं मैच का रुख  IPL 2023
    IPL 2023: जानिए पंजाब किंग्स के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: लियाम लिविंगस्टोन नहीं खेल पाएंगे पंजाब किंग्स के लिए पहला मैच, जानिए कारण लियाम लिविंगस्टोन

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2023: KKR के ये 5 प्रमुख खिलाड़ी अकेले दम पर जिता सकते हैं मैच  इंडियन प्रीमियर लीग
    श्रेयस अय्यर ने WTC फाइनल खेलने के लिए किया बड़ा फैसला, सर्जरी टालकर जाएंगे NCA  श्रेयस अय्यर
    IPL 2023: जानिए कोलकाता नाइट राइडर्स के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: नितीश राणा बनाए गए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान  इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL: अंतिम 3 ओवर में धोनी ने लगाए हैं सर्वाधिक छक्के, जानिए आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    IPL 2023: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतना होता है महत्वपूर्ण, जानिए रोचक आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, केन विलियमसन पूरे सीजन से हुए बाहर केन विलियमसन
    IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023

    क्रिकेट समाचार

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2023: गुजरात ने किया सीजन का विजयी आगाज, चेन्नई के खिलाफ जीत की हैट्रिक गुजरात टाइटंस
    दूसरा वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड को 8 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    CSK बनाम GT: रुतुराज गायकवाड़ IPL करियर का दूसरा शतक जड़ने से चूके, जानिए उनके आंकड़े  रुतुराज गायकवाड़

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023