NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: MI बनाम CSK मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए कैसे हैं वानखेड़े स्टेडियम के आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2023: MI बनाम CSK मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए कैसे हैं वानखेड़े स्टेडियम के आंकड़े 
    शनिवार को वानखेड़े में आमने-सामने होंगी CSK और MI (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: MI बनाम CSK मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए कैसे हैं वानखेड़े स्टेडियम के आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 08, 2023
    08:00 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की चुनौती के लिए तैयार है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को खेला जाएगा।

    इस सीजन में MI का ये घरेलू मैदान 7 मैचों की मेजबानी के तैयार है। IPL इतिहास में सर्वाधिक 5 खिताब जीतने वाली MI अपने घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।

    आइए इस मैदान की पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

    रिकॉर्ड 

    सर्वाधिक IPL मैचों की मेजबानी वाला मैदान है वानखेड़े 

    वानखेड़े स्टेडिमय साल 1974 में बनकर तैयार हुआ था। यहां पहला अंतरराष्ट्रीय मैच साल 1975 में भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट प्रारूप में खेला गया था।

    इस ऐतिहासिक मैदान की दर्शक क्षमता लगभग 55,000 की है।

    वानखेड़े स्टेडियम के नाम सबसे अधिक IPL मैचों की मेजबानी करने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। इस मैदान पर अब तक कुल 102 मुकाबले खेले जा चुके हैं।

    आंकड़े 

    वानखेड़े स्टेडियम के कुछ प्रमुख आंकड़े 

    वानखेड़े स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 48 मैच (47.06 %) जीते हैं। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 54 मैचों (52.94 %) में जीत दर्ज की है।

    इस मैदान पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम दर्ज है। उन्होंने RCB से खेलते हुए MI के खिलाफ 133* (IPL 2015) रन बनाए थे।

    यहां सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन हरभजन सिंह (5/18, 2011) और वानिंदु हसरंगा (5/18, 2022) ने किया है।

    विकेट 

    बल्लेबाजों को रास आती है वानखेड़े की पिच 

    वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती रही है। हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है।

    जैसे-जैसे पारी आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे पिच आसान होती जाती है। ऐसे में एक बार फिर यहां पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाले टीमों का औसत स्कोर 167 रन है।

    इस मैदान पर रोहित शर्मा ने सर्वाधिक रन (1,778) बनाए हैं। उन पर भी नजरें रहने वाली हैं।

    प्रदर्शन 

    इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें 

    पहले मैच में MI के तिलक वर्मा ने RCB के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी। उन्होंने RCB के खिलाफ 46 गेंदों में 84 रन की नाबाद पारी खेली थी।

    CSK के रुतुराज गायकवाड़ जोरदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने शुरुआती दोनों मैचों में अर्धशतक लगाए हैं। वह टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं और उन पर अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

    पिछले मैच में गेंदबाजी में 4 विकेट लेने वाले मोईन अली फिर से कमाल कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    मुंबई इंडियंस
    IPL 2023

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV के कई फीचर्स का हुआ खुलासा, जानिए क्या कुछ मिलेगा  टाटा मोटर्स
    छत्तीसगढ़ के सुकमा में 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, 6 पर 25 लाख रुपये का इनाम छत्तीसगढ़
    TVS इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बिक्री में दूसरे महीने भी सबसे आगे, जानिए शीर्ष-5 कंपनियां  इलेक्ट्रिक वाहन
    पश्चिम बंगाल में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष TMC में जा रहे हैं? जानिए सच पश्चिम बंगाल

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: एमए चिदंबरम स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करना होता है फायदेमंद, जानिए रोचक आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स में शाकिब अल हसन की जगह किसे मिल सकता है मौका?  शाकिब अल हसन
    IPL 2023: RCB को बड़ा झटका, रजत पाटीदार पूरे सीजन से हुए बाहर  IPL 2023

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023 में नहीं दिखेगा इन प्रमुख खिलाडि़यों का जलवा, जानिए क्या है कारण  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: मुकेश चौधरी और मोहसिन खान के टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर संदेह बरकरार इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 में ये होंगे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, जानिए कैसे हैं उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: मैथ्यू हेडन ने उठाया धोनी की उम्र पर सवाल, CSK को दी चेतावनी  महेंद्र सिंह धोनी

    मुंबई इंडियंस

    WPL 2023: बैंगलोर ने मुंबई को दिया 126 रन का लक्ष्य, मंधाना ने किया निराश  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    WPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सफर हार के साथ समाप्त, मुंबई इंडियंस ने हराया  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वारियर्स एलिमिनेटर मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL एलिमिनेटर: यूपी ने मुंबई के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन विमेंस प्रीमियर लीग

    IPL 2023

    IPL देखने में नहीं आएगी रुकावट, जियो के इस रिचार्ज प्लान में मिलेगा 150GB तक डाटा रिलायंस जियो
    भारत और KKR के लिए बड़ा झटका, श्रेयस अय्यर नहीं खेल पाएंगे WTC फाइनल और IPL श्रेयस अय्यर
    IPL 2023: गुजरात टाइटंस ने केन विलियमसन की जगह दासुन शनाका को किया टीम में शामिल  केन विलियमसन
    IPL 2023: मोहम्मद शमी ने DC के खिलाफ 3 विकेट लेकर जहीर खान को पीछे छोड़ा मोहम्मद शमी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025