NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: GT बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2023: GT बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े 
    गुजरात टाइटंस अपना पिछला मुकाबला लखनऊ के खिलाफ जीत चुकी है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: GT बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 25, 2023
    07:44 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 35वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से मंगलवार (25 अप्रैल) को होना है।

    यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाना है। यह मैदान GT का घरेलू मैदान है और इस सीजन में अब तक 3 मैचों की मेजबानी कर चुका है।

    आइए स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पिच

    कैसा है पिच का मिजाज? 

    नरेंन्द्र मोद स्टेडियम की पिच 2 तरह की है। एक काली मिट्टी की और दूसरी लाल मिट्टी की।

    काली मिट्टी की पिच तेज गेंदबाजों को अच्छी गति और उछाल प्राप्त करने में मदद करती है। दूसरी तरफ लाल मिट्टी की पिचें आमतौर पर स्पिनरों और मध्यम गति के गेंदबाजों की मदद करती हैं, जो विविधता का उपयोग करते हैं।

    अहमदाबाद में क्यूरेटर आमतौर पर गति के अनुकूल पिच बनाते हैं जिससे बल्लेबाजों को भी मदद मिलती है।

    मौसम

    कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम? 

    GT और MI के बीच मंगलवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे टॉस होगा और मुकाबला 7:30 बजे से खेला जाएगा। मुकाबले के दौरान भीषण गर्मी रहने की संभावना है।

    अहमदाबाद में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

    ऐसे में शाम सात बजे मैच के टॉस के वक्त तक 37 डिग्री के करीब रहने की संभावना जताई गई है। बारिश की संभावना नहीं है।

    मेजबानी

    IPL के 21 मैचों की मेजबानी कर चुका है नरेंद्र मोदी स्टेडियम 

    यह मैदान IPL के 21 मैचों की मेजबानी कर चुका है, जिसमें से 8 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 13 मैच जीते हैं।

    यहां उच्चतम स्कोर (207/7) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के नाम दर्ज है, जो उन्होंने 2023 में GT के खिलाफ बनाया था।

    यहां न्यूनतम स्कोर (102) राजस्थान रॉयल्स (RR) के नाम दर्ज है, जो उन्होंने 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ बनाया था।

    कमाल

    ये खिलाड़ी कर सकते हैं ये कमाल 

    रोहित शर्मा MI के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने इस सीजन खेले 6 मुकाबलों में 142.06 की स्ट्राइक रेट से 179 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक भी लगाया है। उनका औसत 29.83 का रहा है।

    शुभमन गिल ने इस सीजन 6 मुकाबले खेले हैं और 138.18 की स्ट्राइक रेट और 38.00 की औसत से 228 रन बनाए हैं।

    उन्होंने इस दौरान 2 अर्धशतक लगाए हैं।

    स्टेडियम

    विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम 

    इस स्टेडियम में 1,30,000 से अधिक दर्शक एक साथ बैठकर मैच देख सकते हैं। पहले 'मोटेरा स्टेडियम' के नाम से पहचाने जाने वाले इस स्टेडियम का निर्माण 1983 में हुआ था और 2006 में इसे पुनर्निमित किया गया।

    साल 2021 में गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) ने इस नाम बदलकर 'नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम' कर दिया था।

    यह दर्शक क्षमता के आधार पर विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    गुजरात टाइटंस
    मुंबई इंडियंस
    इंडियन प्रीमियर लीग

    ताज़ा खबरें

    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी
    सुबह उठते ही इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का करें सेवन, वजन घटाने में मिल सकती है मदद वजन घटाना
    गुरु रंधावा संग शनाया कपूर का पहला म्यूजिक वीडियो आया, डांस देख लोगों ने पीटा माथा शनाया कपूर

    IPL 2023

    IPL 2023: GT ने LSG के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023:  KKR बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT ने LSG को दिया 136 का लक्ष्य, हार्दिक पांड्या ने खेली जुझारू पारी  गुजरात जायंट्स
    LSG बनाम GT: हार्दिक पांड्या ने इस सीजन में लगाया पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े  हार्दिक पांड्या

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2023: दिल्ली बनाम गुजरात मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी जल्द होंगे शामिल, ये टीमें होंगी मजबूत दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    IPL 2023: GT ने DC के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2023: गुजरात टाइटंस ने केन विलियमसन की जगह दासुन शनाका को किया टीम में शामिल  IPL 2023

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023: MI के खिलाफ CSK ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन IPL 2023
    IPL 2023: MI ने CSK को दिया 158 रन का लक्ष्य, जडेजा की शानदार गेंदबाजी  इंडियन प्रीमियर लीग
    MI VS CSK: रविंद्र जडेजा ने मुंबई के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  रविंद्र जडेजा
    MI VS CSK: अजिंक्य रहाणे ने IPL 2023 का सबसे तेज अर्धशतक जमाया, जानिए उनके आंकड़े  अजिंक्य रहाणे

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: PBKS के खिलाफ MI ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन   मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: GT ने LSG को हराकर दर्ज की चौथी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    GT बनाम LSG: केएल राहुल का बड़ा कारनामा, सबसे तेज 7,000 टी-20 रन वाले भारतीय बने  केएल राहुल
    IPL 2023:PBKS ने MI को दिया 215 का लक्ष्य, सैम कर्रन ने खेली उम्दा पारी   पंजाब किंग्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025