NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: SRH ने KKR को दिया 229 रन का लक्ष्य, हैरी ब्रुक ने जमाया शतक
    अगली खबर
    IPL 2023: SRH ने KKR को दिया 229 रन का लक्ष्य, हैरी ब्रुक ने जमाया शतक
    हैरी ब्रुक और एडेन मार्करम ने सनराइजर्स हैदराबाद को अच्छी साझेदारी करते हुए बड़े स्कोर तक पहुंचाया (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: SRH ने KKR को दिया 229 रन का लक्ष्य, हैरी ब्रुक ने जमाया शतक

    लेखन मनोज शर्मा
    Apr 14, 2023
    09:15 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें मुकाबले में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने हैं।

    SRH ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 228 रन बनाए। टीम की ओर से हैरी ब्रुक ने सबसे अधिक 100* रन बनाए। दूसरी तरफ KKR की ओर से आंद्रे रसेल ने 3 विकेट लिए।

    आइए SRH टीम की पारी पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    पावरप्ले में SRH का इस सीजन में सबसे बढ़िया प्रदर्शन 

    SRH के लिए पावरप्ले काफी शानदार रहा। शुरुआती 6 ओवर में टीम ने 65 रन बनाते हुए अच्छा खेल दिखाया।

    पावरप्ले में हैरी ब्रुक और कप्तान एडेन मार्करम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तेज से रन बटोरे। इस सीजन में पावरप्ले के दौरान यह टीम का सबसे अच्छा स्कोर रहा।

    पावरप्ले में टीम ने मयंक अग्रवाल (9) और राहुल त्रिपाठी (9) के रूप में महत्वपूर्ण विकेट गंवाए। इन दोनों को आंद्रे रसेल ने अपने पहले ही ओवर में आउट किया।

    रिपोर्ट

    ऐसी रही SRH की बल्लेबाजी 

    मयंक और ब्रुक ने पहले विकेट के लिए 25 गेंद में 46 रन जोड़ते हुए टीम को शानदार शुरुआत दी।

    इसके बाद दो विकेट जल्दी गिरने के बावजूद ब्रुक और मार्करम ने टीम को संभालते हुए तेजी से रन बटोरना जारी रखा।

    ब्रुक और मार्करम के बीच तीसरे विकेट के लिए 47 गेंद में 72 रन की अहम साझेदारी हुई।

    ब्रुक और अभिषेक शर्मा (32) ने चौथे विकेट के लिए 33 गेंद में 72 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की।

    रिपोर्ट

    ब्रुक ने चौथे मैच में जमाया पहला IPL शतक 

    इस मुकाबले में SRH को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में सबसे बड़ा योगदान ब्रुक का ही रहा।

    ब्रुक लीग में अपना चौथा ही मैच खेल रहे हैं जिसमें उन्होंने अपना पहला शतक जमाया है। उन्होंने 55 गेंद में अपना शतक पूरा किया।

    उन्होंने मैच में 181.82 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में तेजी से 100* रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के भी जमाए।

    रिपोर्ट

    ब्रुक ने बनाए ये खास रिकॉर्ड 

    ब्रुक IPL में शतक जमाने वाले चौथे सबसे कम उम्र के ओवरसीज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 24 साल और 51 दिन की उम्र में यह कमाल किया।

    लीग में सबसे कम उम्र में शतक जमाने वाले ओवरसीज प्लेयर क्विंटन डिकॉक हैं। उन्होंने 23 साल और 122 दिन की उम्र में यह कमाल किया था।

    ब्रूक SRH के लिए IPL शतक जमाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले डेविड वार्नर (2 बार) और जॉनी बेयरस्टो भी ऐसा कर चुके हैं।

    रिपोर्ट

    मार्करम ने जमाया चौथा IPL अर्धशतक, सीजन का पहला 

    मार्करम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने IPL करियर का चौथा अर्धशतक जमाया। दाएं हाथ के बल्लेबाज का यह इस सीजन का पहला ही अर्धशतक रहा और इसे उन्होंने 25 गेंदों में पूरा किया।

    मार्करम अर्धशतक पूरा करने के बाद अगली ही गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 192.31 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में तेजी से 50 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 5 छक्के भी जमाए।

    रिपोर्ट

    KKR के गेंदबाजों ने किया निराश 

    KKR की ओर से रसेल को छोड़कर सभी गेंदबाजों को जमकर मार पड़ी। ब्रुक ने सभी गेंदबाजों को निशाना बनाते हुए उनका गणित बिगाड़ दिया।

    KKR के 7 में से 6 गेंदबाजों ने 10 से अधिक की इकॉनमी रेट से रन लुटाए। लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 ओवर में ही 18.50 की इकॉनमी रेट से 37 रन लुटाए और खाली हाथ रहे।

    इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती और सुयश शर्मा ने 4 ओवर में 40 से अधिक रन लुटाए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    सनराइजर्स हैदराबाद

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: MI बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: फाफ डु प्लेसिस पर लगा 12 लाख रुपये जुर्माना, आवेश को भी लगी फटकार IPL 2023
    हर्षल पटेल ने IPL में पूरे किए 100 विकेट, ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम IPL 2023
    IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े  IPL 2023

    क्रिकेट समाचार

    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: टी-20 सीरीज की टीमें, कार्यक्रम और सभी अहम जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    IPL 2023: MI ने DC के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम MI: पीयूष चावला ने झटके 3 विकेट, अश्विन के इस रिकॉर्ड की बराबरी की  IPL 2023
    DC बनाम MI: डेविड वार्नर ने IPL करियर का 58वां अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    श्रेयस अय्यर की जगह किसे मिलेगी KKR की कप्तानी? ये खिलाड़ी हैं प्रमुख दावेदार श्रेयस अय्यर
    IPL 2022 में सबसे तेज गेंद डालने वाले लॉकी फर्ग्यूसन हुए चोटिल, KKR की बढ़ी परेशानी  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: क्या है कोलकाता नाइड राइडर्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: KKR के अगले कप्तान हो सकते हैं शार्दुल ठाकुर या सुनील नरेन- रिपोर्ट  शार्दुल ठाकुर

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2023: नीलामी में शामिल इन प्रमुख विकेटकीपर्स पर होंगी सभी टीमों की निगाहें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 नीलामी: हेनरिक क्लासेन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: कौन हैं विव्रांत शर्मा जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा? इंडियन प्रीमियर लीग
    कौन हैं वीरेंद्र सहवाग के भांजे मयंक डागर, जिन्हें SRH ने 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा? इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025