NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: KKR ने जॉनसन चार्ल्स को किया टीम में शामिल, जानिए कितना होगा फायदा 
    अगली खबर
    IPL 2023: KKR ने जॉनसन चार्ल्स को किया टीम में शामिल, जानिए कितना होगा फायदा 
    जॉनसन चार्ल्स को KKR की टीम ने अपने साथ जोड़ा है (तस्वीर: ट्विटर/@CaribCricket)

    IPL 2023: KKR ने जॉनसन चार्ल्स को किया टीम में शामिल, जानिए कितना होगा फायदा 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 04, 2023
    04:13 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने गुरुवार को अपने विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास की जगह वेस्टइंडीज के घाकड़ बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स को जोड़ा है।

    लिटन सिर्फ 1 मैच खेल पाए थे और 4 रन बनाकर आउट हुए थे। ऐसे में चार्ल्स से KKR को काफी उम्मीदें होंगी। उन्हें KKR ने 50 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है।

    ऐसे में आइए जानते हैं कि चार्ल्स टीम की उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाएंगे।

    करियर

    कौन है जॉनसन चार्ल्स  और कैसा रहा है उनका टी-20 करियर?

    चार्ल्स वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं और वह साल 2012 और 2014 में टी-20 विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य भी रहे हैं।

    उन्होंने अब तक 41 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 24.27 की औसत और 131.04 की स्ट्राइक रेट से 971 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।

    इस दौरान चार्ल्स ने 1 शतक और 4 अर्धशतक भी जमाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 118 रन रहा है। उन्होंने 113 चौके और 44 छक्के भी लगाए हैं।

    रिकॉर्ड

    चार्ल्स ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली थी धमाकेदार पारी 

    हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार्ल्स ने सिर्फ 39 गेंदों पर शानदार शतक लगाया था। वेस्टइंडीज के किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया ये सबसे तेज शतक था।

    केवल डेविड मिलर, रोहित शर्मा और केएस विक्रमसेकरा ने उनसे तेज शतक (35) बनाए हैं। चार्ल्स ने उस मुकाबले में 11 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 46 गेंदों में शानदार 118 रन बनाए थे।

    वेस्टइंडीज ने मैच में सबसे बड़ा स्कोर 258/5 खड़ा कर दिया था।

    फायदा

    चार्ल्स के टीम में आने से KKR को कितना फायदा होगा? 

    KKR के लिए IPL 2023 कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने 9 मैच खेले हैं और उन्हें सिर्फ 3 मुकाबलों में जीत मिली है।

    उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब हर मुकाबला बड़े अंतर से जीतना होगा।

    अभी तक KKR की टीम 6 सलामी जोड़ियों को आजमा चुकी हैं। चार्ल्स के टीम से जुड़ने के बाद उनकी सलामी बल्लेबाजी की समस्या खत्म हो सकती है।

    वह जेसन रॉय के साथ टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं।

    टी-20

    टी-20 क्रिकेट में 5,000 से ज्यादा रन बना चुके हैं चार्ल्स

    चार्ल्स ने अब तक 224 टी-20 मैच खेले हैं और इसकी 219 पारियों में 5,607 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।

    उन्होंने 26.70 की औसत से बल्लेबाजी की है और उनकी स्ट्राइक रेट 130.72 की रही है। उन्होंने अपने टी-20 करियर में 3 शतक और 32 अर्धशतक भी लगाए हैं।

    वह अब तक 533 चौके और 261 छक्के भी जमा चुके हैं। उन्होंने 4,289 गेंदों का सामना किया है और 9 बार नॉटआउट भी रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    दीपिका कक्कड़ की 14 घंटे चली कैंसर की सर्जरी, शोएब ने बताई अब कैसी है हालत टीवी जगत की खबरें
    निसान मैग्नाइट की बिक्री 2 लाख के पार, जानिए कब हुई थी लॉन्च  निसान
    हिना खान ने रचाई बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल से शादी, किया दिल छू लेने वाला पोस्ट हिना खान
    IPL 2025: रिटेन किए गए इन खिलाड़ियों ने इस सीजन में किया निराश IPL 2025

    IPL 2023

    MI बनाम RR: अरशद खान ने IPL में पहली बार झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: सूर्यकुमार यादव ने 24 गेंदों में लगाया अर्धशतक, जानिए आंकड़े  सूर्यकुमार यादव
    MI ने 1,000वें IPL मैच में RR को 6 विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  राजस्थान रॉयल्स
    LSG बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अटल बिहारी बाजपेयी एकाना स्टेडियम लखनऊ के आंकड़े  अटल बिहारी बाजपेयी एकाना स्टेडियम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: MI के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: PBKS ने CSK को आखिरी गेंद में हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: तुषार देशपांडे ने PBKS के खिलाफ लिए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स
    MI बनाम RR: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े  यशस्वी जायसवाल

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: LSG बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK ने PBKS को दिया 201 का लक्ष्य, कॉनवे ने खेली शानदार पारी  इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम PBKS: डेवोन कॉनवे ने जड़ा सीजन का 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  डेवोन कॉनवे
    IPL 2023: MI के लिए बड़ी खुशखबरी, क्रिस जॉर्डन बने टीम का हिस्सा  मुंबई इंडियंस

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2023: RR बनाम LSG मैच की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के लाखों रुपये के बैट और किट बैग चोरी दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2023: DC बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: कौन है नवीन उल हक, जिन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए किया डेब्यू?  IPL 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025