NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / PBKS बनाम GT: कगिसो रबाडा ने IPL में पूरे किए सबसे तेज 100 विकेट 
    अगली खबर
    PBKS बनाम GT: कगिसो रबाडा ने IPL में पूरे किए सबसे तेज 100 विकेट 
    कगिसो रबाडा ने IPL में 100 विकेट पूरे कर लिए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    PBKS बनाम GT: कगिसो रबाडा ने IPL में पूरे किए सबसे तेज 100 विकेट 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 13, 2023
    11:19 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच मुकाबले में PBKS के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

    वह IPL के इतिहास में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

    उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ा है। मलिंगा ने 70 मैच में ये कारनामा किया था।

    आइए उनके आंकड़ो पर एक नजर डालते हैं।

    करियर

    कैसा रहा है रबाडा का IPL करियर?

    रबाडा ने IPL में 64 मुकाबले खेले हैं और 19.84 की औसत से 100 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं।

    उन्होंने इस दौरान 8.27 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है। उनकी स्ट्राइक रेट 14.40 की रही है।

    उनके खिलाफ बल्लेबाजों ने 1,984 रन बनाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/21 का रहा है।

    रबाडा ने IPL में डेब्यू 22 अप्रैल, 2017 को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ किया था। इस सीजन GT के खिलाफ वह अपना पहला मैच खेला है।

    विकेट

    सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं रबाडा 

    रबाडा IPL में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। उन्होंने 27वें मैच में ये कारनामा किया था।

    रबाडा ने सुनील नरेन का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 32 मैच में 50 विकेट लिए थे। मलिंगा ने IPL में 33 मैचों में 50 विकेट झटके थे।

    रबाडा PBKS के अलावा दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेल चुके हैं। भारतीय गेंदबाजों में सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड खलील अहमद के नाम है।

    कारनामा

    भारतीय गेंदबाजों में किसने लिए सबसे तेज 100 विकेट?

    भारतीय गेंदबाजों में IPL में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड 2 गेंदबाजों के नाम है।

    भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल ने 81-81 मैचों में 100 विकेट लिए हैं।

    रबाडा IPL में 21वें गेंदबाज बने हैं, जिन्होंने 100 विकेट झटके हैं। IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड ड्वेन ब्रावो के नाम है।

    उन्होंने 161 मैच में 183 विकेट झटके हैं। दूसरे स्थान पर युजवेंद्र चहल हैं। उन्होंने 135 मैच में 176 विकेट लिए हैं।

    टी-20

    टी-20 क्रिकेट में कैसा रहा है रबाडा का प्रदर्शन?

    टी-20 क्रिकेट में रबाडा ने 172 मैच खेले हैं और 22.59 की औसत से 223 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 7.98 की रही है। उन्होंने 16.9 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी की है।

    उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/21 विकेट का रहा है। उन्होंने 7 बार 4 विकेट हॉल लिए हैं। हालांकि, वह 5 विकेट हॉल लेने में अभी तक कामयाब नहीं हो पाए हैं।

    उनके खिलाफ बल्लेबाजों ने 5,039 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    कगिसो रबाडा
    इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    IPL 2023

    IPL: रोहित शर्मा का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? रोहित शर्मा
    IPL 2023: RCB के खिलाफ LSG ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम LSG: विराट कोहली ने IPL करियर का 46वां अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RCB ने LSG को दिया 213 का लक्ष्य, तीन बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक  इंडियन प्रीमियर लीग

    कगिसो रबाडा

    जो रूट के खिलाफ ज़्यादा आक्रामक होना रबाडा को पड़ा भारी, लगा एक टेस्ट का बैन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इन दो तेज़ गेंदबाज़ों को ग्लेन मैक्ग्रा ने बताया वर्तमान समय के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ विराट कोहली
    IPL 2020: इन पांच विदेशी तेज़ गेंदबाज़ों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नज़रें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: चोटिल हुए कगीसो रबाडा, मिस कर सकते हैं दिल्ली के शुरुआती मुकाबले इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: RCB बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: कप्तान रोहित शर्मा के लिए सिरदर्द बनी उनकी ही बल्लेबाजी, चौकाने वाले हैं आंकड़े रोहित शर्मा
    विराट कोहली की पहली कार थी टाटा सफारी, बताई खरीदने की वजह  विराट कोहली

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: SRH ने LSG के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को झटका, मिचेल मार्श एक सप्ताह के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटे  IPL 2023
    LSG VS SRH: क्रुणाल पंड्या ने हैदराबाद के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025