NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    G-20 शिखर सम्मेलन
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: प्लेऑफ मुकाबलों में कैसा रहा है ईशान किशन का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 
    IPL 2023: प्लेऑफ मुकाबलों में कैसा रहा है ईशान किशन का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 
    खेलकूद

    IPL 2023: प्लेऑफ मुकाबलों में कैसा रहा है ईशान किशन का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 25, 2023 | 01:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: प्लेऑफ मुकाबलों में कैसा रहा है ईशान किशन का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 
    ईशान किशन इस सीजन 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में मुंबई इंडियंस (MI) कमाल का प्रदर्शन करते हुए क्वालीफायर-2 तक पहुंच चुकी है। इस सीजन टीम की बल्लेबाजी कमाल की रही है। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। वह शुरुआत में आक्रमक क्रिकेट खेलते हैं, जिससे उनकी टीम को काफी फायदा होता है। MI अब अगला मुकाबला 26 मई को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ खेलने उतरेगी। ऐसे में आइए ईशान के प्लेऑफ के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    IPL 2023 में कैसा रहा है ईशान का प्रदर्शन? 

    शुरुआती मुकाबलों में ईशान लय में नजर नहीं आए थे, लेकिन टूर्नामेंट के आगे बढ़ने के साथ उन्होंने अपनी खोई हुई फॉर्म हासिल कर ली। इस सीजन उन्होंने 15 मैच खेले हैं और 30.27 की औसत से 454 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने इस दौरान 142.77 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है और 3 अर्धशतक जमाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 75 रन रहा है। इस सीजन ईशान के बल्ले से 54 चौके और 18 छक्के निकले हैं।

    IPL के प्लेऑफ में कैसा रहा है ईशान का प्रदर्शन?

    प्लेऑफ मुकाबलों में ईशान का प्रदर्शन अब तक कमाल का रहा है। उन्होंने 2019 से 2023 के बीच 5 मुकाबलों की 5 पारियों में 51.33 की औसत से 154 रन बनाए हैं। वह इस दौरान 2 बार नॉटआउट भी रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 55 रन रहा है। ईशान ने IPL के प्लेऑफ मुकाबलों में 130.50 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। उन्होंने 5 छक्के और 14 चौके लगाए हैं। उन्होंने 118 गेंदों का सामना किया है।

    कैसा रहा है ईशान का IPL करियर?

    ईशान ने अब तक IPL में 90 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 29.42 की औसत और 134.26 की स्ट्राइक रेट से 2,324 रन बनाए हैं। वह 6 बार नॉटआउट भी रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्को 99 रन रहा है। उन्होंने IPL करियर में 15 अर्धशतक भी लगाए हैं। उन्होंने अब तक 220 चौके और 103 छक्के लगाए हैं। इसके साथ ही इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने विकेट के पीछे 42 कैच लपकने के साथ 4 स्टंप आउट भी किए हैं।

    इस सीजन कैसा रहा है MI का सफर?

    लीग के इतिहास में MI टीम ने प्लेऑफ में कुल 10वीं बार जगह बनाई है। इस सीजन में टीम ने कुल 14 लीग मैच खेले। इनमें से टीम ने 8 में जीत दर्ज की और 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा। MI टीम -0.044 के नेट रन रेट (NRR) और 16 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही थी। MI ने एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 81 रन से हराकर क्वॉलिफायर-2 में जगह बनाई।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    IPL 2023
    ईशान किशन
    मुंबई इंडियंस
    गुजरात टाइटंस
    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023

    IPL 2023, GT बनाम MI: दूसरे क्वालीफायर में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगा मुकाबला  मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: LSG एलिमिनेटर में हारकर हुई बाहर, जानिए किन गलतियों का उठाना पड़ा खामियाजा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023, दूसरा क्वालीफायर: फाइनल के टिकट के लिए भिड़ेंगी MI और GT, जानिए जरुरी बातें  इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम MI, एलिमिनेटर: आकाश मधवाल ने IPL में पहली बार झटके 5 विकेट, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    ईशान किशन

    ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस के लिए पूरे किए 2,000 IPL रन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: LSG के खिलाफ MI के शीर्ष बल्लेबाजों का प्रदर्शन रहा है खराब, जानिए आंकड़े  IPL 2023
    LSG बनाम MI: ईशान किशन ने इस सीजन में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    WTC फाइनल: ईशान किशन हुए भारतीय टीम में शामिल, केएल राहुल की जगह मिला मौका  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023: MI ने एलिमिनेटर मुकाबले में LSG को 81 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम MI, एलिमिनेटर: यश ठाकुर ने चटाकए 3 विकेट, जानिए डेब्यू सीजन में उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: प्लेऑफ में फेंकी जा चुकी हैं 100 से ज्यादा डॉट बॉल, जानिए इसका फायदा इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम MI, एलिमिनेटर: नवीन-उल-हक ने IPL में पहली बार झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    गुजरात टाइटंस

    एक IPL सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बने शुभमन गिल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK ने GT को हराकर 10वीं बार किया फाइनल में प्रवेश, बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम GT: मोहम्मद शमी ने जमाया पर्पल कैप पर कब्जा, देखें उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK ने GT को दिया 173 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023, एलिमिनेटर: MI ने LSG को दिया 183 रनों का लक्ष्य, नवीन-उल-हक की उम्दा गेंदबाजी  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: RCB ने खिलाड़ियों की खरीद पर खर्च किए सबसे अधिक 1003.7 करोड़ रुपये इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: कैसा रहा 5.50 करोड़ रुपये में बिकने वाले DC के मुकेश कुमार का प्रदर्शन?  IPL 2023
    आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए अनकैप्ड तेज गेंदबाज जोश टोंग इंग्लैंड टीम में शामिल   इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023