NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: जानिए दिल्ली कैपिटल्स के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें 
    खेलकूद

    IPL 2023: जानिए दिल्ली कैपिटल्स के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें 

    IPL 2023: जानिए दिल्ली कैपिटल्स के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें 
    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 29, 2023, 10:12 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: जानिए दिल्ली कैपिटल्स के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें 
    1 अप्रैल को अपना पहला मैच खेलेगी दिल्ली (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपना पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेलेगी। DC इस बार ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में डेविड वार्नर टीम की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएगी। IPL में DC अब तक खिताब नहीं जीत सकी है और अपने नए कप्तान के नेतृत्व में टीम नया इतिहास लिखने की कोशिश करेगी। आइए टीम के दिलचस्प आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    एक बार उपविजेता रही है DC 

    DC शुरुआत 2 सीजन में सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही थी। हालांकि, वे इस निरंतरता को आगे बरकरार नहीं रख सकी है। इसके बाद DC क्रमशः 2010, 2011, 2013, 2014, 2015, 2016, 2017, 2018 और 2022 में लीग स्टेज से बाहर हो गई थी। इनके अलावा 2012, 2019 और 2021 में टीम प्ले-ऑफ तक पहुंची है। IPL 2020 उनके लिए सबसे बेहतर सीजन रहा है, जिसमें वह उपविजेता रहे थे।

    अपनी निरंतरता जारी रखना चाहेंगे वार्नर 

    वार्नर ने इससे पहले 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को खिताब दिलाया था। उन्होंने IPL करियर में अब तक 162 मैचों में 140.69 के स्ट्राइक रेट और 42 के औसत से 5,881 रन बनाए हैं। वह लीग में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वार्नर ने DC की ओर से खेलते हुए 1,888 रन बनाए हैं और अपनी मौजूदा टीम से 2,000 रन पूरे कर सकते हैं। उन्होंने SRH के लिए 4,014 रन बनाए हुए हैं।

    DC से कौन करेगा विकेटकीपिंग?

    DC के पास विकेटकीपिंग विभाग में अधिक विकल्प नहीं हैं क्योंकि वे पंत पर बहुत अधिक निर्भर थे। इंग्लैंड के फिल साल्ट विकेटकीपर की भूमिका में दिख सकते हैं, जिन्होंने 180 टी-20 मैचों में 149.79 के औसत से 4,118 रन बनाए हैं। सरफराज खान भी एक अच्छे विकल्प हैं। उनका घरेलू सीजन जबरदस्त रहा था, लेकिन IPL में वह अभी तक कमाल नहीं कर सके हैं। 25 वर्षीय सरफराज ने 46 IPL मैचों में 532 रन बनाए हैं।

    इन बल्लेबाजों पर रहेंगी निगाहें 

    पृथ्वी शॉ ने 63 मैचों में DC के लिए 1,588 रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले सीजन में 10 मैचों में 283 रन बनाए थे। मिचेल मार्श और रोवमैन पॉवेल ने भी पिछले सीजन में क्रमशः 251 और 250 रन बनाए थे और वह अगले सीजन में भी छाप छोड़ना चाहेंगे। रिले रोसौव ने 301 टी-20 मैचों में 144.34 के स्ट्राइक रेट से 7,666 रन बनाए हैं। वह IPL में अपना प्रभाव छोड़ना चाहेंगे।

    ये गेंदबाज कर सकते हैं कमाल 

    कुलदीप यादव ने 14 मैचों में 19.95 के औसत से 21 विकेट लिए हैं। वह स्पिन विभाग का जिम्मा संभालेंगे। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्खिया ने IPL में 30 मैचों में 21.30 के औसत से 43 विकेट लिए हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने इस लीग में 46 विकेट लिए हैं। खलील अहमद ने पिछले सीजन में 10 मैचों में 16 विकेट अपने नाम किए थे।

    ऐसी है DC की टीम 

    दिल्ली कैपिटल्स की टीम: डेविड वार्नर (कप्तान), खलील अहमद, अमन खान, यश ढुल, प्रवीण दुबे, सरफराज खान, कुलदीप यादव, ललित यादव, मिचेल मार्श, मुकेश कुमार, मुस्तफिजुर रहमान, कमलेश नागरकोटी, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्खिया, विक्की ओस्तवाल, मनीष पांडे, रिपल पटेल, अक्षर पटेल, रोवमैन पॉवेल, रिले रोसौव, चेतन सकारिया, फिल साल्ट, इशांत शर्मा और पृथ्वी शॉ।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट
    दिल्ली कैपिटल्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: इस सीजन में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    IPL 2023: सुदर्शन के पिता नहीं चाहते थे वह क्रिकेटर बने, जानिए उनका सफर और आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: कम दाम में बिके खिलाड़ी, जिन्होंने इस सीजन में किया कमाल  IPL 2023
    IPL 2023: इस सीजन फील्डिंग में इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, पकड़े सबसे अधिक कैच  गुजरात टाइटंस

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023 में ये रहे 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: इस सीजन की टॉप-5 पारियों पर एक नजर  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK की खिताबी जीत से रिंकू के छक्कों तक, जानिए सीजन के प्रमुख पल  IPL 2023
    IPL 2023: चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  गुजरात टाइटंस

    टी-20 क्रिकेट

    IPL: पीयूष चावला दूसरे सबसे ज्यादा स्टंप आउट करने वाले गेंदबाज बने, हरभजन को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: कैसा रहा 5.50 करोड़ रुपये में बिकने वाले DC के मुकेश कुमार का प्रदर्शन?  IPL 2023
    IPL 2023: लीग मैचों में 19 विकेट झटकने वाले मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन पर एक नजर IPL 2023
    IPL 2023: यशस्वी जायसवाल के लिए यादगार रहा यह सीजन, जानिए उनके आंकड़े  यशस्वी जायसवाल

    दिल्ली कैपिटल्स

    DC ने हार के साथ कहा IPL 2023 को अलविदा, नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड चेन्नई सुपरकिंग्स
    CSK ने 12वीं बार IPL के प्लेऑफ में बनाई जगह, जानिए अब तक कैसा रहा सफर चेन्नई सुपरकिंग्स
    DC बनाम CSK: डेविड वार्नर ने खेली 86 रन की पारी, लगाया अपना 61वां अर्धशतक  डेविड वार्नर
    IPL 2023: CSK ने DC को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023