Page Loader
IPL 2023: ग्लेन मैक्सवेल ने 24 गेंदों में लगाया अर्धशतक, जानिए आंकड़े  
IPL 2023 में मैक्सवेल ने लगाया अपना दूसरा अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

IPL 2023: ग्लेन मैक्सवेल ने 24 गेंदों में लगाया अर्धशतक, जानिए आंकड़े  

Apr 17, 2023
10:51 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 24वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के ग्लेन मैक्सवेल ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाया है। जीत के लिए मिले 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैक्सवेल ने अपने IPL करियर का 15वां अर्धशतक लगाया। इस बीच उन्होंने फाफ डु प्लेसिस के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। उनकी पारी पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

ऐसी रही मैक्सवेल की पारी 

जब RCB ने 15 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खो दिया था, तब मैक्सवेल क्रीज पर आए थे। उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। CSK का स्पिन हो या तेज गेंदबाज, मैक्सवेल की पिटाई से कोई नहीं बच पाया। आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे मैक्सवेल 36 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुए। वह महेश तीक्षणा की गेंद पर आउट हुए।

IPL 2023 

IPL 2023 में मैक्सवेल ने लगाया दूसरा अर्धशतक 

IPL 2023 में मैक्सवेल का यह दूसरा अर्धशतक है। उन्होंने LSG के खिलाफ 59 रन बनाए थे। उन्होंने अपने पहले मैच में MI के खिलाफ नाबाद 12 रन बनाए थे। इसके बाद KKR के खिलाफ वह 5 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्होंने DC के खिलाफ 24 रन की पारी खेली थी। मैक्सवेल ने IPL 2023 में अब तक 197.75 की स्ट्राइक रेट से 176 रन अपने नाम कर लिए हैं।

IPL करियर 

कैसा रहा है मैक्सवेल का IPL करियर?

मैक्सवेल ने 2012 में अपना IPL डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 115 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 26.26 की औसत और 156.32 की स्ट्राइक रेट से 2,495 रन बना लिए हैं। इस बीच उन्होंने 95 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 15 अर्धशतक लगाए हैं। इस बीच उन्होंने रनों के मामले में स्टीव स्मिथ (2,485) को पीछे छोड़ दिया है। वह फिलहाल लीग में 34वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।