NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: उमेश यादव का बड़ा कारनामा, ड्वेन ब्रावो और सुनील नरेन का रिकॉर्ड तोड़ा 
    खेलकूद

    IPL 2023: उमेश यादव का बड़ा कारनामा, ड्वेन ब्रावो और सुनील नरेन का रिकॉर्ड तोड़ा 

    IPL 2023: उमेश यादव का बड़ा कारनामा, ड्वेन ब्रावो और सुनील नरेन का रिकॉर्ड तोड़ा 
    लेखन मनोज शर्मा
    Apr 01, 2023, 06:58 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: उमेश यादव का बड़ा कारनामा, ड्वेन ब्रावो और सुनील नरेन का रिकॉर्ड तोड़ा 
    उमेश यादव ने IPL में एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें संस्करण के तीसरे मुकाबले में भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ शनिवार को खेले गए दिन के पहले मुकाबले में उमेश (34 विकेट) ने एक ही प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। आइए उमेश की इस खास उपलब्धि और IPL आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    उमेश ने तोड़ा ब्रावो और नरेन का रिकॉर्ड तोड़ा 

    उमेश ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेलते हुए PBKS के खिलाफ अपना 34वां विकेट लिया। ऐसा कर उन्होंने वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो और सुनील नरेन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ब्रावो ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ IPL में 33 विकेट लिए थे। वहीं नरेन ने PBKS के खिलाफ इतने ही विकेट लिए थे। इसके बाद इस सूची में लसिथ मलिंगा (31 विकेट बनाम CSK) और भुवनेश्वर कुमार (30 विकेट बनाम KKR) का नाम है।

    उमेश का IPL करियर 

    दाएं हाथ के तेज गेंदबाज उमेश ने अपने IPL करियर में अब तक कुल 134 मैच खेले हैं। उन्होंने अब तक 472.2 ओवर फेंकते हुए 136 विकेट अपनी झोली में डाले हैं। इस दौरान उनकी गेंदबाजी औसत 29.00 की रही और इकॉनमी रेट 8.35 की रही है। लीग में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23 रन देकर 4 विकेट का रहा है। 35 साल के उमेश अब तक लीग में 3 बार 4 विकेट हॉल ले चुके हैं।

    पिछले सीजन में कमाल रहा था उमेश का प्रदर्शन 

    उमेश ने पिछले IPL सीजन में KKR के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने 12 मैच में 21.19 की गेंदबाजी औसत और 7.06 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 16 विकेट लिए थे। इस दौरान उन्होंने एक बार 4 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी किया था। उमेश में IPL में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ साल 2010 में डेब्यू किया था।

    मैच में कैसा रहा उमेश का प्रदर्शन? 

    शनिवार को उमेश ने मैच में 4 ओवर के अपने स्पैल में 6.80 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर 1 विकेट लिया। उमेश ने खतरनाक दिख रहे भानुका राजपक्षे (50 रन) को रिंकू सिंह के हाथों कैच करवाकर टीम को बड़ी सफलता दिलाई। PBKS ने मैच में निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 191 रन बनाए थे। राजपक्षे के अलावा कप्तान शिखर धवन ने 40 रन की उपयोगी पारी खेली।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    पंजाब किंग्स

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2023: रहमानुल्लाह गुरबाज डेब्यू IPL मुकाबले में हुए फेल, बना सके केवल 22 रन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: पंजाब ने कोलकाता को दिया 192 रन का लक्ष्य, धवन-राजपक्षे के बीच शानदार साझेदारी IPL 2023
    PBKS बनाम KKR: कोलकाता ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन और अहम बातें IPL 2023
    IPL 2023: KKR के ये 5 प्रमुख खिलाड़ी अकेले दम पर जिता सकते हैं मैच  इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL: पंजाब के खिलाफ महंगे रहे शार्दुल ठाकुर, उनके नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड शार्दुल ठाकुर
    आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम घोषित, खिलाड़ियों के बीच असमंजस की स्थिति  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    IPL 2023: शिखर धवन ने की विराट कोहली के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, जानिए आंकड़े शिखर धवन
    IPL: अंतिम 3 ओवर में धोनी ने लगाए हैं सर्वाधिक छक्के, जानिए आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी

    क्रिकेट समाचार

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में पहली बार खेला जाएगा IPL मुकाबला, जानिए रोचक आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतना होता है महत्वपूर्ण, जानिए रोचक आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    पंजाब किंग्स

    PBKS बनाम KKR: भानुका राजपक्षे ने लगाया IPL में अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: पंजाब किंग्स के ये 5 खिलाड़ी कभी भी बदल सकते हैं मैच का रुख  IPL 2023
    IPL 2023: जानिए पंजाब किंग्स के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: लियाम लिविंगस्टोन नहीं खेल पाएंगे पंजाब किंग्स के लिए पहला मैच, जानिए कारण लियाम लिविंगस्टोन

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023