NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: कौन है RR टीम के ध्रुव जुरेल, जिन्होंने PBKS के खिलाफ खेली आतिशी पारी? 
    अगली खबर
    IPL 2023: कौन है RR टीम के ध्रुव जुरेल, जिन्होंने PBKS के खिलाफ खेली आतिशी पारी? 
    ध्रुव जुरेल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 15 गेंद में 32 रन बना दिए (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: कौन है RR टीम के ध्रुव जुरेल, जिन्होंने PBKS के खिलाफ खेली आतिशी पारी? 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 06, 2023
    01:16 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में बुधवार को पंजाब किंग्स (PBKS) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 5 रन से हरा दिया। इस सीजन पंजाब की लगातार दूसरी जीत थी।

    इस मुकाबले में RR लिए ध्रुव जुरेल ने शानदार आतिशी पारी खेली, जिसे देख हर कोई दंग रह गया। उन्होंने 15 गेंद का सामना किया और 32* रन बना दिए।

    उनकी इस धमाकेदार पारी ने टीम को जीत तो नहीं दिलाई, लेकिन अब उनकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

    पारी

    कैसी थी ध्रुव जुरेल की पारी?

    जुरेल मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। दूसरी पारी में उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बुलाया गया।

    वह 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। उनकी टीम को जीत के लिए 30 गेंद में 78 रन चाहिए थे। इस युवा खिलाड़ी के साथ शिमरोन हेटमायर थे।

    दोनों के बीच 62 रन की साझेदारी हुई। हेटमायर ने 36 रन बनाए। जुरेल ने इस दौरान 3 चौके और 2 शानदार छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 213.33 का रहा।

    डेब्यू

    कौन है ध्रुव जुरेल? 

    जुरेल का जन्म 21, जनवरी 2001 को उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में हुआ था। वह साल 2020 में खेले गए अंडर-19 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। टीम ने इस टूर्नामेंट में फाइनल तक का सफर तय किया था।

    उन्हें विश्व कप में ज्यादा मौके नहीं मिले थे और उन्होंने 3 मुकाबले में 44.50 की औसत से 89 रन बनाए थे।

    RR ने IPL 2022 में उन्हें 20 लाख रुपये में टीम के साथ जोड़ा था।

    आंकड़े

    जुरेल के आंकड़ों पर एक नजर

    जुरेल ने कूच बिहार ट्रॉफी के अपने पहले सीजन में 11 मैच में 736 रन बना दिए थे।

    टी-20 क्रिकेट में उन्होंने अब तक 4 मैच खेले हैं और 60 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।

    फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो जुरेल ने 11 मुकाबलों में 48.91 की शानदार औसत से 587 रन बनाए हैं।

    2022-23 के रणजी ट्रॉफी के दौरान उन्होंने नागालैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 249 रन की पारी खेली थी।

    मैच रिपोर्ट

    मैच में क्या हुआ?

    मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए PBKS ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 197 रन बनाए थे।

    टीम के कप्तान शिखर धवन ने शानदार 86* रन की पारी खेली थी। 198 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी RR टीम 192/7 रन ही बना सकी।

    RR की ओर से कप्तान संजू सैमसन ने सबसे अधिक 42 रन बनाए। PBKS की ओर से नाथन एलिस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    इंडियन प्रीमियर लीग
    राजस्थान रॉयल्स
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट बिंग में आया नया AI फीचर, यूजर्स लिखकर बना सकेंगे वीडियो  माइक्रोसॉफ्ट
    पाकिस्तानी धमकी पर हिमंत बिस्वा ने दिया जवाब, कहा- चीन नहीं रोक सकता ब्रह्मपुत्र का पानी  हिमंत बिस्वा सरमा
    'मालिक' का पहला मोशन पोस्टर जारी, गैंगस्टर बन धमाल मचाएंगे राजकुमार राव राजकुमार राव
    पाकिस्तान में कराची की जेल से 200 से अधिक कैदी फरार, शहर में दहशत पाकिस्तान समाचार

    IPL 2023

    युजवेंद्र चहल ने किया कारनामा, टी-20 क्रिकेट में 300 विकेट वाले पहले भारतीय बने  युजवेंद्र चहल
    IPL 2023: MI ने RCB को दिया 172 रन का लक्ष्य, तिलक वर्मा की उम्दा पारी  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    RCB बनाम MI: तिलक वर्मा ने IPL में जड़ा तीसरा अर्धशतक, खेली अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी  तिलक वर्मा
    RCB बनाम MI: फॉफ डु प्लेसिस ने जमाया IPL करियर का 26वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  फाफ डु प्लेसिस

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: RR ने SRH को 72 रन से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    RCB बनाम MI: कोहली ने IPL करियर में 50वीं बार बनाया 50+ स्कोर, जानिए उनके आंकड़े  विराट कोहली
    IPL 2023: RCB ने MI को 8 विकेट से हराया, कोहली-डु प्लेसिस की शतकीय साझेदारी  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2023: दिल्ली बनाम गुजरात मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े IPL 2023

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2022 फाइनल: गुजरात की घातक गेंदबाजी के सामने 130 रन ही बना सकी राजस्थान इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022 फाइनल: राजस्थान को सात विकेट से हराते हुए गुजरात बनी चैंपियन, बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने जीती ऑरेंज कैप, ऐसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: इस सीजन के रिकॉर्ड्स और अहम आंकड़ों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    दूसरा टी-20: लिटन दास ने बांग्लादेश की ओर से लगाया सबसे तेज अर्धशतक, जानिए आंकड़े  लिटन दास
    बांग्लादेश बनाम आयरलैंड: शाकिब अल हसन बने सबसे अधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले गेंदबाज  शाकिब अल हसन
    बांग्लादेश ने दूसरे टी-20 में आयरलैंड को हराकर सीरीज में बनाई अजेय बढ़त, ये बने रिकॉर्ड्स  शाकिब अल हसन
    बांग्लादेश बनाम आयरलैंड: कर्टिस कैम्फर ने लगाया बांग्लादेश के खिलाफ पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक आयरलैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025