NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: इन 5 खिलाडि़यों के दम पर खिताब जीतने का प्रयास करेगी दिल्ली कैपिटल्स 
    खेलकूद

    IPL 2023: इन 5 खिलाडि़यों के दम पर खिताब जीतने का प्रयास करेगी दिल्ली कैपिटल्स 

    IPL 2023: इन 5 खिलाडि़यों के दम पर खिताब जीतने का प्रयास करेगी दिल्ली कैपिटल्स 
    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 31, 2023, 10:29 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: इन 5 खिलाडि़यों के दम पर खिताब जीतने का प्रयास करेगी दिल्ली कैपिटल्स 
    लखनऊ के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी दिल्ली (तस्वीर: ट्विटर/@DelhiCapitals)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपने अभियान की शुरुआत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ करेगी। नियमित कप्तान ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में इस बार DC की कप्तानी डेविड वार्नर करेंगे। अब तक DC कोई भी IPL खिताब नहीं जीत सकी है और टीम इस बार नई इबारत लिखना चाहेगी। इस बीच DC के उन प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जो अपने दम पर मैच का रूख बदल सकते हैं।

    कप्तानी करते हुए कमाल करना चाहेंगे वार्नर 

    वार्नर IPL के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। वह लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज हैं। उनके ऊपर DC को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। वार्नर ने IPL करियर में अब तक 162 मैचों में 140.69 के स्ट्राइक रेट और 42 के औसत से 5,881 रन अपने नाम कर चुके हैं। वह लीग में फिलहाल तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

    टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाना चाहेंगे पृथ्वी शॉ 

    पृथ्वी शॉ आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह पहली गेंद से ही विपक्षी गेंदबाजों पर हावी होना होने का प्रयास करते हैं। उनकी और वार्नर की जोड़ी IPL 2023 में कमाल कर सकती है। पृथ्वी अब तक IPL के 5 सीजन खेल चुके हैं, जिनमें उनका सबसे बेहतर सीजन 2021 रहा था। IPL 2021 में उन्होंने 15 मैचों में 479 रन बनाए थे। वह 63 मैचों में 147.45 के स्ट्राइक रेट से 1,588 रन बना चुके हैं।

    अपनी गति से विपक्षी बल्लेबाजों की परीक्षा लेंगे नोर्खिया 

    दक्षिण अफ्रीका के एनरिक नोर्खिया तेज गति की गेंदबाजी करते हैं। वह अपनी गति और उछाल के कारण विपक्षी बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी करते रहे हैं। वह इस बार DC के तेज गेंदबाजी की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। वह 2020 से लीग में शिरकत कर रहे हैं। उन्होंने 30 मैचों में 21.30 के औसत और 8.06 के इकॉनमी रेट से 43 विकेट ले चुके हैं। IPL 2020 उनका सर्वश्रेष्ठ सीजन है, जिसमें उन्होंने 22 विकेट लिए थे।

    शानदार फॉर्म में चल रहे हैं मार्श 

    ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श पिछले कुछ समय से बल्लेबाजी में कमाल कर रहे हैं। जबसे उन्हें शीर्षक्रम में बल्लेबाजी में मौका मिला है, उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। उनकी हालिया फॉर्म भी शानदार रही है। ऐसे में वह DC को उनसे काफी उम्मीदें होंगी। मार्श ने IPL में अब तक 29 मैचों में 123.58 के स्ट्राइक रेट से 477 रन बनाए हैं। दूसरी तरह गेंदबाजी में 8.01 के इकॉनमी रेट से 27 विकेट लिए हैं।

    उपयोगी योगदान देना चाहेंगे अक्षर पटेल 

    भारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल इस बार DC के उपकप्तान नियुक्त किए गए हैं। वह टीम के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक हैं। पिछले सीजन में उन्होंने 151.67 के स्ट्राइक रेट से 182 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 7.47 के इकॉनमी रेट से 6 विकेट लिए थे। अपने IPL करियर में उन्होंने 128.83 के स्ट्राइक रेट से 1,135 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 101 विकेट लिए हुए हैं।

    ऐसी है DC की पूरी टीम 

    दिल्ली कैपिटल्स की टीम: डेविड वार्नर (कप्तान), खलील अहमद, अमन खान, यश ढुल, प्रवीण दुबे, सरफराज खान, कुलदीप यादव, ललित यादव, मिचेल मार्श, मुकेश कुमार, मुस्तफिजुर रहमान, कमलेश नागरकोटी, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्खिया, विक्की ओस्तवाल, मनीष पांडे, रिपल पटेल, अक्षर पटेल, रोवमैन पॉवेल, रिले रोसौव, चेतन सकारिया, फिल साल्ट, इशांत शर्मा और पृथ्वी शॉ।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट
    दिल्ली कैपिटल्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: इन 5 खिलाडि़यों के दम पर खिताब जीतने का ख्वाब देखेगी लखनऊ सुपर जायंट्स  लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2023: KKR के ये 5 प्रमुख खिलाड़ी अकेले दम पर जिता सकते हैं मैच  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL: फाफ डु प्लेसिस बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड, रैना और पोलार्ड से निकलेंगे आगे? फाफ डु प्लेसिस
    IPL 2023: रोहित क्यों फोटोशूट के लिए नहीं पहुंचे गुजरात? सामने आया बड़ा कारण रोहित शर्मा

    क्रिकेट समाचार

    IPL: राशिद खान बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड, करेंगे मलिंगा और बुमराह की बराबरी राशिद खान
    IPL: एबी डिविलियर्स के नाम दर्ज है डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स
    IPL 2023: CSK को लगा झटका, मुकेश चौधरी पूरे सीजन से हुए बाहर- रिपोर्ट   IPL 2023
    विराट कोहली ने शेयर की अपनी 10वीं की मार्कशीट, गणित में आए थे सबसे कम नंबर विराट कोहली

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के 5 अहम खिलाड़ी, बदल सकते हैं मैच का रुख IPL 2023
    IPL 2023, GT बनाम CSK: जानें मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: 10 टीमें 56 दिनों में खेलेंगी 74 मुकाबले, जानिए 16वें संस्करण का पूरा शेड्यूल  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: जानिए गुजरात टाइटंस के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें  IPL 2023

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2023: ऋषभ पंत की जगह ले सकता है बंगाल का यह 20 वर्षीय बल्लेबाज ऋषभ पंत
    IPL 2023: जानिए दिल्ली कैपिटल्स के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: डेविड वार्नर पूरे कर सकते हैं अपने 6,000 रन, बना सकते हैं ये रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    WPL फाइनल: मेग लैनिंग ने 'ऑरेंज कैप' तो हेली मैथ्यूज ने 'पर्पल कैप' पर जमाया कब्जा  विमेंस प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023