NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: DC ने GT को दिया 131 का लक्ष्य, अमन खान ने खेली शानदार पारी 
    अगली खबर
    IPL 2023: DC ने GT को दिया 131 का लक्ष्य, अमन खान ने खेली शानदार पारी 
    अक्षर पटेल ने बनाए 27 रन (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: DC ने GT को दिया 131 का लक्ष्य, अमन खान ने खेली शानदार पारी 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 02, 2023
    09:11 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 44वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बल्लेबाजों ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ निराश किया है और पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 130/8 का स्कोर बनाया है।

    DC से अमन खान ने 44 गेंदों में सर्वाधिक 51 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ GT से मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए हैं।

    आइए DC की बल्लेबाजी पर नजर डालते हैं।

    पॉवरप्ले 

    DC ने पॉवरप्ले में गंवाए 5 विकेट 

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला DC के लिए गलत साबित हुआ और मैच की पहली गेंद पर फिलिप साल्ट बिना खाता खोले आउट हो गए।

    इसके बाद कप्तान डेविड वार्नर 6 के टीम स्कोर पर दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हो गए। उन्होंने 2 रन बनाए।

    इस बीच शमी ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए DC के लगातार विकेट चटाकए।

    पॉवरप्ले के बाद DC का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 28 रन हो गया।

    साझेदारी 

    अमन और अक्षर ने की उपयोगी साझेदारी 

    निराशाजनक शुरुआत के बाद अक्षर पटेल और अमन खान ने मोर्चा संभाला और अर्धशतकीय साझेदारी करके टीम की पारी को स्थिरता देना का प्रयास किया।

    संभलकर बल्लेबाजी कर रहे अक्षर 14वें ओवर के दौरान 73 के स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने 30 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 27 रन बनाए।

    इस जोड़ी ने छठे विकेट के लिए 54 गेंदों में 50 रन की साझेदारी की।

    अमन खान 

    अमन खान ने खेली संघर्षपूर्ण पारी 

    जब DC ने 5 ओवर की समाप्ति के बाद 23 के स्कोर पर अपना पांचवा विकेट खोया था, तब अमन बल्लेबाजी के लिए आए थे। उन्होंने संकट में घिरी DC के लिए अक्षर के साथ साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने रिपल पटेल के साथ मिलकर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया।

    उन्होंने अपने IPL करियर का पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने 3 चौकों और इतने ही छक्कों की बदौलत 51 रन बनाए।

    रिपल ने 13 गेंदों में 23 रन बनाए।

    शमी 

    मोहम्मद शमी ने झटके 4 विकेट 

    आज शमी ने 4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 11 रन देते हुए 4 विकेट झटके। उन्होंने सिर्फ 2.80 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है।

    शमी ने मैच की पहली गेंद पर ही साल्ट को खाता खोले बिना आउट किया था।

    इसके बाद उन्होंने प्रियम गर्ग, रिले रूसो और मनीष पांडे को पवेलियन की राह दिखाई। शमी की स्विंग होती गेंदों का DC के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं दिखा।

    रिकॉर्ड 

    शमी ने पॉवरप्ले में बनाया ये रिकॉर्ड 

    शमी ने IPL के इतिहास में पॉवरप्ले के दौरान दूसरी सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की है।

    उन्होंने पॉवरप्ले के दौरान 3 ओवर में 7 रन खर्च किए और 4 विकेट झटके।

    पॉवरप्ले में सबसे शानदार गेंदबाजी का रिकॉर्ड इशांत शर्मा के नाम है। उन्होंने 3 ओवर में 12 रन खर्च कर के 5 विकेट लिए थे।

    तीसरे स्थान पर धवल कुलकर्णी हैं। उन्होंने 3 ओवर में 8 रन खर्च कर के 4 विकेट लिए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    दिल्ली कैपिटल्स
    गुजरात टाइटंस

    ताज़ा खबरें

    एलन मस्क के पिता और बहन अयोध्या के राम मंदिर पहुंचे, रामलला के करेंगे दर्शन  एलन मस्क
    मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में घोटाला, आधार कार्ड के जरिए कैसे किया फर्जीवाड़ा? मध्य प्रदेश
    बेंगलुरु में RCB की 'ओपन बस परेड' हुई रद्द, चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा खिलाड़ियों का सम्मान  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    जापान के वैज्ञानिकों ने बनाई समुद्री पानी में घुलने वाली खास प्लास्टिक  जापान

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: DC के खिलाफ SRH ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2023: GT ने KKR को 7 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  कोलकाता नाइट राइडर्स
    KKR बनाम GT: विजय शंकर ने लगाया इस सीजन का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  विजय शंकर
    DC बनाम SRH: अभिषेक शर्मा ने जमाया IPL करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2023

    IPL 2023: SRH ने DC को दिया 198 का लक्ष्य, क्लासेन-अभिषेक ने खेली बेहतरीन पारियां  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: मिचेल मार्श ने SRH के खिलाफ लिए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम SRH: हेनरिक क्लासेन ने जमाया IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  सनराइजर्स हैदराबाद
    DC बनाम SRH: फिलिप साल्ट ने जमाया IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2023: अंतिम गेंद पर MI ने दर्ज की पहली जीत, DC की लगातार चौथी हार  इंडियन प्रीमियर लीग
    सेल्फी विवाद: सपना गिल की याचिका पर पृथ्वी शॉ समेत 11 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी  पृथ्वी शॉ
    IPL 2023: RCB बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RCB बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के रोचक आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2023: पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को दिया 154 रन का लक्ष्य इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: PBKS को हराकर फिर से जीत की पटरी पर लौटी GT, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम GT: शुभमन गिल ने जमाया IPL करियर का 16वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  शुभमन गिल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025