NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: CSK ने SRH के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन
    अगली खबर
    IPL 2023: CSK ने SRH के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन
    IPL 2023 में आज CSK और SRH के बीच मुकाबला खेला जा रहा है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: CSK ने SRH के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 21, 2023
    07:18 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने हैं।

    चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में CSK ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

    CSK ने इस सीजन में 5 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 3 में जीत और 2 में हार मिली है। SRH ने भी 5 में से 2 मैच जीते हैं और 3 हारे हैं।

    आइए मैच से जुड़ी अन्य जानकारी जानते हैं।

    प्लेइंग इलेवन

    कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन?

    SRH की प्लेइंग इलेवन: मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रुक, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मार्को जेन्सन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे और उमरान मलिक।

    CSK की प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दूबे, रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह और महेश तीक्षणा।

    जानकारी

    दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर

    SRH के इम्पैक्ट प्लेयर: अब्दुल समद, सनवीर सिंह, ग्लेन फिलिप्स, मयंक डागर, टी नटराजन। CSK के इम्पैक्ट प्लेयर: अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, ड्वेन प्रिटोरियस, शेख रशीद और आर हंगरगेकर।

    पिच

    कैसा है पिच का मिजाज? 

    एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच से स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। हालांकि, अगर बल्लेबाज शुरुआत में संभलकर खेलें तो उन्हें भी फायदा मिलता है।

    यहां की विकेट आमतौर पर सूखी और सख्त होती है, जो समय के साथ और खराब हो जाती है।

    पिच पर गेंद पड़ने के बाद बल्ले पर आसानी से आती है और इससे बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना आसान होता है।

    IPL में यहां पहली पारी का औसत स्कोर 163 रन रहा है।

    भिड़ंत

    SRH के खिलाफ मजबूत रही है CSK की टीम 

    IPL में दोनों टीमों के परस्पर मुकाबलों की बात करें तो CSK का पलड़ा भारी रहा है।

    दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 18 मैच में से 13 में CSK और केवल 5 में SRH को जीत मिली है।

    पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए थे। 9 अप्रैल, 2022 को खेला गया पहला मैच SRH ने 8 विकेट और 1 मई, 2022 को खेला गया दूसरा मैच CSK ने 13 रन से जीता था।

    अंकतालिका

    अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति?

    महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली CSK इस समय अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।

    एडेन मार्करम के नेतृत्व वाली SRH फिलहाल नौवें स्थान पर मौजूद है। ऐसे में आज होने वाला मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

    संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स 4 जीत के साथ शीर्ष पर बरकरार है। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) दूसरे, गुजरात टाइटंस (GT) चौथे और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) पांचवें पायदान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    सनराइजर्स हैदराबाद
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन

    इंडियन प्रीमियर लीग

    CSK बनाम RCB: फाफ डु प्लेसिस ने जमाया 23 गेंदों में अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: CSK ने RCB को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स  चेन्नई सुपरकिंग्स
    RCB बनाम CSK: तुशार देशपांडे ने झटके 3 विकेट, जानिए कैसे हैं उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: SRH बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए राजीव गांधी स्टेडियम के आंकड़े  राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    CSK बनाम LSG: मोईन अली ने IPL में पहली बार लिए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  मोईन अली
    IPL 2023: CSK ने LSG को हराकर खोला जीत का खाता, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    IPL 2023: एमए चिदंबरम स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करना होता है फायदेमंद, जानिए रोचक आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    सनराइजर्स हैदराबाद

    SRH बनाम RR: हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  राजस्थान रॉयल्स
    SRH बनाम RR: जोस बटलर ने जड़ा IPL करियर का 16वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RR ने SRH को दिया 204 रन का लक्ष्य, बटलर-सैमसन और यशस्वी के अर्धशतक  इंडियन प्रीमियर लीग
    SRH बनाम RR: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    GT बनाम RR: संजू सैमसन ने जमाया IPL करियर का 19वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  संजू सैमसन
    IPL 2023: SRH बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: कौन हैं नूर अहमद, जिन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए किया डेब्यू? IPL 2023
    पहला टेस्ट: आयरलैंड के खिलाफ दिनेश चांदीमल और सदीरा समरविक्रमा ने लगाए शतक, जानिए आंकड़े  आयरलैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025