Page Loader
CSK बनाम LSG: मार्क वुड ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ लिए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े 
मार्क वुड पांच साल बाद IPL में अपना दूसरा सीजन खेल रहे हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

CSK बनाम LSG: मार्क वुड ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ लिए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े 

Apr 03, 2023
09:57 pm

क्या है खबर?

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के छठे मुकाबले में सोमवार को जुझारू प्रदर्शन किया। उन्होंने CSK के 3 बल्लेबाजों को आउट कर अपनी काबिलियत दिखाई। रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे की पारियों की पारियों के चलते CSK तेजी से रन बना रही थी। ऐसे वक्त में वुड ने कॉनवे को आउट कर रन गति पर कुछ अंकुश लगाया। आइए वुड के प्रदर्शन पर नजर जानते हैं।

रिपोर्ट

ऐसा रहा वुड का प्रदर्शन 

LSG की पारी के दौरान वुड ने मध्यक्रम के बल्लेबाजों को अपनी रफ्तार से छकाया। दाएं हाथ के गेंदबाज वुड ने मैच में 12.20 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 49 रन खर्च किए। मैच में वुड के अलावा उनके साथी खिलाड़ी लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने भी 3 विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया। तेज गेंदबाज आवेश खान 1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

रिपोर्ट

ऐसा रहा है वुड का IPL करियर 

33 साल के वुड ने IPL में इससे पहले 5 साल पहले 2018 में मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से CSK के खिलाफ मैच खेला था। IPL 2023 में वह अब तक 3 मैच में 14.00 की गेंदबाजी औसत और 9.00 की इकॉनमी रेट से 8 विकेट लिए हैं। लीग में वुड का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ आया था। तब उन्होंने 14 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

रिपोर्ट

ऐसी रही चेन्नई की बल्लेबाजी, रुतुराज का अर्धशतक 

LSG की शुरुआत काफी अच्छी रही, पहले विकेट के लिए रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे 110 रन जोड़ते हुए कमाल की बल्लेबाजी की। गायकवाड़ ने IPL करियर का 12वां अर्धशतक जमाया। उन्होंने 31 गेंद में 57 रन बनाए। CSK की ओर से कॉनवे ने 47 और अंबाती रायडू ने नाबाद 27 रने बनाए। अंत में महेंद्र सिंह धोनी ने 3 गेंद में 12 रन बनाए। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 217 रन बनाने में कामयाब रही।