NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: CSK ने GT को दिया 173 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2023: CSK ने GT को दिया 173 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स 
    रुतुराज गायकवाड़ ने इस सीजन का अपना चौथा अर्धशतक जमाया (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: CSK ने GT को दिया 173 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स 

    लेखन मनोज शर्मा
    May 23, 2023
    09:20 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले क्वालीफायर मुकाबले में मंगलवार को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) की टीमें आमने-सामने हैं।

    CSK ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 172 रन बनाए। टीम की ओर से रुतुराज गायकवाड़ ने सबसे अधिक 60 रन बनाए। दूसरी तरफ GT की ओर से मोहित शर्मा और मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट लिए।

    आइए CSK टीम की पारी पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    पावरप्ले में ऐसा रहा CSK का प्रदर्शन 

    CSK के लिए पावरप्ले का खेल पूरी तरह से पक्ष में रहा। शुरुआती छह ओवर में टीम ने 49 रन बनाए और एक भी विकेट नहीं गंवाया।

    सलामी बल्लेबाज गायकवाड़ भाग्यशाली रहे, उन्हें 2 के स्कोर पर दर्शन नालकंडे के ओवर में जीवनदान मिला।

    हालांकि, इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और गेंदबाजों की जमकर खबर ली। दूसरे सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे की बल्लेबाजी पावरप्ले में काफी धीमी रही।

    रिपोर्ट

    ऐसी रही CSK की बल्लेबाजी 

    CSK की शुरुआत काफी अच्छी रही। पहले विकेट के लिए सलामी बल्लेबाजों गायकवाड़ और कॉनवे (40) ने 64 गेंदों में 87 रन जोड़े।

    3 रन के अंतराल में गायकवाड़ और शिवम दुबे (1) के आउट होने से बीच में रन गति कुछ धीमी पड़ी। अजिंक्य रहाणे (17) और अंबाती रायडू (17) भी जल्दी आउट हो गए।

    अंत में रविंद्र जडेजा ने 16 गेंदों में 22 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी केवल 1 रन बनाने में कामयाब रहे।

    रिपोर्ट

    गायकवाड़ का 14वां IPL अर्धशतक, इस सीजन का चौथा 

    गायकवाड़ ने एक बार फिर CSK के लिए अहम पारी खेलते हुए शानदार शुरुआत दी।

    उन्होंने 136.36 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंद में 60 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का जमाया।

    यह उनके IPL करियर का 14वां अर्धशतक रहा और इसे उन्होंने 36 गेंद में ही पूरा कर लिया।

    गायकवाड़ इस सीजन में शानदार लय में चल रहे हैं। यह इस सीजन का उनका चौथा अर्धशतक रहा।

    रिपोर्ट

    गायकवाड़-कॉनवे की जोड़ी का कमाल 

    इस मुकाबले में गायकवाड़ और कॉनवे की जोड़ी ने एक खास उपलब्धि हासिल की।

    गायकवाड़-कॉनवे (9) CSK की ओर से IPL में पहले विकेट के लिए दूसरी सबसे अधिक 50 से अधिक की करने वाली जोड़ी बन गई है।

    CSK की ओर से लीग में पहले विकेट के लिए सबसे अधिक बार 50 से अधिक की साझेदारी करने का रिकॉर्ड मुरली विजय और माइक हसी (13) के नाम दर्ज है।

    रिपोर्ट

    GT के खिलाफ हर मैच में गायकवाड़ ने जमाया है अर्धशतक 

    गायकवाड़ को GT के खिलाफ खेलना हमेशा रास आता है। खास बात ये है कि इस टीम के खिलाफ उन्होंने अब तक 4 मैच खेले हैं और चारों में अर्धशतक जमाए हैं।

    GT के खिलाफ उनकी चार पारियां (73 (48) 2022, 53 (49) 2022, 92 (50) 2023 और 60 (44) 2023) इस प्रकार रही हैं।

    गायकवाड़ ने इस सीजन में 10वीं बार 30 प्लस की पारी खेली। वह 2021 सीजन में भी इतनी ही बार कमाल कर चुके हैं।

    रिपोर्ट

    देर से लय में आए GT के गेंदबाज 

    GT के गेंदबाजों को CSK की लगभग आधी पारी तक विकेट का खाता खोलने के लिए संघर्ष करना पड़ा।

    गायकवाड़ के रूप में टीम को पहली सफलता 11वें ओवर में जाकर मिली। अपना तीसरा ही मैच खेल रहे दर्शन नालकंडे ने 4 ओवर में 44 रन देकर 1 विकेट लिया।

    नूर अहमद ने 4 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट अपनी झोली में डाला। अनुभवी गेंदबाज शमी और राशिद खान 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    गुजरात टाइटंस
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने नकली विमानों के जरिए पाकिस्तान को कैसे दिया चकमा? पाकिस्तान समाचार
    दिल्ली में AAP के 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, किया नई पार्टी बनाने ऐलान दिल्ली
    IPL 2025: RR बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    बॉक्स ऑफिस पर 16 दिन से राज कर रही 'रेड 2', तीसरे शुक्रवार भी बजा डंका अजय देवगन

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL में विराट कोहली के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं मोहम्मद शमी, जानिए आंकड़े विराट कोहली
    MI बनाम SRH: विव्रांत शर्मा ने लगाया IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2023: SRH ने MI को दिया 201 रन का लक्ष्य, मयंक-विव्रांत की मजबूत साझेदारी  IPL 2023
    MI बनाम SRH: आकाश मधवाल ने चटकाए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े सनराइजर्स हैदराबाद

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    CSK बनाम KKR: दीपक चाहर ने लिए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: अजिंक्य रहाणे को हर मैच में स्पिन गेंदबाजों ने किया है आउट, जानिए आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: रोचक हुई प्लेऑफ की दौड़, जानिए सभी टीमों की स्थिति  इंडियन प्रीमियर लीग
    धोनी के संन्यास पर आया CSK के CEO का बयान, कासी विश्वनाथन ने ये कहा IPL 2023

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2023: GT ने LSG को हराकर दर्ज की 8वीं जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम LSG: मोहित शर्मा ने लखनऊ के खिलाफ झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकडे़ इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: क्या है प्लेऑफ का समीकरण? जानिए किस टीम की कैसी है स्थिति  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    MI बनाम SRH: कैमरून ग्रीन ने 47 गेंद में लगाया IPL करियर का पहला शतक  कैमरून ग्रीन
    MI बनाम SRH: रोहित शर्मा ने लगाया इस सीजन का दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: अब तक लग चुके हैं सबसे ज्यादा 9 शतक, जानिए पिछले सालों का रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम GT: विराट कोहली-फाफ डू प्लेसिस की जोड़ी का कमाल, बनाए ये दो रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025