NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023, GT बनाम CSK: पहले क्वालीफायर में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगा मुकाबला
    अगली खबर
    IPL 2023, GT बनाम CSK: पहले क्वालीफायर में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगा मुकाबला
    पहले क्वालीफायर में आमने-सामने होंगी GT और CSK (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023, GT बनाम CSK: पहले क्वालीफायर में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगा मुकाबला

    लेखन अंकित पसबोला
    May 22, 2023
    06:19 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस (GT) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा। यह मैच मंगलवार (23 मई) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

    महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली CSK अपने घरेलू समर्थकों के सामने GT को हराने का प्रयास करेगी।

    इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

    आइए उन पर नजर डालते हैं।

    #1 

    रुतुराज गायकवाड़ बनाम मोहम्मद शमी 

    रुतुराज गायकवाड़ ने IPL 2023 में 148.23 की स्ट्राइक रेट से 504 रन बना लिए हैं। वह अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं।

    दूसरी तरफ GT के मोहम्मद शमी इस समय संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट (24) लेने वाले गेंदबाज हैं।

    भले ही शमी ने IPL में गायकवाड़ का विकेट नहीं लिया हो, लेकिन वह पॉवरप्ले में इस सीजन में 15 विकेट ले चुके हैं।

    ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के बीच अच्छे मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है।

    #2 

    शुभमन गिल बनाम दीपक चाहर 

    पिछला सीजन चोट के कारण नहीं खेल पाने वाले दीपक चाहर इस बार फिर पावरप्ले में अपनी उपयोगिता सिद्ध कर रहे हैं। वह नई गेंद से विकेट लेने में सफल हो रहे हैं। दूसरी तरफ GT के शुभमन गिल इस सीजन में 2 शतक लगा चुके हैं।

    IPL में चाहर के खिलाफ गिल ने 37 गेंदों में 49 रन बनाए हैं। इस बीच वह 2 बार आउट हुए हैं।

    इन खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

    #3 

    अजिंक्य रहाणे बनाम राशिद खान 

    इस सीजन में अजिंक्य रहाणे अलग लय में दिखे हैं। उन्होंने 9 पारियों में 35.25 की औसत और 169.87 की स्ट्राइक रेट से 282 रन बना लिए हैं। इस बीच वह 8 बार स्पिन गेंदबाजों का शिकार बने हैं।

    GT के पास राशिद खान के रूप में दिग्गज लेग स्पिनर मौजूद है, जो मौजूदा सीजन में 24 विकेट ले चुके हैं।

    वह रहाणे के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

    #4 

    शिवम दूबे बनाम स्पिन गेंदबाज 

    रहाणे के विपरीत मध्य क्रम के बल्लेबाज शिवम दूबे ने IPL 2023 में स्पिनरों की जमकर धुनाई की है। दूबे ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ 175.92 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इस बीच वह 3 बार उनका शिकार बने हैं।

    यह देखना दिलचस्प होगा कि वह राशिद और नूर अहमद जैसे स्पिन गेंदबाजों से कैसे निपटते हैं।

    कुल मिलाकर इस सीजन में दुबे ने 160.42 की स्ट्राइक रेट से 385 रन बना लिए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    गुजरात टाइटंस
    चेन्नई सुपरकिंग्स

    ताज़ा खबरें

    IPL के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के लिए जड़े हैं सबसे तेज शतक  IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: KKR बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम के आंकड़े  लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2023: SRH के खिलाफ जीत दर्ज करके प्लेऑफ में जगह बनाने उतरेगी MI, जानिए प्रीव्यू  IPL 2023
    IPL 2023: CSK ने DC को दिया 224 रनों का लक्ष्य, गायकवाड़-कॉनवे की शानदार पारी  चेन्नई सुपरकिंग्स
    DC बनाम CSK: डेवोन कॉनवे ने लगाया इस सीजन का छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023

    KKR बनाम LSG: निकोलस पूरन ने 28 गेंद में जड़ा सीजन का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े निकोलस पूरन
    DC ने हार के साथ कहा IPL 2023 को अलविदा, नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2023: KKR को हराकर LSG ने हासिल किया प्लेऑफ का टिकट, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    KKR बनाम LSG: रिंकू सिंह ने 27 गेंदों में जड़ा सीजन का चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े रिंकू सिंह

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2023: GT बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: LSG ने GT के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन   इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम LSG: रिद्धिमान साहा ने 20 गेंदों में लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  रिद्धिमान साहा

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    CSK बनाम DC: मथीशा पथिराना ने सीजन में दूसरी बार झटके 3 विकेट, जानिए आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: क्या है प्लेऑफ का समीकरण? जानिए किस टीम की कैसी है स्थिति  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025