NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: CSK ने RCB को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2023: CSK ने RCB को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स 
    तुषार देशपांडे ने लिए 3 विकेट (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: CSK ने RCB को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स 

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 17, 2023
    11:15 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 24वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 8 रन से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की है।

    चिन्नास्वामी स्टेडियम में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवम दूबे (52) और डेवोन कॉनवे (83) की बदौलत 226/6 का स्कोर बनाया।

    जवाब में RCB पूरे ओवर खेलकर 218/8 का स्कोर ही बना सकी।

    मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    टॉस हारकर पहले खेलते हुए CSK ने 16 के स्कोर पर रुतुराज गायकवाड़ (3) का विकेट खो दिया। इसके बाद कॉनवे, दूबे और अजिंक्य रहाणे (37) ने अच्छी पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।

    जवाब में RCB ने पॉवरप्ले के बाद 2 विकेट खोकर 75 रन बना लिए थे। इसके बाद डु प्लेसिस (62) और मैक्सवेल (76) ने तेज अर्धशतक लगाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

    कॉनवे 

    कॉनवे ने खेली 83 रन की पारी 

    पारी की शुरुआत करने आए कॉनवे ने अच्छी बल्लेबाजी की और अपने IPL करियर का पांचवा अर्धशतक 32 गेंदों में पूरा किया। उन्हें रहाणे के साथ मिलकर दूसरे विकेट लिए 73 रन की साझेदारी की।

    इसके बाद उन्होंने दूबे के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी करके पारी को मजबूती दी।

    बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे कॉनवे 45 गेंदों में 83 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 6 चौके और इतने ही छक्के भी लगाए।

    दूबे

    दूबे ने इस सीजन में लगाया पहला अर्धशतक 

    जब CSK ने पारी के 10वें ओवर के दौरान 90 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया था, तब दूबे बल्लेबाजी के लिए आए।

    उन्होंने आते ही विपक्षी गेंदबाजों को आड़े हाथों लेना शुरू किया और महज 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    उन्होंने 27 गेंदों में 52 रन की पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर कर दिया। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 5 छक्के लगाए।

    मैक्सवेल 

    मैक्सवेल ने खेली तूफानी पारी 

    जब RCB ने 15 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खो दिया था, तब मैक्सवेल क्रीज पर आए थे। उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    CSK का स्पिन हो या तेज गेंदबाज, मैक्सवेल की पिटाई से कोई नहीं बच पाया।

    आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे मैक्सवेल 36 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुए। वह महेश तीक्षणा की गेंद पर आउट हुए।

    डु प्लेसिस 

    डु प्लेसिस ने लगाया अर्धशतक 

    RCB के कप्तान डु प्लेसिस ने अपने IPL करियर का 28वां अर्धशतक लगाया। इस बीच उन्हें कुछ जीवनदान भी मिले।

    उन्होंने 33 गेंदों में 62 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वह मोईन अली की गेंद पर आउट हुए थे।

    वह अब 121 मैचों में 132.87 की स्ट्राइक रेट से 3,662 रन बना चुके हैं। वह फिलहाल लीग में 18वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    जानकारी

    अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंची CSK 

    यह CSK की 5 मैचों में तीसरी जीत है और धोनी की अगुवाई में टीम अंक तालिका में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। आज तीसरी शिकस्त झेलने वाली RCB इस समय सातवें स्थान पर मौजूद है। RR (4 जीत) शीर्ष पर बरकरार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2023

    ताज़ा खबरें

    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल
    विराट कोहली की 10वीं की अंकतालिका हुई वायरल, जानिए क्या रहा था परिणाम भारतीय क्रिकेट टीम
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' समेत साउथ से आ रहीं इन 5 फिल्मों पर सबकी नजर अल्लू अर्जुन
    अमेरिका के 2 दक्षिणी राज्यों में आए भीषण तूफान में हुई 20 लोगों की मौत अमेरिका

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: LSG बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े  क्रिकेट समाचार
    IPL 2023: RCB के खिलाफ DC ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2023: GT बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  गुजरात टाइटंस
    RCB बनाम DC: विराट कोहली ने इस सीजन में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक IPL 2023

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    102 IPL मैचों की मेजबानी वाले वानखेड़े स्टेडियम पर बल्लेबाजों को मिलती है मदद, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी  इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम LSG: रुतुराज गायकवाड़ ने जमाया लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े रुतुराज गायकवाड़
    IPL 2023: CSK ने LSG को दिया 218 रन का लक्ष्य, बिश्नोई-वुड ने झटके 3-3 विकेट  इंडियन प्रीमियर लीग

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    RCB बनाम MI: फॉफ डु प्लेसिस ने जमाया IPL करियर का 26वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  फाफ डु प्लेसिस
    RCB बनाम MI: कोहली ने IPL करियर में 50वीं बार बनाया 50+ स्कोर, जानिए उनके आंकड़े  विराट कोहली
    IPL 2023: RCB ने MI को 8 विकेट से हराया, कोहली-डु प्लेसिस की शतकीय साझेदारी  मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: RCB को बड़ा झटका, रजत पाटीदार पूरे सीजन से हुए बाहर  इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023

    IPL 2023: PBKS ने LSG के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: DC की सीजन में लगातार 5वीं हार, RCB ने 23 रन से दी शिकस्त इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम DC: विजयकुमार वैशाक का IPL में ड्रीम डेब्यू, लिए 3 विकेट इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम DC: मनीष पांडे ने लगाया अपना 22वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े  मनीष पांडे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025