NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: नीलामी में शामिल इन प्रमुख विकेटकीपर्स पर होंगी सभी टीमों की निगाहें
    IPL 2023: नीलामी में शामिल इन प्रमुख विकेटकीपर्स पर होंगी सभी टीमों की निगाहें
    1/8
    खेलकूद 1 मिनट में पढ़ें

    IPL 2023: नीलामी में शामिल इन प्रमुख विकेटकीपर्स पर होंगी सभी टीमों की निगाहें

    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 22, 2022
    07:08 pm
    IPL 2023: नीलामी में शामिल इन प्रमुख विकेटकीपर्स पर होंगी सभी टीमों की निगाहें
    निकोलस पूरन ने पिछले सीजन 144.34 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी (तस्वीर: ट्विटर/IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले संस्करण के लिए नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होनी है। इस नीलामी में कई बड़े खिलाड़ियों की किस्मत बदलने की उम्मीद है। टी-20 में विकेटकीपर की भूमिका काफी अहम हो जाती है। सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें ऐसे खिलाड़ियों पर टिकी होंगी जो बल्लेबाजी के साथ विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन से जीत दिला सके। आइए नीलामी में पंजीकृत ऐसे ही प्रमुख विकेटकीपर्स के बारे में जानते हैं।

    2/8

    निकोलस पूरन पर लग सकती है बड़ी बोली

    वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन का IPL में 2022 का सीजन शानदार रहा था। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए 14 मैच खेले थे और 38.25 की औसत और 144.34 के स्ट्राइक रेट से 306 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकले थे। उन्हें SRH ने पिछले सत्र में 10 करोड़ 75 लाख में खरीदा था। पूरन को चार IPL सीजन खेलने का अनुभव है। उन्होंने 2019 में इस लीग में डेब्यू किया था।

    3/8

    लिटन दास पर रहेगी सभी फ्रेंचाइजी की निगाहें

    बांग्लादेश क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीता है। हालांकि, उन्होंने अभी तक IPL में अपना डेब्यू नहीं किया है। इस साल लिटन ने 19 टी-20 मैच खेले हैं और 28.63 की औसत से 544 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140.20 का रहा है। उनके बल्ले से चार अर्धशतक भी निकले हैं। वहीं, बांग्लादेश के लिए लिटन ने 65 टी-20 मैच में 1,388 रन बनाए हैं।

    4/8

    हेनरिक क्लासेन कर सकते हैं IPL में कमाल

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के हेनरिक क्लासेन पर भी टीमें बड़ी बोली लगा सकती हैं। उनका दक्षिण अफ्रीका के लिए टी-20 क्रिकेट में रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 146.79 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक 38 मैचों में 24.54 की औसत से 687 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से चार अर्धशतक निकले हैं। IPL में इस खिलाड़ी ने अब तक सिर्फ सात मैच खेले हैं और 13.2 की औसत से 66 रन बनाए हैं।

    5/8

    मैच विनर साबित हो सकते हैं फिल साल्ट

    इंग्लैंड के धमाकेदार विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट पर फ्रेंचाइजी की निगाहें होंगी। उन्होंने अपनी टीम के लिए क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 161.18 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। साल्ट ने 13 मैच में 22.27 की औसत से 245 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 88 रन नाबाद है। उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी निकले हैं। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 28 चौके और नौ छक्के लगाए हैं। साल्ट ने अभी तक IPL में डेब्यू नहीं किया है।

    6/8

    केएस भरत का अनुभव आ सकता है काम

    केएस भरत ने 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ डेब्यू किया था। अब तक उन्होंने 10 IPL मैच में 28.48 की औसत और 122.09 के स्ट्राइक रेट से 199 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला है। वहीं, 67 टी-20 मुकाबलों में भरत ने 19.75 से 1,116 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 78 रन नाबाद रहा है। इस दौरान उन्होंने पांच अर्धशतक भी लगाए हैं।

    7/8

    कितने खिलाड़ियों की लगेगी बोली?

    IPL 2023 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी की सभी तैयारी हो चुकी है। इसके लिए 405 खिलाड़ियों की सूची तैयार की गई है। नीलामी में शामिल होने के लिए दुनिया भर से 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से पहले 369 खिलाड़ियों के नाम चुने गए थे, लेकिन बाद में फ्रेंचाइजियों के अनुरोध पर 36 नाम और जोड़े गए। 10 टीमों के पास कुल 87 जगह खाली हैं।

    8/8

    किस टीम के पास बचा कितना पैसा?

    लखनऊ सुपरजायंट्स: 23.35 करोड़ रुपये। मुंबई इंडियंस: 20.55 करोड़ रुपये। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 8.75 करोड़ रुपये। चेन्नई सुपर किंग्स: 20.45 करोड़ रुपये। दिल्ली कैपिटल्स: 19.45 करोड़ रुपये। सनराइजर्स हैदराबाद: 42.25 करोड़ रुपये। पंजाब किंग्स: 32.20 करोड़। कोलकाता नाइट राइडर्स: 7.05 करोड़ रुपये। गुजरात टाइटन्स: 19.25 करोड़ रुपये। राजस्थान रॉयल्स: 13.20 करोड़ रुपये।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    निकोलस पूरन
    टी-20 क्रिकेट
    सनराइजर्स हैदराबाद
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    BCCI मुंबई में आयोजित करवा सकता है महिला IPL- रिपोर्ट महिला पुलिस
    IPL 2023: जानिए नीलामी के लिए किस टीम के पर्स में है सबसे ज्यादा पैसे सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL की वैल्यू पहुंची 90,000 करोड़ रुपये के पार, हासिल किया डेकाकॉर्न का दर्जा क्रिकेट समाचार
    रोहित शर्मा का इस साल कैसा रहा है प्रदर्शन? एक नजर उनके आंकड़ों पर रोहित शर्मा

    IPL 2023

    IPL 2023 में जोड़ा गया 'इंपैक्ट प्लेयर' के रूप में नया नियम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: नीलामी के लिए 991 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, खरीदे जा सकेंगे 87 खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: जो रूट मिनी नीलामी में हो सकते हैं शामिल- रिपोर्ट जो रूट
    IPL 2023: हार्दिक पांड्या ने 2015 से नहीं हारा है कोई भी फाइनल, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    निकोलस पूरन

    डेक्कन ग्लैडिएटर्स ने लगातार दूसरी बार जीता टी-10 लीग का खिताब सुरेश रैना
    निकोलस पूरन ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की वनडे और टी-20 कप्तानी से इस्तीफा दिया क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप के प्रत्येक संस्करण ऐसा रहा है वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, आंकड़ों समेत विस्तृत विश्लेषण क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े क्रिकेट समाचार

    टी-20 क्रिकेट

    दक्षिण अफ्रीका टी-20 लीग: 10 जनवरी से होगा आगाज, 33 करोड़ रुपये होगी इनामी राशि ट्रिस्टन स्टब्स
    कौन हैं पूर्व रग्बी खिलाड़ी रॉस अडायर, जो अब आयरलैंड के लिए खेलेंगे क्रिकेट? आयरलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2023: नीलामी में शामिल इन अनकैप्ड खिलाड़ियों पर होंगी सबकी नजरें विजय हजारे ट्रॉफी
    रॉबिन उथप्पा दुबई टी-20 लीग में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी होंगे रॉबिन उथप्पा

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2023: नीलामी में शामिल इन शीर्ष बल्लेबाजों पर होंगी सबकी नजरें मयंक अग्रवाल
    IPL 2023: नीलामी में शामिल होने वाले 405 खिलाड़ियों की सूची जारी IPL नीलामी
    IPL 2022 में कैसा रहा सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: आखिरी लीग स्टेज मैच में पंजाब ने हैदराबाद को हराया, बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: ICC ने गाबा की पिच को दी 'औसत से नीचे' रेटिंग ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: गाबा पिच को लेकर घमासान जारी, खिलाड़ियों ने कही ये बातें ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा भारत, जानिए टीमों की स्थिति भारतीय क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: पैट कमिंस ने दूसरी पारी में लिए पांच विकेट, जानिए उनके आंकड़े पैट कमिंस
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023