Page Loader
IPL 2023 नीलामी: वेन डेर डुसेन को नहीं मिला कोई खरीददार
वेन डेर डुसेन राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL खेले हैं (तस्वीर: ट्विटर/IPL)

IPL 2023 नीलामी: वेन डेर डुसेन को नहीं मिला कोई खरीददार

Dec 23, 2022
09:17 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 की नीलामी में वेन डेर डुसेन को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। उन्होंने बेस प्राइज दो करोड़ रखा था। बता दें, पिछले सीजन में वेन डेर डुसेन राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे। उन्हें सिर्फ तीन मैच खेलने का मौका मिला था। इस दौरान उन्होंने 11.00 की औसत से 22 रन बनाए थे। इस दौरान डुसेन का स्ट्राइक रेट 91.67 का रहा था। उन्हें राजस्थान की टीम ने रिलीज कर दिया था।

वेन डेर डुसेन

वेन डेर डुसेन का टी-20 करियर

डुसेन ने पहली बार 2022 में अपना IPL डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक दक्षिण अफ्रीका के लिए 41 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 36.00 की औसत और 128.72 की स्ट्राइक रेट से 1044 रन बनाए हैं। इस दौरान डुसेन ने सात अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने टी-20 में 66 चौके और 45 छक्के लगाए हैं। चोट के कारण डुसेन टी-20 विश्व कप में टीम का हिस्सा नहीं थे। अब वह पूरी तरह फिट हो चुके हैं।