NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: आंद्रे रसेल KKR के लिए तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े 
    खेलकूद

    IPL 2023: आंद्रे रसेल KKR के लिए तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े 

    IPL 2023: आंद्रे रसेल KKR के लिए तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े 
    लेखन मनोज शर्मा
    Apr 01, 2023, 08:03 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: आंद्रे रसेल KKR के लिए तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े 
    रसेल शनिवार को PBKS के खिलाफ 35 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने शनिवार को अपने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से IPL में तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रसेल ने शनिवार को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच खेलते हुए इस उपलब्धि को हासिल किया। आइए रसेल की इस उपलब्धि और IPL आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    रसेल से आगे सिर्फ गंभीर और उथप्पा 

    रसेल का ये KKR के लिए 92वां मैच रहा और 79वीं पारी में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 2,000 रनों का आंकड़ा छू लिया। अब उनके नाम 31.43 की औसत और 179.16 की स्ट्राइक रेट से 2,012 रन दर्ज हो गए हैं। KKR के लिए सबसे ज्यादा रन पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने बनाए थे। उन्होंने 108 मैच में 3,035 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे नंबर पर रॉबिन उथप्पा हैं जिन्होंने 86 मैच में 2,439 रन बनाए थे।

    ऐसा रहा है रसेल का IPL करियर 

    34 साल के बल्लेबाज रसेल ने अपने IPL करियर में 2012 से लेकर 2023 अब तक कुल 99 मैच खेले हैं। 83 पारियों में 30.44 की बल्लेबाजी औसत और 177.98 की स्ट्राइक रेट से 2,070 रन बनाए हैं। 88* के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने अब तक दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में 14 अर्धशतक जमाए हैं। इस दौरान उनके बल्लेबाज से 140 चौके और 177 छक्के भी निकले हैं।

    पिछले सीजन में ऐसा रहा था रसेल का प्रदर्शन 

    दाएं हाथ के बल्लेबाज रसेल ने पिछले IPL सीजन में KKR के लिए औसत प्रदर्शन किया था। उन्होंने 14 मैच में 37.22 की बल्लेबाजी औसत और 174.48 की स्ट्राइक रेट से 335 रन बनाए थे। IPL 2022 में वह 70* के उच्चतम स्कोर के साथ केवल एक अर्धशतक ही जमा पाए थे। गेंदबाजी में उन्होंने कमाल करते हुए 9.87 की इकॉनमी रेट से 17 विकेट लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने एक बार 4 विकेट हॉल भी लिया था।

    पंजाब के खिलाफ कैसा रहा रसेल का प्रदर्शन? 

    रसेल ने 184.21 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में ताबड़तोड़ 35 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 2 छक्के भी निकले। मैच में KKR को डकवर्थ लुइस नियम (DLS) के आधार पर 7 रन से हार का सामना करना पड़ा। PBKS ने पहले खेलते हुए 191/5 रन बनाए थे। इसके जवाब में KKR ने 16 ओवर में 146/7 रन बनाए थे, तभी तेज बारिश शुरू हो गई।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    आंद्रे रसेल
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    पंजाब किंग्स
    क्रिकेट समाचार
    IPL 2023

    आंद्रे रसेल

    IPL: शेन वॉटसन और जैक्स कैलिस को पीछे छोड़ सकते हैं आंद्रे रसेल, बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    IL टी-20 2023: लीग से जुड़ी हर जानकारी जिसे आपको जानना चाहिए टी-20 क्रिकेट
    वेस्टइंडीज की टी-20 विश्व कप टीम में नहीं चुने गए आंद्रे रसेल, ऐसे हैं टी-20 आंकड़े क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित, रसेल को नहीं मिला मौका क्रिकेट समाचार

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2023: पंजाब ने डकवर्थ लुईस नियम से कोलकाता को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    IPL 2023: उमेश यादव का बड़ा कारनामा, ड्वेन ब्रावो और सुनील नरेन का रिकॉर्ड तोड़ा  IPL 2023
    IPL 2023: रहमानुल्लाह गुरबाज डेब्यू IPL मुकाबले में हुए फेल, बना सके केवल 22 रन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: पंजाब ने कोलकाता को दिया 192 रन का लक्ष्य, धवन-राजपक्षे के बीच शानदार साझेदारी IPL 2023

    इंडियन प्रीमियर लीग

    सिकंदर रजा बने IPL खेलने वाले जिम्बाब्वे के तीसरे क्रिकेटर, डेब्यू मैच में किया कमाल सिकंदर रजा
    मुकेश कुमार ने किया अपना IPL डेब्यू, जानिए अब तक का उनका सफर IPL 2023
    IPL: पंजाब के खिलाफ महंगे रहे शार्दुल ठाकुर, उनके नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड शार्दुल ठाकुर
    आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम घोषित, खिलाड़ियों के बीच असमंजस की स्थिति  बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    पंजाब किंग्स

    PBKS बनाम KKR: भानुका राजपक्षे ने लगाया IPL में अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम KKR: कोलकाता ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन और अहम बातें IPL 2023
    IPL 2023: पंजाब किंग्स के ये 5 खिलाड़ी कभी भी बदल सकते हैं मैच का रुख  IPL 2023
    IPL 2023: जानिए पंजाब किंग्स के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    LSG बनाम DC: दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन और अन्य अहम बातें IPL 2023
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में पहली बार खेला जाएगा IPL मुकाबला, जानिए रोचक आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023

    IPL 2023: शिखर धवन ने की विराट कोहली के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, जानिए आंकड़े शिखर धवन
    IPL: CSK के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, इस मामले में तीसरे नंबर पर पहुंचे चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतना होता है महत्वपूर्ण, जानिए रोचक आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: हार्दिक ने की गायकवाड़ की तारीफ, उन्हें बताया भारतीय टीम का आगामी सुपरस्टार हार्दिक पांड्या

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023