NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: अजिंक्य रहाणे इस सीजन कर रहे धमाकेदार प्रदर्शन, आंकड़े कर देंगे हैरान 
    IPL 2023: अजिंक्य रहाणे इस सीजन कर रहे धमाकेदार प्रदर्शन, आंकड़े कर देंगे हैरान 
    1/5
    खेलकूद 1 मिनट में पढ़ें

    IPL 2023: अजिंक्य रहाणे इस सीजन कर रहे धमाकेदार प्रदर्शन, आंकड़े कर देंगे हैरान 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 18, 2023
    02:32 pm
    IPL 2023: अजिंक्य रहाणे इस सीजन कर रहे धमाकेदार प्रदर्शन, आंकड़े कर देंगे हैरान 
    अजिंक्य रहाणे इस सीजन 195 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में कई कमाल के प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अजिंक्य रहाणे अलग ही रंग में नजर आ रहे हैं। वह पहली ही गेंद से आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं। इससे पहले रहाणे पिच पर उतरने के बाद 5 से 10 गेंदों को सम्मान देते थे और फिर बड़े-बड़े शॉट लगाते थे। रहाणे की बल्लेबाजी में हुए बदलाव और उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    2/5

    चेन्नई के साथ आकर सब बदल गया 

    टी-20 क्रिकेट में रहाणे इस सीजन से पहले बल्ले से कुछ खास नहीं कर रहे थे। 2023 नीलामी में CSK के अलावा किसी अन्य फ्रेंचाइजी ने उनके लिए बोली नहीं लगाई। उन्हें उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में टीम ने अपने साथ जोड़ा। इस सीजन पहले 2 मैचों में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच में उन्हें चोटिल बेन स्टोक्स की जगह टीम में मौका मिला और यहां से सब बदल गया।

    3/5

    चेन्नई के लिए डेब्यू किया और अर्धशतक जड़ दिया

    CSK के लिए अपना पहला मैच खेलते हुए रहाणे ने धमाकेदार पारी खेली थी। उन्होंने 19 गेंद में MI के खिलाफ अर्धशतक पूरा किया था। वह CSK के लिए सबसे तेज अर्धशतक जमाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 19 गेंद में 31 रन बना दिए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ भी इस खिलाड़ी का बल्ला बोला और 20 गेंद में 37 रन बनाए।

    4/5

    IPL 2023 में कैसा रहा है रहाणे का प्रदर्शन?

    रहाणे का IPL 2023 में स्ट्राइक रेट 195.45 का है। 120 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में वह तीसरे स्थान पर हैं। उनसे ज्यादा स्ट्राइक रेट सिर्फ ग्लेन मैक्सवेल 197.75 और निकोलस पूरन 216.92 का है। इस साल रहाणे ने 3 मैच में 43.00 की औसत से 129 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 6 छक्के लगाए हैं। स्टोक्स का चोटिल होना रहाणे के लिए वरदान साबित हुआ है।

    5/5

    कैसा रहा है रहाणे का IPL करियर? 

    रहाणे ने IPL में 161 मैच खेले हैं और 31.13 की औसत से 4,203 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 122.11 का रहा है। उन्होंने अपने IPL करियर में 29 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 105 रन रहा है। रहाणे ने कुल 443 चौके और 86 छक्के लगाए हैं। पिछले सीजन रहाणे सिर्फ 7 मैच खेल पाए थे। वे 4 बार सीजन में 450 से अधिक रन बना चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    IPL 2023
    इंडियन प्रीमियर लीग
    अजिंक्य रहाणे
    क्रिकेट समाचार
    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023

    IPL 2023: विराट कोहली को नियमों का उल्लघंन करना पड़ा भारी, लगा जुर्माना  विराट कोहली
    IPL 2023: SRH बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए राजीव गांधी स्टेडियम के आंकड़े  राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम
    RCB बनाम CSK: तुशार देशपांडे ने झटके 3 विकेट, जानिए कैसे हैं उनके आंकड़े  टी-20 क्रिकेट
    IPL 2023: CSK ने RCB को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    CSK बनाम RCB: फाफ डु प्लेसिस ने जमाया 23 गेंदों में अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: ग्लेन मैक्सवेल ने 24 गेंदों में लगाया अर्धशतक, जानिए आंकड़े   ग्लेन मैक्सवेल
    RCB बनाम CSK: शिवम दूबे ने 25 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    IPL 2023: CSK ने RCB को दिया 227 का लक्ष्य, कॉनवे-दूबे ने लगाए अर्धशतक  चेन्नई सुपरकिंग्स

    अजिंक्य रहाणे

    MI VS CSK: अजिंक्य रहाणे ने IPL 2023 का सबसे तेज अर्धशतक जमाया, जानिए उनके आंकड़े  चेन्नई सुपरकिंग्स
    अजिंक्य रहाणे ने साइन की काउंटी डील, जून में लिसेस्टरशायर से जुड़ेंगे क्रिकेट समाचार
    शुरुआती दिनों वाला अजिंक्य बनने की कोशिश कर रहा हूं, तकनीक में किया बदलाव- रहाणे रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: अजिंक्य रहाणे ने लगाया शतक, असम के खिलाफ मजबूत स्थिति में मुंबई घरेलू क्रिकेट

    क्रिकेट समाचार

    इन शानदार आंकड़ों के कारण हरमनप्रीत कौर और सूर्यकुमार यादव को विजडन ने दिया सम्मान  सूर्यकुमार यादव
    CSK बनाम RCB: डेवोन कॉनवे ने जमाया IPL करियर का पांचवां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: RCB ने CSK के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन   इंडियन प्रीमियर लीग
    पहला टेस्ट: दूसरे दिन प्रभात जयसूर्या ने झटके 5 विकेट, श्रीलंका के खिलाफ आयरिश पारी लड़खड़ाई  श्रीलंका क्रिकेट टीम

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023: RCB बनाम CSK मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: RCB बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: खिलाड़ियों की चोटों ने बढ़ाई CSK की चिंता, ये खिलाड़ी हैं चोटिल  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: घुटने की चोट से परेशान हैं धोनी, दर्द के बावजूद राजस्थान के खिलाफ खेले  IPL 2023
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023