NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022: बचे हुए सीजन के लिए मुंबई से जुड़े धवल कुलकर्णी
    खेलकूद

    IPL 2022: बचे हुए सीजन के लिए मुंबई से जुड़े धवल कुलकर्णी

    IPL 2022: बचे हुए सीजन के लिए मुंबई से जुड़े धवल कुलकर्णी
    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 29, 2022, 09:38 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2022: बचे हुए सीजन के लिए मुंबई से जुड़े धवल कुलकर्णी
    धवल कुलकर्णी (तस्वीर- Twitter/@dhawal_kulkarni)

    पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के बचे हुए सीजन के लिए तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को साइन किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक अगर कुलकर्णी ने ट्रेनिंग के दौरान प्रभावित किया तो, उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। बता दें कुलकर्णी को मेगा ऑक्शन में नहीं खरीदा गया था और मौजूदा सीजन में वह कमेंट्री टीम का हिस्सा थे। इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    ऐसा रहा है कुलकर्णी का IPL करियर

    कुलकर्णी उन कुछ सक्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने IPL के उद्घाटन सत्र (2008) में हिस्सा लिया था। उन्होंने MI के साथ ही अपने IPL करियर की शुरुआत की थी। 33 वर्षीय कुलकर्णी ने राजस्थान रॉयल्स और गुजरात लायंस का भी प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने अब तक 92 मैचों में 28.77 की औसत से 86 विकेट लिए हैं। वह आखिरी बार IPL में 2020 में MI से खेले थे।

    अब तक कुल 150 टी-20 मैच खेल चुके हैं कुलकर्णी

    एक दशक से अधिक के टी-20 करियर में कुलकर्णी ने 150 मैचों में 27.45 की औसत और 7.98 की इकॉनमी रेट से 147 विकेट लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14 रन देकर चार विकेट लेना रहा है।

    मुंबई के तेज गेंदबाजों ने किया है निराश

    मौजूदा सीजन में MI के तेज गेंदबाजों ने निराश किया है। उनके प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आठ मैचों में सिर्फ पांच विकेट लिए हैं और 200 से अधिक रन दिए हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने अब तक पांच मैचों में छह विकेट लिए हैं। इस बीच वह महंगे (इकॉनमी रेट- 9.50) भी साबित हुए हैं। विदेशी खिलाड़ियों में टाइमल मिल्स और डेनियल सैम्स ने भी संघर्ष किया है।

    मुंबई ने हारे हैं सभी आठों मैच

    IPL इतिहास की सबसे सफल टीम MI के लिए यह सीजन निराशाजनक बीता है। रोहित शर्मा की कप्तानी में MI ने अब तक आठ मैच खेले हैं और सभी में उन्हें हार मिली है। IPL इतिहास में यह पहला मौका है, जब कोई फ्रेंचाइजी लगातार शुरुवाती आठ मैच हारी हो। पहली जीत की तलाश में MI अंक तालिका में अंतिम 10वें स्थान पर है। MI का अगला मैच 30 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से होना है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस
    IPL 2022

    ताज़ा खबरें

    बिग बॉस 16: एलिमिनेट हुईं सुंबुल तौकीर, कहा- सही वक्त पर आई हूं बाहर बिग बॉस 16
    विनोद कांबली ने शराब के नशे में पत्नी से की मारपीट, FIR दर्ज  विनोद कांबली
    बहती नाक से पीड़ित हैं तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम लाइफस्टाइल
    चीनी ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में सरकार, 200 से अधिक ऐप्स पर लगेगी पाबंदी चीन समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: 4K में होगा डिजिटल प्रसारण, BCCI ने JIO को दी स्वीकृति BCCI
    टॉम कर्रन ने रेड बॉल क्रिकेट से दूर रहने का निर्णय किया, जानिए क्या है कारण  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोहली या रोहित नहीं, क्रिकेट के दिग्गजों ने इस खिलाड़ी को चुना IPL का महानतम बल्लेबाज सुरेश रैना
    कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स

    क्रिकेट समाचार

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले पिच को लेकर शुरू हुआ विवाद, दोनों तरफ से तेज हुई बयानबाजी    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा पहला दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए अर्धशतक, बारिश बनी बाधा वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: 53 दिनों के संघर्ष के बाद तय हुए चारों सेमीफाइनलिस्ट, जानिए अहम बातें  रणजी ट्रॉफी
    महिला टी-20 विश्व कप 2023 ये जुड़ी अहम जानकारी, जानिए किस टीम का पलड़ा सबसे भारी महिला टी-20 विश्व कप

    मुंबई इंडियंस

    दुनिया के टॉप-5 इंस्टाग्राम अकाउंट्स वाली खेल की टीमों में RCB इकलौती भारतीय टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    मुंबई इंडियंस और ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ा सकते हैं कैमरून ग्रीन, गेंदबाजी करना मुश्किल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    महिला IPL की पांच टीमों का ऐलान, अडानी ग्रुप ने 1,289 करोड़ रुपये में खरीदी टीम महिला क्रिकेट
    राहुल द्रविड़ आज मना रहे अपना 50वां जन्मदिन, जानिए उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम

    IPL 2022

    IPL 2023: नीलामी के बाद KKR की टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात में हो रहा था नकली IPL का आयोजन, रुस से हो रही थी सट्टेबाजी इंडियन प्रीमियर लीग
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में चुने इन खिलाड़ियों ने IPL में किया अच्छा प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2022: इस सीजन में बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023