Loading...
IPL 2022: क्या हैं कोलकाता नाइटराइडर्स की मजबूती और कमजोरी? पढें टीम विश्लेषण और जरूरी बातें
कोलकाता नाइट राइडर्स

IPL 2022: क्या हैं कोलकाता नाइटराइडर्स की मजबूती और कमजोरी? पढें टीम विश्लेषण और जरूरी बातें

लेखन Neeraj Pandey
Mar 20, 2022
08:00 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पिछले सीजन उपविजेता रहने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इस सीजन के पहले मैच में मैदान में उतरेगी। इस सीजन के पहले मैच में उनका सामना पिछले सीजन फाइनल में उन्हें हराने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा। KKR पिछले सीजन की हार का बदला लेने के साथ ही नए सीजन की शुरुआत सकारात्मक तरीके से करना चाहेगी। आइए जानते हैं KKR की टीम का पूरा विश्लेषण।

बल्लेबाजी

KKR के पास है बल्लेबाजों का बेहतरीन मिश्रण

KKR के पास बल्लेबाजों का अच्छा मिश्रण है। कागज पर विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में भले ही विकल्प सीमित दिखाई देते हैं, लेकिन ऑलराउंडर्स को इसमें जोड़ लिया जाए तो टीम की बल्लेबाजी काफी खतरनाक है।

वेंकटेश अय्यर ओपनिंग के लिए और श्रेयस अय्यर मध्यक्रम के लिए निश्चित हैं। नितीश राणा को ओपनिंग या तीन नंबर पर इस्तेमाल किया जाएगा। आंद्रे रसेल, मोहम्मद नबी और सुनील नरेन पावर हिटिंग को मजूबती प्रदान करेंगे।

गेंदबाजी

चक्रवर्ती की अगुवाई में गेंदबाजी फिर कर सकती है कमाल

पिछले सीजन कमाल करने वाले वरुण चक्रवर्ती के प्रदर्शन पर इस सीजन भी निगाहें रहने वाली हैं। इसके अलावा नरेन और नबी दो ऐसे ऑलराउंडर्स हैं जो चार-चार ओवर की गेंदबाजी करके मैच का रुख पलट सकते हैं।

तेज गेंदबाजी में पैट कमिंस, शिवम मावी, टिम साउथी और रसेल टीम के मजबूत आधार होंगे। KKR की प्लेइंग इलेवन में छह से अधिक गेंदबाजी विकल्प रहने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENT

टीम

ऐसी है कोलकाता की पूरी टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान) आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, पैट कमिंस, नितीश राणा, , शिवम मावी, शेल्डन जैक्सन, अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अनुकुल रॉय, रसिख डार, बाबा इंद्रजीत, चमिका करुणारत्ने, अभिजीत तोमर, प्रथम सिंह, अशोक शर्मा, सैम बिलिंग्स, एलेक्स हेल्स, टिम साउथी, रमेश कुमार, मोहम्मद नबी, उमेश यादव, अमन खान।

ADVERTISEMENT

प्लेइंग इलेवन

ऐसे हो सकती है कोलकाता की प्लेइंग इलेवन

KKR की टीम से बिलिंग्स और वेंकटेश अय्यर पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं श्रेयस, नितीश राणा और रिंकू सिंह बल्लेबाजी में अन्य विकल्प हो सकते हैं। इनके अलावा मध्यक्रम में आंद्रे रसेल और सुनील नरेन ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

कमिंस के साथ शिवम मावी और उमेश यादव के रूप में तेज गेंदबाज हो सकते हैं। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी अच्छे विकल्प हैं।

कार्यक्रम

इस सीजन के लिए KKR का पूरा शेड्यूल

26 मार्च: CSK बनाम KKR

30 मार्च: RCB बनाम KKR

01 अप्रैल: KKR बनाम PBKS

06 अप्रैल: KKR बनाम MI

10 अप्रैल: KKR बनाम DC

15 अप्रैल: SRH बनाम KKR

18 अप्रैल: RR बनाम KKR

23 अप्रैल: KKR बनाम GT

28 अप्रैल: DC बनाम KKR

02 मई: KKR बनाम RR

07 मई: LSG बनाम KKR

09 मई: MI बनाम KKR

14 मई: KKR बनाम SRH

18 मई: KKR बनाम LSG

ADVERTISEMENT