NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / CSK बनाम DC: जीत के साथ चेन्नई ने जिंदा रखी प्ले-ऑफ की उम्मीदें, बने ये रिकॉर्ड्स
    खेलकूद

    CSK बनाम DC: जीत के साथ चेन्नई ने जिंदा रखी प्ले-ऑफ की उम्मीदें, बने ये रिकॉर्ड्स

    CSK बनाम DC: जीत के साथ चेन्नई ने जिंदा रखी प्ले-ऑफ की उम्मीदें, बने ये रिकॉर्ड्स
    लेखन Neeraj Pandey
    May 08, 2022, 11:12 pm 1 मिनट में पढ़ें
    CSK बनाम DC: जीत के साथ चेन्नई ने जिंदा रखी प्ले-ऑफ की उम्मीदें, बने ये रिकॉर्ड्स
    तस्वीर- Twitter/IPL

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 55वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 91 रनों से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने डेवोन कोन्वे (87) की बदौलत 208/6 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और लगातार विकेट गंवाने के कारण वे केवल 117 रन ही बना सके। आइए जानते हैं कैसा रहा मुकाबला और क्या बने इसमें रिकॉर्ड्स।

    इस तरह चेन्नई को मिली जीत

    पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK के लिए रुतुराज गायकवाड़ (41) और कोन्वे (87) ने 110 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी। शिवम दुबे ने भी 19 गेंदों में 32 रन बनाए और टीम ने 208/6 का स्कोर बनाया था। स्कोर का पीछा करते हुए दिल्ली ने 36 के स्कोर पर ही दो विकेट गंवा दिए थे। मोईन अली ने चार ओवर में केवल 13 रन खर्च करते हुए तीन विकेट लिए और चेन्नई को जीत दिलाई।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    IPL में 19वें ओवर में धोनी सबसे अधिक 37 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने एबी डिविलियर्स (36) के रिकॉर्ड को तोड़ा है। वर्तमान बल्लेबाजों में आंद्रे रसेल (27) भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

    कप्तान के तौर पर 6,000 टी-20 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने धोनी

    CSK के कप्तान एमएस धोनी ने आठ गेंदों में नाबाद 21 रनों की पारी खेली जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल थे। इस पारी के दौरान धोनी ने टी-20 में कप्तान के तौर पर 6,000 रन पूरे किए हैं। धोनी (6,013) टी-20 में कप्तान के तौर पर विराट कोहली (6,451) के बाद विश्व के दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं। केवल यही दो अब तक 6,000 या उससे अधिक रन बना पाए हैं।

    दिल्ली को सबसे अधिक बार हराने वाली टीम बनी चेन्नई

    चेन्नई ने 17वीं बार दिल्ली को हराया है और सबसे अधिक बार दिल्ली को हराने वाली टीम बने हैं। इससे पहले मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली को 16 बार हराया है।

    अंक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंची चेन्नई

    11 मैच खेलने के बाद चौथी जीत हासिल करने वाली चेन्नई की टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर आ गई है। दिल्ली को सीजन की छठी हार मिली है और वे पांचवें स्थान पर हैं। कुलदीप यादव को मैच में कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन वह सीजन के तीसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। नौ मैचों में 375 रनों के साथ डेविड वॉर्नर पांचवें सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    दिल्ली कैपिटल्स

    ताज़ा खबरें

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में औसतन हर पांचवीं पारी में शतक लगाते हैं कोहली विराट कोहली
    एमएस धोनी हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय कप्तान एमएस धोनी
    सुकेश चंद्रशेखर ने चाहत खन्ना को बताया 'गोल्ड डिगर', आरोपों का किया खंडन सुकेश चंद्रशेखर
    एशिया कप 2023: श्रीलंका या UAE में शिफ्ट हो सकता है टूर्नामेंट- रिपोर्ट  भारत बनाम पाकिस्तान

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: 4K में होगा डिजिटल प्रसारण, BCCI ने JIO को दी स्वीकृति BCCI
    टॉम कर्रन ने रेड बॉल क्रिकेट से दूर रहने का निर्णय किया, जानिए क्या है कारण  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोहली या रोहित नहीं, क्रिकेट के दिग्गजों ने इस खिलाड़ी को चुना IPL का महानतम बल्लेबाज सुरेश रैना
    कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    WIPL: इन IPL फ्रेंचाइजियों ने नहीं जताई महिला टीम खरीदने की इच्छा विमेंस प्रीमियर लीग
    IPL 2023: एमएस धोनी ने शुरू किया अभ्यास, नेट्स पर बहाते दिखे पसीना महेन्द्र सिंह धोनी
    IPL की 5 फ्रेंचाइजी महिला IPL के लिए खरीद सकती हैं टीमें- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    रणजी ट्रॉफी: CSK द्वारा खरीदे गए ऑलराउंडर निशांत सिंधू ने हरियाणा के लिए लगाया बेहतरीन शतक रणजी ट्रॉफी

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2023: मैं ऋषभ पंत को अपने साथ डगआउट में बैठे देखना पसंद करूंगा- रिकी पोंटिंग ऋषभ पंत
    सौरव गांंगुली दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े, डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाए गए सौरव गांगुली
    IPL फ्रेंचाइजी बन रही विदेशी लीग का हिस्सा, BCCI ने जताई नाराजगी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: नीलामी के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम, जानिए क्या हो सकती है प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023