NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2021: जानें मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें
    IPL 2021: जानें मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें
    खेलकूद

    IPL 2021: जानें मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें

    लेखन अंकित पसबोला
    August 25, 2021 | 08:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2021: जानें मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें
    फिलहाल चौथे पायदान पर है मुंबई

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का बचा हुआ सीजन 19 सितंबर से शुरू होना है, जिसमें मुंबई इंडियंस (MI) अपने खिताब का बचाव करना चाहेगी। स्थगित होने से पहले IPL 2021 में MI ने सात मैच खेले हैं और चार में जीत दर्ज की है। वहीं तीन मुकाबलों में टीम हारी है। फिलहाल MI अंक तालिका में चौथे पायदान पर बनी हुई है। MI के शेड्यूल सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

    इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

    कप्तान रोहित शर्मा ने इस सीजन में MI के लिए सर्वाधिक रन बनाए हुए हैं। उन्होंने सात मैचों में 35.71 की औसत से 250 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित ने एक अर्धशतक भी लगाया है। वहीं सूर्यकुमार ने 173 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ गेंदबाजी में राहुल चाहर MI के सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए हैं। लेग स्पिनर राहुल ने 18.36 की गेंदबाजी औसत से 11 विकेट लिए हैं।

    इन खिलाड़ियों ने किया निराश

    MI के उपयोगी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बल्ले से निराश किया है। उन्होंने इस सीजन में छह पारियों में सिर्फ 52 रन बनाए हैं। MI के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सात मैचों में 32 की गेंदबाजी औसत से छह विकेट लिए हैं। वह निश्चित ही अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेंगे। वहीं ट्रेंट बोल्ट ने सात मैचों में 8.46 इकॉनमी रेट से आठ विकेट अपने नाम किए हैं।

    IPL 2021 के लिए MI के मैचों की तारीख

    19 सितंबर 2021: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, शाम 07:30 बजे 23 सितंबर 2021: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, शाम 07:30 बजे 26 सितंबर 2021: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शाम 07:30 बजे 28 सितंबर 2021: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स, शाम 07:30 बजे 02 अक्टूबर 2021: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दोपहर 03:30 बजे 05 अक्टूबर 2021: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, शाम 07:30 बजे 08 अक्टूबर 2021: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, शाम 07:30 बजे

    2021 सीजन के लिए ऐसी है MI की टीम

    रोहित शर्मा (कप्तान), शेर्फेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, अनमोलप्रीत सिंह, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा, मिचेल मैक्लेनहन, राहुल चहर, ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पंड्या, जयंत यादव, केरान पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, अंकुल रॉय, क्रिस लिन, नाथन कूल्टर-नाइल, सौरभ तिवारी, मोहसिन खान, दिग्विजय देशमुख, प्रिंस बलवंत राय, ईशान किशन, क्विंटन डी कॉक और आदित्य तारे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस
    IPL 2021

    क्रिकेट समाचार

    टेस्ट विकेटों के मामले में इशांत ने जहीर की बराबरी की, ऐसे हैं दोनों के आंकड़े जहीर खान
    बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड: ढाका पहुंचने के बाद फिन ऐलन कोरोना संक्रमित पाए गए बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    आंकड़ों में जानें पाकिस्तान के 21 वर्षीय तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का करियर पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम भारत: तीसरे टेस्ट का मैच प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत सभी जरुरी बातें इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    मुंबई इंडियंस

    बतौर टैलेंट स्काउट मुंबई इंडियंस से जुड़े विनय कुमार, नई भूमिका में आएंगे नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: MI बनाम CSK मैच से दोबारा शुरु होगी लीग, जारी हुआ पूरा शेड्यूल इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस के लिए चमकने के बाद भारत के लिए खेले हैं ये खिलाड़ी हार्दिक पांड्या
    IPL 2021: मुंबई बनाम चेन्नई ने तोड़े रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा देखे जाने वाला मिड-सीजन मुकाबला बना इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021

    IPL 2021: जानें सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: अभी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से नहीं मिली है हसरंगा और चमीरा को अनुमति इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: बचे सीजन से हटे जोस बटलर, राजस्थान ने ग्लेन फिलिप्स को किया साइन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: RCB से जुड़े हसरंगा, चमीरा और टिम डेविड, कोच कैटिच ने छोड़ा अपना पद इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023