NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: राजस्थान के खिलाफ कैसा रहा है ऋषभ पंत का प्रदर्शन?
    अगली खबर
    IPL: राजस्थान के खिलाफ कैसा रहा है ऋषभ पंत का प्रदर्शन?
    राजस्थान के खिलाफ शानदार खेले हैं पंत

    IPL: राजस्थान के खिलाफ कैसा रहा है ऋषभ पंत का प्रदर्शन?

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 25, 2021
    09:31 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के दूसरे चरण का पहला डबल हेडर आज खेला जाएगा।

    शनिवार को दोपहर के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की भिड़ंत होगी।

    DC के कप्तान ऋषभ पंत इस समय शानदार प्रदर्शन में चल रहे हैं। वह आज होने वाले मुकाबले में भी अपनी लय को बरकरार रखना चाहेंगे।

    पंत के राजस्थान के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    आंकड़े

    पंत का IPL करियर और राजस्थान के खिलाफ प्रदर्शन

    पंत ने अपने अब तक के IPL करियर में 77 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 35.80 की औसत और लगभग 150 की स्ट्राइक रेट से 2,327 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने एक शतक और 14 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। वहीं विकेटकीपिंग में अब तक उन्होंने कुल 64 शिकार किए हैं।

    राजस्थान के खिलाफ पंत ने 69 की औसत और 174.68 की स्ट्राइक रेट से 276 रन बनाए हैं। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ चार अर्धशतक भी लगाए हैं।

    प्रदर्शन

    राजस्थान के मुख्य गेंदबाजों के खिलाफ पंत का प्रदर्शन

    पंत ने मुस्ताफिजुर रहमान के खिलाफ 34 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 56 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ मुस्ताफिजुर उनका विकेट नहीं ले सके हैं।

    पंत ने जयदेव उनादकट के खिलाफ 31 गेंदों में 49 रन बनाए हैं। इस बीच उनादकट ने दो बार उन्हें आउट किया है।

    पंत ने क्रिस मॉरिस के सामने चार गेंदों में सात रन बनाए हैं। इस बीच मॉरिस उन्हें आउट नहीं कर सके हैं।

    तेज और स्पिन गेंदबाज

    तेज और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ पंत का प्रदर्शन

    पंत ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ 1,354 रन बनाए हैं जिसमें 68 छक्के और 127 चौके शामिल हैं। तेज गेंदबाजों के खिलाफ पंत 39 बार आउट भी हो चुके हैं। इस बीच उनका औसत 34.71 का रहा है।

    स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ पंत 973 रन बना चुके हैं और 24 बार उनका शिकार भी बने हैं। इस दौरान पंत ने 41 छक्के और 84 चौके भी लगाए हैं।

    IPL 2021

    शानदार फॉर्म में चल रहे हैं पंत

    IPL के मौजूदा सीजन में पंत शानदार फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने अब तक आठ मैचों में 41.33 की औसत और 135.51 की स्ट्राइक रेट से 248 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 58* के सर्वोच्च स्कोर के साथ दो अर्धशतक भी लगाए हैं।

    पंत ने अपने पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ 21 गेंदों में नाबाद 35 रनों की पारी खेली थी। इस बीच उन्होंने तीन चौके और दो छक्के भी लगाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजस्थान रॉयल्स
    ऋषभ पंत
    दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2021

    ताज़ा खबरें

    शशि थरूर ने कोलंबिया में कोलंबिया को घेरा, बोले- आतंकियों के मरने पर शोक क्यों जताया ऑपरेशन सिंदूर
    IPL 2025: कुलदीप यादव का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'हाउसफुल' समेत इन बॉलीवुड फिल्मों के बने सबसे ज्यादा सीक्वल, एक के तो 8 भाग आए हाउसफुल फिल्म
    अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2021: एक बार फिर बढ़ी राजस्थान की मुश्किलें, जोफ्रा आर्चर पूरे सीजन से बाहर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कैसा रहा है संजू सैमसन का प्रदर्शन? कोलकाता नाइट राइडर्स
    RR बनाम KKR: टॉस जीतकर राजस्थान ने लिया पहले गेंदबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन कोलकाता नाइट राइडर्स
    RR बनाम KKR: कोलकाता ने दिया 134 रनों का लक्ष्य, मॉरिस ने झटके चार विकेट कोलकाता नाइट राइडर्स

    ऋषभ पंत

    पंत और साहा वर्तमान समय में देश के दो बेस्ट विकेटकीपर हैं- सौरव गांगुली रिद्धिमान साहा
    ऑस्ट्रेलिया-A बनाम भारत: डे-नाइट अभ्यास मैच में पंत ने लगाया धुंआधार शतक क्रिकेट समाचार
    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: बल्लेबाजी मजबूत करने के लिए पंत को टीम में लाए भारत- पोंटिंग क्रिकेट समाचार
    ऑस्ट्रलिया बनाम भारत: पंत से प्रभावित दिखे ग्लेन मैक्ग्रा, कहा- गिलक्रिस्ट की दिलाते हैं याद क्रिकेट समाचार

    दिल्ली कैपिटल्स

    SRH बनाम DC: टॉस जीतकर दिल्ली ने लिया बल्लेबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन क्रिकेट समाचार
    SRH बनाम DC: दिल्ली ने बनाया सम्मानजनक स्कोर, पृथ्वी शॉ ने लगाया अर्धशतक क्रिकेट समाचार
    SRH बनाम DC: सुपर ओवर में जीती दिल्ली, मैच में बने ये रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: कोरोना से लड़ाई के लिए अश्विन ने लिया सीजन से ब्रेक इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021

    IPL: पंजाब के खिलाफ कैसा रहा है संजू सैमसन का प्रदर्शन? राजस्थान रॉयल्स
    PBKS बनाम RR: ऐसा रहा है दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन राजस्थान रॉयल्स
    PBKS बनाम RR: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें राजस्थान रॉयल्स
    KKR बनाम RCB: टॉस जीतकर बैंगलोर ने लिया बल्लेबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन कोलकाता नाइट राइडर्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025