NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2021: जानिए नीलामी के लिए किस बेस प्राइस पर उपलब्ध हैं मुख्य खिलाड़ी
    खेलकूद

    IPL 2021: जानिए नीलामी के लिए किस बेस प्राइस पर उपलब्ध हैं मुख्य खिलाड़ी

    IPL 2021: जानिए नीलामी के लिए किस बेस प्राइस पर उपलब्ध हैं मुख्य खिलाड़ी
    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 16, 2021, 08:30 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2021: जानिए नीलामी के लिए किस बेस प्राइस पर उपलब्ध हैं मुख्य खिलाड़ी

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के लिए नीलामी 18 फरवरी को होनी है, जिसमें कुल 292 खिलाड़ियों की किस्मत दाव पर रहने वाली है। नीलामी के लिए खिलाड़ियों को उनके बेस प्राइस के आधार पर आठ श्रेणियों में बांटा गया है, जिसमें दो करोड़ सबसे ज्यादा और 20 लाख सबसे कम बेस प्राइस रखा गया है। एक नजर डालते हैं नीलामी के लिए उपलब्ध मुख्य खिलाड़ियों के बेस प्राइस पर।

    हरभजन समेत दो करोड़ बेस प्राइस में हैं ये खिलाड़ी

    IPL की नीलामी के लिए सबसे ज्यादा बेस प्राइस दो करोड़ में सिर्फ हरभजन सिंह और केदार जाधव के रूप में भारतीय खिलाड़ी हैं। वहीं दो करोड़ बेस प्राइस वाले आठ विदेशी खिलाड़ी शाकिब अल हसन, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मोइन अली, सैम बिलिंग्स, लियाम प्लंकेट, जेसन रॉय और मार्क वुड हैं। एक अन्य विदेशी खिलाड़ी कॉलिन इंग्राम ने भी इस बेस प्राइस में अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था, लेकिन शॉर्टलिस्ट नहीं हो सके।

    डेविड मालन समेत ये खिलाड़ी हैं डेढ़ करोड़ बेस प्राइस पर

    डेढ़ करोड़ बेस प्राइस के साथ इस बार कुल 12 खिलाड़ी नीलामी सूची में हैं। इस वर्ग में एलेक्स हेल्स, डेविड मालन, आदिल राशिद, टॉम कर्रन, डेविड विली, और लुईस ग्रेगरी के रूप में छह इंग्लिश खिलाड़ी हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी, शॉन मार्श, झये रिचर्डसन और नाथन कुल्टर नाइल ने खुद को इस बेस प्राइस में उपलब्ध करवाया है। इनके अलावा दक्षिण अफ्रीका के मोर्ने मोर्कल और अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान अन्य खिलाड़ी हैं।

    उमेश यादव हैं एक करोड़ बेस प्राइस पर

    कुल 11 खिलाड़ी एक करोड़ के बेस प्राइस के साथ नीलामी सूची में हैं, जिनमें हनुमा विहारी और उमेश यादव के रूप में सिर्फ दो भारतीय शामिल हैं। वहीं आरोन फिंच, जेसन बेहरनडोर्फ, मोइसेस हेनरिक्स, बिली स्टानलेक, मैथ्यू वेड और मार्नस लाबुशेन के रूप में छह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। एक करोड़ बेस प्राइस में वेस्टइंडीज के दो खिलाड़ी एविन लुइस और शेल्डन कॉट्रेल हैं। इनके अलावा इस बेस प्राइस के साथ बांग्लादेश के मुस्ताफिजुर रहमान भी शामिल हैं।

    पुजारा हैं 50 लाख में उपलब्ध

    वहीं 75 लाख के बेस प्राइस में कुल 15 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमे क्रिस मोरिस, टिम साउथी और कीमो पॉल प्रमुख हैं। इस बेस प्राइस में कोई भी भारतीय खिलाड़ी मौजूद नहीं हैं। इनके अलावा 50 लाख बेस प्राइस में कुल 65 खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें चेतेश्वर पुजारा भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। पुजारा के अलावा इस वर्ग में करुण नायर, पवन नेगी, शिवम दुबे, पीयूष चावला और मोहित शर्मा मौजूद हैं।

    अर्जुन तेंदुलकर 20 लाख बेस प्राइस पर उपलब्ध

    हाल ही में अपना प्रतिबंध पूरा करने वाले श्रीसंत (75 लाख बेस प्राइस) ने नीलामी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था, लेकिन शॉर्टलिस्ट नहीं हो सके। अर्जुन तेंदुलकर 20 लाख बेस प्राइस के साथ नीलामी के लिए उपलब्ध कुल 292 खिलाड़ियों में शामिल हुए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    IPL नीलामी 2021

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021: अंतिम दो हफ्तों में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के क्रिकेटर्स का उपलब्ध रहना संदिग्ध क्रिकेट समाचार
    IPL नीलामी से पहले अर्जुन तेंदुलकर ने किया शानदार प्रदर्शन, एक ओवर में जड़े पांच छक्के क्रिकेट समाचार
    IPL 2021 का आयोजन दर्शकों के साथ भारत में होगा, BCCI अधिकारी ने दी जानकारी क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: इन पांच विदेशी खिलाड़ियों को नीलामी में मिल सकती है बड़ी रकम क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास क्रिकेट से संन्यास
    भारत बनाम इंग्लैंड: जीत के लिए भारत को चाहिए सात विकेट, ऐसा रहा तीसरा दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: अश्विन ने लगाया शतक, भारत ने इंग्लैंड को दिया 482 रनों का लक्ष्य भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट: भारतीय फैन ने तोड़ा बॉयो-सेक्योर वातावरण, मैदान में पहुंचा इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    IPL नीलामी 2021

    IPL नीलामी: कौन हैं अफगानिस्तान के केवल 16 साल के स्पिनर नूर अहमद? इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान रूट ने IPL 2021 में नहीं खेलने की बताई वजह इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: कौन हैं नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट हुए सबसे उम्रदराज खिलाड़ी नयन दोषी? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: ये खिलाड़ी होंगे नीलामी के लिए उपलब्ध, BCCI ने जारी की सूची इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023