NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    G-20 शिखर सम्मेलन
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2021: नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब किन-किन खिलाड़ियों के साथ जा सकती है? ​
    IPL 2021: नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब किन-किन खिलाड़ियों के साथ जा सकती है? ​
    खेलकूद

    IPL 2021: नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब किन-किन खिलाड़ियों के साथ जा सकती है? ​

    लेखन अंकित पसबोला
    February 16, 2021 | 06:48 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2021: नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब किन-किन खिलाड़ियों के साथ जा सकती है? ​

    आगामी 18 फरवरी को चेन्नई में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) की खरीददारी पर सबकी नजरें रहने वाली हैं। दरअसल, KXIP के पास पर्स में सभी फ्रेंचाइजी में से सबसे ज्यादा 53.20 करोड़ रूपये मौजूद हैं। वहीं KXIP ने मैक्सवेल समेत नौ खिलाड़ियों को रिलीज किया है। आइए जानते हैं गुरुवार को होने वाली नीलामी में KXIP की निगाहें किन विभागों में रह सकती है।

    मैक्सवेल समेत इन खिलाड़ियों को किया रिलीज

    KXIP ने मैक्सवेल के अलावा पिछले सीजन में लगभग नौ करोड़ रूपये की कीमत में खरीदे गए शेल्डन कोट्रेल को भी रिलीज कर दिया है। इसके अलावा ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान, जिम्मी नीशाम और हारदस विल्यून जैसे विदेशी खिलाड़ियों को भी रिलीज किया गया है। भारतीय खिलाड़ियों में करुण नायर, जगदीश सुचित, कृष्णप्पा गौतम और तजिंदर सिंह को भी रिलीज किया गया है। गौतम पिछले सीजन ही राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड होकर आए थे।

    KXIP द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी

    KXIP ने कुल 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें तीन विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। क्रिस गेल, क्रिस जॉर्डन और निकोलस पूरन KXIP द्वारा रिटेन किए गए विदेशी खिलाड़ी हैं। KXIP द्वारा रिटेन किए गए भारतीय: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, मंदीप सिंह, सरफराज खान, दीपक हूडा, प्रभसिमरन सिंह, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकंडे, रवि बिश्नोई, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार और ईशान पोरेल। नालकंडे और पोरेल ने पिछले सीजन कोई मैच नहीं खेला था।

    विदेशी ऑलराउंडर पर हो सकती है KXIP की निगाहें

    टीम के शीर्ष क्रम में केएल राहुल और मयंक अग्रवाल जैसे दमदार बल्लेबाज हैं, लेकिन टीम का मध्यक्रम कमजोर रहा है। ​पिछले सीजन में ग्लेन मैक्सवेल अपनी उपयोगिता सिद्ध नहीं कर सके थे। ऐसे में टीम को मध्यक्रम में अच्छे बल्लेबाज की जरुरत होगी, जो मैच फिनिशर की भूमिका निभा सकता हो। मैक्सवेल को रिलीज करने के बाद KXIP शाकिब अल हसन जैसे विदेशी ऑलराउंडर के साथ भी जा सकती है, जो दो करोड़ के बेस प्राइस में उपलब्ध हैं।

    डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज खरीद सकती है KXIP

    निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कई खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद KXIP को इस सीजन के लिए काफी खरीदारी करनी होगी। टीम को सबसे अधिक अपनी गेंदबाजी दुरुस्त करने पर काम करना होगा। KXIP इस सीजन के लिए अच्छे तेज गेंदबाज खोजेगी जो अंतिम ओवर्स में भी अच्छा कर सकें। पिछले सीजन में मोहम्मद शमी (8.57), शेल्डन कोट्रेल (8.80), अर्शदीप सिंह (8.77) और क्रिस जॉर्डन (9.65) का इकॉनमी रेट काफी ज्यादा रहा था।

    KXIP के पास कुल नौ स्लॉट हैं खाली

    नौ खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद KXIP के पास सबसे अधिक 53.2 करोड़ रूपये बचे हैं। नीलामी में KXIP पांच विदेशी समेत अधिकतम नौ खिलाड़ियों को खरीद सकती है। ​

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    पंजाब किंग्स
    IPL नीलामी 2021

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021: नीलामी में क्या हो सकती है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की रणनीति? रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    IPL 2021: जानिए नीलामी के लिए किस बेस प्राइस पर उपलब्ध हैं मुख्य खिलाड़ी क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: अंतिम दो हफ्तों में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के क्रिकेटर्स का उपलब्ध रहना संदिग्ध क्रिकेट समाचार
    IPL नीलामी से पहले अर्जुन तेंदुलकर ने किया शानदार प्रदर्शन, एक ओवर में जड़े पांच छक्के क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने घोषित की अपनी टीम इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: चौथे दिन फील्डिंग करने नहीं उतरे चोटिल शुभमन गिल, BCCI ने दिया अपडेट भारतीय क्रिकेट टीम
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: दूसरा टेस्ट जीतने के बाद दूसरे स्थान पर आया भारत इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: ये रही दूसरे टेस्ट की महत्वपूर्ण बातें इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    पंजाब किंग्स

    IPL 2021: KXIP ने ग्लेन मैक्सवेल समेत नौ खिलाड़ियों को किया रिलीज, जानें पूरी लिस्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: इस सीजन बुरी तरह फ्लॉप रहे ये पांच बड़े विदेशी खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: इन कारणों से प्ले-ऑफ में नहीं जा सकी किंग्स इलेवन पंजाब इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: RCB से होगा दिल्ली कैपिटल्स का सामना, पढ़ें पिच रिपोर्ट और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL नीलामी 2021

    IPL 2021 का आयोजन दर्शकों के साथ भारत में होगा, BCCI अधिकारी ने दी जानकारी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL नीलामी: कौन हैं अफगानिस्तान के केवल 16 साल के स्पिनर नूर अहमद? इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान रूट ने IPL 2021 में नहीं खेलने की बताई वजह इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: कौन हैं नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट हुए सबसे उम्रदराज खिलाड़ी नयन दोषी? इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023