NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम इंग्लैंड: भारतीय टीम जीत से 9 विकेट दूर, रोचक रहा तीसरा दिन
    अगली खबर
    भारत बनाम इंग्लैंड: भारतीय टीम जीत से 9 विकेट दूर, रोचक रहा तीसरा दिन
    शुभमन गिल ने मैच में शानदार पारी खेली (तस्वीर: एक्स/ @BCCI)

    भारत बनाम इंग्लैंड: भारतीय टीम जीत से 9 विकेट दूर, रोचक रहा तीसरा दिन

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 04, 2024
    04:50 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम को जीत के लिए 9 विकेट की जरूरत है।

    तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक जैक क्रॉली (29*) और रेहान अहमद (9*) क्रीज पर मौजूद हैं। उन्होंने 399 रन के जवाब में 1 विकेट खोकर 67 रन बना लिए हैं।

    भारत की दूसरी पारी 255 रन पर खत्म हुई। शुभमन गिल 104 रन की पारी खेली। टॉम हार्टले ने 4 विकेट लिए।

    पारी 

    ऐसी रही भारत की दूसरी पारी 

    पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत की बढ़त 171 रन की थी। दूसरे दिन टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (17) और रोहित शर्मा (13) कुछ खास नहीं कर पाए।

    नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए शुभमन ने (104) शानदार शतक लगाया। उनके अलावा अक्षर पटेल ने 45 रन की पारी खेली।

    इन दोनों को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अच्छे लय में नजर नहीं आया। केएस भरत (6) और श्रेयस अय्यर (29) एक बार फिर फ्लॉप रहे।

    गेंदबाजी

    ऐसी रही इंग्लैंड की गेंदबाजी 

    41 साल के जेम्स एंडरसन ने भारतीय टीम को शुरुआती झटके दिए और उन्होंने 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।

    शोएब बशीर ने 1 विकेट अपने नाम किया। रेहान अहमद ने 3 विकेट झटके। पिछले मैच के हीरो रहे हार्टले ने एक बार भी अच्छी गेंदबाजी की और 4 विकेट अपने नाम किए।

    जो रूट चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए और उन्होंने सिर्फ 2 ओवर गेंदबाजी की।

    शतक

    शुभमन गिल ने लगाया तीसरा शतक

    शुभमन ने भारत की दूसरी पारी में 147 गेंद का सामना किया और 104 रन बनाए। उनके बल्ले से 11 चौके और 2 छक्के निकले।

    यह शुभमन के टेस्ट करियर का तीसरा शतक रहा। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में पहला शतक लगाया है।

    यह इस युवा खिलाड़ी का मार्च 2023 के बाद टेस्ट में पहला शतक है। उन्होंने पिछली बार ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ 128 रन बनाए थे। शुभमन को बशीर ने आउट किया।

    रिकॉर्ड

    शुभमन के नाम आया यह रिकॉर्ड 

    शुभमन अभी सिर्फ 24 साल के हैं और उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 शतक हो गए हैं।

    वह इस उम्र में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

    पहले स्थान पर भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं, उन्होंने 24 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 30 शतक लगाए थे। दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं। उन्होंने 24 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 21 शतक लगाए थे।

    फॉर्म

    हार्टले ने 2 टेस्ट में झटके 14 विकेट 

    पहले टेस्ट में इंग्लैंड के हीरो रहे हार्टले ने दूसरे टेस्ट में भी अपना शानदार फॉर्म जारी रखा है। उन्होंने दूसरी पारी में 27 ओवर गेंदबाजी की और 3 मेडन ओवर के साथ 77 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए।

    उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 2.90 की रही। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 2 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 4 पारियों में 24.57 की औसत से 14 विकेट झटके हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/62 का रहा है।

    जानकारी

    क्या इंग्लैंड रचेगा इतिहास 

    एशिया में सर्वाधिक टेस्ट रन चेज का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है। उन्होंने साल 2021 में बांग्लादेश के खिलाफ 395 रन चेज किए थे। भारतीय सरजमीं पर यह रिकॉर्ड 387 रन का है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2008 में यह कारनामा किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    टेस्ट क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा XUV 9e और BE 6 की डिलीवरी 10,000 पार, जानिए कितनी दिन लगे  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    कटरा-श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 6 जून को रवाना होगी, प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी वंदे भारत एक्सप्रेस
    शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 636 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' कर्नाटक में नहीं होगी रिलीज, जानिए क्या है कारण  दक्षिण भारतीय सिनेमा

    भारतीय क्रिकेट टीम

    हैदराबाद टेस्ट: जो रूट ने भारत के खिलाफ झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    रविचंद्रन अश्विन ने स्टोक्स को 12वीं बार किया आउट, कपिल के इस रिकॉर्ड के बराबर पहुंचे इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    हैदराबाद टेस्ट: ओली पोप ने भारत के खिलाफ लगाया अपना पहला शतक, जानिए आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट
    पहला टेस्ट: भारत और इंग्लैंड के बीच रोचक हुआ मुकाबला, ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल  टेस्ट क्रिकेट

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    पहला टेस्ट: भारत के खिलाफ इंग्लैंड की पहली पारी 246 पर सिमटी, भारतीय स्पिनरों का कमाल  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड, पहला टेस्ट: रविचंद्रन अश्विन ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ जड़ा अपना 5वां टेस्ट अर्धशतक, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: इंग्लैंड के खिलाफ भारत के नाम रहा पहला दिन, यशस्वी जायसवाल की उम्दा पारी भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    मयंक अग्रवाल तबियत खराब होने पर अस्पताल में हुए भर्ती, अब दर्ज कराई पुलिस में शिकायत मयंक अग्रवाल
    जय शाह लगातार तीसरी बार एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष बने जय शाह
    ICC टेस्ट रैंकिंग: जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी में चौथे स्थान पर पहुंचे, बल्लेबाजी में पोप को फायदा जसप्रीत बुमराह
    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पुरस्कार: मिचेल मार्श बने साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, जानिए अन्य विजेताओं की सूची मिचेल मार्श

    टेस्ट क्रिकेट

    भारत बनाम इंग्लैंड: रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुए रन आउट, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: इंग्लैंड ने भारत को हराकर सीरीज में बनाई बढ़त, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: टॉम हार्टले ने डेब्यू टेस्ट में झटके 9 विकेट, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: रविंद्र जडेजा दूसरे टेस्ट से हो सकते हैं बाहर- रिपोर्ट रविंद्र जडेजा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025