NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित, शुभमन गिल करेंगे कप्तानी 
    अगली खबर
    जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित, शुभमन गिल करेंगे कप्तानी 
    शुभमन गिल करेंगे कप्तानी (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित, शुभमन गिल करेंगे कप्तानी 

    लेखन अंकित पसबोला
    Jun 24, 2024
    06:12 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान किया है।

    रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ियों को आराम दिया गया है और प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में शुभमन गिल को कप्तान नियुक्त किया है।

    बता दें कि भारत को जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ 6 जुलाई से 5 मैचों की टी-20 सीरीज में हिस्सा लेना है।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    टीम

    जिम्बाब्वे दौरे के लिए ऐसी है भारतीय टीम 

    गिल के नेतृत्व वाली युवा भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, रियान पराग और तुषार देशपांडे को भी मौका मिला है।

    इन खिलाड़ियों ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में अच्छा प्रदर्शन किया था।

    भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार और तुषार देशपांडे।

    प्रदर्शन 

    अनकैप्ड खिलाड़ियों का IPL 2024 में ऐसा रहा था प्रदर्शन

    IPL 2024 में पराग ने 16 मैचों में 52.09 की औसत और 149.21 की स्ट्राइक रेट के साथ 573 रन बनाए, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल थे।

    अभिषेक ने 32.26 की औसत और 204.21 की स्ट्राइक रेट से 484 रन बनाए थे। उन्होंने 75* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 3 अर्धशतक लगाए थे।

    नितीश ने 33.66 की औसत से 303 रन बनाए थे।

    देशपांडे ने 13 मैचों में 24.94 की औसत से 17 विकेट लिए थे।

    कप्तानी

    पहली बार भारत की कप्तानी करेंगे गिल 

    गिल पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं।

    उन्होंने IPL 2024 में गुजरात टाइटंस (GT) की अगुआई की, जिसमें टीम आठवें स्थान पर रही थी।

    पिछले IPL संस्करण में उन्होंने 12 मैचों में 147.40 की स्ट्राइक-रेट से 426 रन बनाए थे।

    उन्हें भारत की टी-20 विश्व कप 2024 की टीम में शामिल नहीं किया गया था। वह रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में ग्रुप स्टेज के लिए अमेरिका गए थे।

    शेड्यूल 

    6 जुलाई से शुरू होगी टी-20 सीरीज 

    भारतीय टीम के जिम्बाब्वे दौरे की शुरुआत 6 जुलाई को होने वाले मुकाबले से हो जाएगी। इसके बाद दूसरा टी-20 मैच 7 जुलाई को और तीसरा टी-20 मैच 10 जुलाई को खेला जाएगा।

    सीरीज के आखिरी 2 टी-20 मैच क्रमशः 13 और 14 जुलाई को खेले जाएंगे। ये सभी पांचों टी-20 मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे।

    बता दें कि आखिरी बार 2016 में भारत ने जिम्बाब्वे दौरे पर कोई टी-20 सीरीज खेली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शुभमन गिल
    भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    WTC 2023-25: फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका ने घोषित की अपनी प्लेइंग इलेवन, जानिए टीम  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    भारत में अमेरिकी दूतावास ने कहा- वीजा का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अमेरिका
    'मालिक' का पहला गाना 'नामुमकिन' जारी, मानुषी छिल्लर और राजकुमार राव की जोड़ी ने जीता दिल राजकुमार राव
    ओडिशा: रेप पीड़िताओं ने आरोपी व्यक्ति की हत्या कर शव जलाया, जानिए मामला ओडिशा

    शुभमन गिल

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय सलामी जोड़ी का नहीं खुला खाता, दूसरी बार हुआ ऐसा भारतीय क्रिकेट टीम
    ICC रैंकिंग: बाबर आजम बने वनडे में नंबर-1 बल्लेबाज, शुभमन गिल को पीछे छोड़ा बाबर आजम
    वनडे क्रिकेट में साल 2023 के 5 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शनों पर एक नजर वनडे क्रिकेट
    शुभमन गिल का इस साल वनडे में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    टी-20 विश्व कप 2024: भारत और पाकिस्तान का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    भारत बनाम पाकिस्तान: टी-20 में दोनों टीमों के बीच इन बल्लेबाजों ने खेली हैं सर्वोच्च पारी टी-20 विश्व कप
    भारत बनाम पाकिस्तान: टॉस जीतकर पाकिस्तान की पहले गेंदबाजी, लेकिन बारिश के कारण मैच में देरी  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: नसीम शाह और हारिस रऊफ ने झटके 3-3 विकेट, जानिए आंकड़े टी-20 विश्व कप 2024

    क्रिकेट समाचार

    टी-20 विश्व कप 2024: दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 में अमेरिका को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: एंड्रीस गौस ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: फिलिप सॉल्ट ने लगाया अर्धशतक, एक ओवर में जड़े 30 रन वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम घोषित, युवाओं को मौका  आयरलैंड क्रिकेट टीम
    सिकंदर रजा ने हासिल की टी-20 क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि, तोड़ सकते हैं कोहली का रिकॉर्ड सिकंदर रजा
    जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा पर ICC ने की बड़ी कार्रवाई, 2 मैचों का प्रतिबंध लगाया सिकंदर रजा
    श्रीलंका क्रिकेट टीम जनवरी में जिम्बाब्वे के खिलाफ घर में खेलेगी वनडे और टी-20 सीरीज  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025