LOADING...
जितेश शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में हिट विकेट होने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बने, यहां देखिए सूची
हिट विकेट हुए जितेश शर्मा (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

जितेश शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में हिट विकेट होने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बने, यहां देखिए सूची

Dec 14, 2023
11:28 pm

क्या है खबर?

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा हिट विकेट हुए। उन्होंने 1 चौके की मदद से 4 गेंदों पर 4 रन बनाए। लिजाद विलियम्स ने उन्हे हिट विकेट आउट किया। जितेश टी-20 अंतरराष्ट्रीय में हिट विकेट आउट होने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 201 रन बनाए।

आंकड़े

सूची में ये भारतीय भी शामिल

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में हिट विकेट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में केएल राहुल, हर्षल पटेल, हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर भी शामिल हैं। राहुल 2018 में श्रीलंका के खिलाफ, हर्षल 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलकाता में, श्रेयस 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ और हार्दिक 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ हिट विकेट हुए थे। सीरीज के दूसरे टी-20 में भी जितेश सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। उन्होंने 3 गेंदों का सामना किया था और 1 रन बनाया था।

प्रदर्शन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में जितेश का प्रदर्शन

जितेश ने 3 अक्टूबर, 2023 को नेपाल क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अब तक खेले 7 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 5 पारियों में 13.80 की औसत और 150 की स्ट्राइक रेट 69 रन बनाए हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनका सर्वाधिक स्कोर 35 रन है। इंडियन प्रीमियर लीग में उन्होंने 26 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 24 पारियों में 25.86 की औसत और 159.24 की स्ट्राइक रेट से 543 रन बनाए हैं।