NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WPL 2023: स्मृति मंधाना को RCB ने नियुक्त किया कप्तान, जानिए उनके आंकड़े 
    WPL 2023: स्मृति मंधाना को RCB ने नियुक्त किया कप्तान, जानिए उनके आंकड़े 
    खेलकूद

    WPL 2023: स्मृति मंधाना को RCB ने नियुक्त किया कप्तान, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन मनोज शर्मा
    February 18, 2023 | 11:08 am 1 मिनट में पढ़ें
    WPL 2023: स्मृति मंधाना को RCB ने नियुक्त किया कप्तान, जानिए उनके आंकड़े 
    स्मृति मंधाना WPL नीलामी में बिकने वाली सबसे महंगी खिलाड़ी थीं (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2023 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) फ्रेंचाइजी ने शनिवार को भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना को अपना कप्तान घोषित कर दिया है। RCB ने हाल ही में संपन्न हुई WPL नीलामी में मंधाना को 3.4 करोड़ रुपये की बड़ी राशि में साइन किया था। मंधाना WPL नीलामी में बिकने वाली सबसे महंगी खिलाड़ी भी थीं। आइए मंधाना के करियर और लीग से जुड़ी अन्य जानकारियों पर एक नजर डालते हैं।

    RCB ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर की घोषणा 

    RCB ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर मंधाना को कप्तान बनाए जाने की घोषणा की। वीडियो में RCB की पुरुष टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और वर्तमान कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने मंधाना के नाम की घोषणा की। RCB ने ट्वीट में लिखा, "एक नंबर 18 से दूसरे नंबर तक, एक कप्तान से दूसरे कप्तान तक। विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस महिला प्रीमियर लीग के लिए RCB की कप्तान अब स्मृति मंधाना की घोषणा करते हैं।"

    RCB के चेयरमेन प्रथमेश मिश्रा ने क्या कहा?  

    इस अवसर पर RCB के चेयरमेन प्रथमेश मिश्रा ने कहा, "स्मृति हमारे प्ले बोल्ड फिलॉसफी और क्रिकेट योजनाओं के अनुकूल है। इसलिए हमने उन्हें नेतृत्व की भूमिका सौंपी है। हमें विश्वास है कि स्मृति RCB को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।"

    मंधाना को कप्तानी का अच्छा अनुभव 

    फिलहाल मंधाना दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हो रहे महिला टी-20 विश्व कप 2023 में भाग ले रही हैं। वह भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान भी हैं। मंधाना इससे पहले 11 मौकों पर राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व कर चुकी हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने पिछले पांच मैचों में जीत हासिल की है। मंधाना की गिनती महिला क्रिकेट की सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में होती है। मंधाना (2,661) टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में विश्व की सातवीं सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं।

    मंधाना का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर 

    बाएं हाथ की बल्लेबाज मंधाना ने भारत के लिए अभी तक 113 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने 27.15 औसत और 123.19 की स्ट्राइक रेट से 2,651 रन बनाए हैं। 86 की उच्चतम स्कोर के साथ इस फॉर्मेट में उनके नाम 20 अर्धशतक दर्ज हैं। उन्होंने भारत के लिए अभी तक 77 वनडे मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 43.28 की औसत और 83.91 की स्ट्राइक रेट से 3,073 रन बनाए हैं।

    नीलामी के बाद RCB का पूरा दल 

    RCB ने 18 सदस्यीय दल को पूरा कर लिया था। खास बात ये है कि दल में लगभग आधे खिलाड़ी ऑलराउंडर्स ही शामिल किए गए हैं। RCB में मंधाना के अलावा एलिसे पेरी, हीथर लाइट और सोफी डिवाइन भी हैं। विकेटकीपर्स: ऋचा घोष और इंद्राणी रॉय। बल्लेबाज: स्मृति मंधाना और दिशा कासत। ऑलराउंडर्स: सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, एरिन बर्न्स, श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, आशा शोभना, हीथर नाइट, डेन वैन नीकेर्क और पूनम खेमनार। गेंदबाज: रेणुका सिंह और प्रीति बोस।

    WPL से जुड़ी अहम जानकारी 

    WPL के पहले संस्करण की शुरुआत 4 मार्च से होगी। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जॉयंट्स (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट में लीग चरण, एलिमिनेटर और फाइनल समेत कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के 11 मुकाबले ब्रेबोर्न स्टेडियम और 11 ही डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारतीय टीम के खिलाड़ी महिला टी-20 विश्व कप के बाद सीधे इस टूर्नामेंट में खेलने उतरेंगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    स्मृति मंधाना
    विमेंस प्रीमियर लीग
    महिला क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    स्मृति मंधाना

    WPL: स्मृति मंधाना की कमाई PSL के सबसे महंगे खिलाड़ियों की सैलरी से दोगुना होगी विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: नीलामी के बाद ऐसी है RCB की पूरी टीम, जानिए अहम जानकारी  विमेंस प्रीमियर लीग
    विमेंस प्रीमियर लीग: नीलामी में यें भारतीय खिलाड़ी बिकीं सबसे महंगी महिला क्रिकेट
    विमेंस प्रीमियर लीग 2023: नीलामी में बिकी सबसे महंगी खिलाड़ियों के बारे में जानिए  विमेंस प्रीमियर लीग

    विमेंस प्रीमियर लीग

    IPL 2023: फ्री में देख सकेंगे पूरा टूर्नामेंट, जियोसिनेमा ने की घोषणा इंडियन प्रीमियर लीग
    विमेंस प्रीमियर लीग: बेन सॉयर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुख्य कोच बनाया रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    विमेंस प्रीमियर लीग: सानिया मिर्जा बनी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम की मेंटोर  सानिया मिर्जा
    विमेंस प्रीमियर लीग के कार्यक्रम की हुई घोषणा, गुजरात और मुंबई के बीच होगा पहला मैच क्रिकेट समाचार

    महिला क्रिकेट

    महिला टी-20 विश्व कप: न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 71 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स महिला टी-20 विश्व कप
    महिला टी-20 विश्व कप: बांग्लादेश की खिलाड़ी से किया गया स्पॉट-फिक्सिंग के लिए संपर्क महिला टी-20 विश्व कप
    महिला टी-20 विश्व कप: भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  महिला टी-20 विश्व कप
    पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने WPL में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मौका नहीं मिलने को बताया दुर्भाग्यपूर्ण विमेंस प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    तेम्बा बावुमा बने दक्षिण अफ्रीका के नए टेस्ट कप्तान, CSA ने की घोषणा दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी, फाइनल: सौराष्ट्र ने बंगाल के खिलाफ बनाई बढ़त, ऐसा रहा मैच का दूसरा दिन रणजी ट्रॉफी
    महिला टी-20 विश्व कप: भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    कौन हैं शिव सुंदर दास जो बन सकते हैं BCCI की चयन समिति के नए चेयरमैन? चेतन शर्मा

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    दुनिया के टॉप-5 इंस्टाग्राम अकाउंट्स वाली खेल की टीमों में RCB इकलौती भारतीय टीम रियल मैड्रिड
    विमेंस प्रीमियर लीग में टीम खरीदने के बाद RCB ने जारी किया फ्रेंचाइजी का नया लोगो विमेंस प्रीमियर लीग
    महिला IPL की पांच टीमों का ऐलान, अडानी ग्रुप ने 1,289 करोड़ रुपये में खरीदी टीम महिला क्रिकेट
    IPL 2023 की नीलामी के बाद कैसा है सभी 10 टीमों का पूरा स्क्वाड? हार्दिक पांड्या
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023