Loading...
एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण समेत जीते कुल 85 पदक, ऐसा रहा प्रदर्शन
भारतीय हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण (तस्वीर: एक्स/@TheHockeyIndia)

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण समेत जीते कुल 85 पदक, ऐसा रहा प्रदर्शन

Oct 04, 2026
10:26 am

क्या है खबर?

जापान में हुए 20वें एशियाई खेल में भारत का अभियान समाप्त हो चुका है। इस संस्करण में भारत ने कुल 85 पदक जीते, जिसमें 21 स्वर्ण शामिल रहे। इसके अलावा भारत ने 27 रजत और 37 कांस्य पदक अपने नाम किए। इस संस्करण में भारत से ज्यादा पदक सिर्फ चीन, मेजबान जापान और दक्षिण कोरिया ने ही जीते। इस बीच 2026 के संस्करण में भारत के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

पदक तालिका 

पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा भारत 

पदक तालिका में शीर्ष पर रहने वाले चीन ने 169 स्वर्ण समेत कुल 341 पदक जीते।

मेजबान जापान ने 83 स्वर्ण के साथ कुल 269 पदक अपने नाम किए।

तीसरे पायदान पर दक्षिण कोरिया रहा, जिन्होंने 39 स्वर्ण के साथ 150 पदक जीते।

21 स्वर्ण के साथ चौथे स्थान पर भारत रहा।

इसके बाद 5वें स्थान पर उज्बेकिस्तान रहा, जिन्होंने 21 स्वर्ण, 25 रजत और 24 कांस्य पदक अपने नाम किए।

स्वर्ण 

भारत ने तीरंदाजी में जीते सर्वाधिक 5 स्वर्ण पदक 

भारत के लिए सफल खेल तीरंदाजी साबित हुआ, जिसमें भारतीय तीरंदाजों ने अपना वर्चस्व स्थापित करते हुए कुल 5 स्वर्ण पदक जीते।

इसके बाद मुक्केबाजी और निशानेबाजी में भी भारत को 3-3 स्वर्ण मिले।

भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों ने मिलकर 2 स्वर्ण पदक दिलाए।

इसी तरह कबड्डी और हॉकी में भी पुरुष और महिला दोनों टीमों ने 2-2 स्वर्ण पर कब्जा जमाया।

कुश्ती, एथलेटिक्स और गोल्फ में भारत को 1-1 स्वर्ण पदक मिले।

ADVERTISEMENT

मुक्केबाजी 

भारत ने मुक्केबाजी में किया अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 

भारत ने मुक्केबाजी में इस बार 3 स्वर्ण सहित कुल 6 पदक जीते।

अंकुश पंघाल ने पुरुषों के 80 किलोग्राम में और महिलाओं में लवलिना बोरगोहेन (75 किलोग्राम) और परवीन हूडा (65 किलोग्राम) ने भी अपने-अपने फाइनल मुकाबले जीतकर स्वर्ण जीते थे।

यह एशियाई खेलों के इतिहास में भारत का मुक्केबाजी में सबसे बेहतर प्रदर्शन है।

इससे पहले 2010 के संस्करण में भारत ने 2 स्वर्ण सहित कुल 9 स्वर्ण जीते थे।

ADVERTISEMENT

स्वर्ण 

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी/टीम 

टीम इंडिया- क्रिकेट, महिला स्पर्धा

कमलजीत, सुरुचि सिंह- निशानेबाजी, मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल

टीम इंडिया- कबड्डी, महिला प्रतियोगिता

टीम इंडिया- कबड्डी, पुरुष स्पर्धा

नीरू ढांडा- निशानेबाजी, ट्रैप

किरण पहल, पूवम्मा एमआर, प्राची चौधरी, विथ्या रामराज- एथलेटिक्स, महिला 4x400 मीटर रिले

ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप, चिकिथा तनिपर्थी- तीरंदाजी, महिला कंपाउंड टीम

चिकिथा तनिपर्थी, साहिल जाधव- तीरंदाजी, मिश्रित कंपाउंड टीम किनान चेनाई,

नीरू ढांडा- शूटिंग, मिश्रित ट्रैप

साहिल जाधव, गणेश मणिरत्नम, कुशल दलाल- तीरंदाजी, पुरुष कंपाउंड टीम

भाग-2 

इन खिलाड़ियों ने भी जीते स्वर्ण  

अंकिता भकत, कुमकुम मोहोड, कीर्ति शर्मा- तीरंदाजी, महिला टीम रिकर्व

लवलीना बोरगोहेन- मुक्केबाजी, महिला 75 किग्रा

परवीन हुडा- मुक्केबाजी, महिला 65 किग्रा

अंकुश पंघाल- मुक्केबाजी, पुरुष 80 किग्रा

सुजीत कलकल- कुश्ती, पुरुष 65 किग्रा टीम

इंडिया- हॉकी, महिला स्पर्धा

कुमकुम मोहोड - तीरंदाजी, महिला व्यक्तिगत रिकर्व

प्रणवी उर्स- गोल्फ, महिला व्यक्तिगत

टीम इंडिया- क्रिकेट, पुरुष इवेंट

अमन सहरावत- कुश्ती, पुरुष 57 किग्रा

टीम इंडिया- हॉकी, पुरुष स्पर्धा

पदक 

इन खिलाड़ियों ने जीते 3-3 पदक

एशियाई खेल 2026 में निशानेबाज कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व टीम और व्यक्तिगत रिकर्व में 2 स्वर्ण और मिक्स्ड रिकर्व में एक रजत पदक हासिल किया।

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप व्यक्तिगत और मिक्स्ड ट्रैप में 2 स्वर्ण और महिला ट्रैप टीम में एक रजत पदक जीता।

विथ्या रामराज (एथलेटिक्स) ने महिला 4x400 मीटर रिले में स्वर्ण, मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले में रजत और 400 मीटर हर्डल्स में कांस्य पदक जीता।

पदक 

रुद्रांक्ष, गुलवीर और गणेश ने भी जीते 3-3 पदक 

निशानेबाज रुद्रांक्ष पाटिल ने पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम और 50 मीटर राइफल 3P टीम में 2 रजत और व्यक्तिगत 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता।

भारतीय धावक गुलवीर सिंह (एथलेटिक्स) ने पुरुष 10,000 मीटर और 1500 मीटर में 2 रजत और 5000 मीटर में कांस्य पदक हासिल किया।

निशानेबाज गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने पुरुष कंपाउंड टीम और मिक्स्ड कंपाउंड में 2 स्वर्ण और व्यक्तिगत कंपाउंड में कांस्य पदक जीते।

तुलना 

पिछले संस्करण की तुलना में कम रह गए इस बार पदक 

जापान में हुए एशियाई खेलों में भारत के पदक पिछले संस्करण की तुलना में कम रह गए।

चीन के हांगझोउ में खेले गए 19वें एशियाई खेलों 2023 में भारत ने यादगार प्रदर्शन किया था।

भारत ने पिछले संस्करण में कुल 107 पदक जीते, जो अब तक के सर्वाधिक हैं। इनमें 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक शामिल रहे थे।

इससे पूर्व भारत ने 2018 के एशियाई खेलों में 70 पदक हासिल किए थे।

ADVERTISEMENT