भारत बनाम वेस्टइंडीज: रांची में दूसरे टी-20 के टिकटों के लिए रातभर कतारों में रहे प्रशंसक
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच रांची में खेले जाने दूसरे टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए प्रशंसकों की दीवानगी सिर चढ़कर बोल रही है। इस मुकाबले के लिए टिकट हासिल करने की होड़ इस कदर मची है कि क्रिकेट प्रेमियों ने 4-5 अक्टूबर की पूरी रात स्टेडियम के बाहर कतारों में लगकर बिताई है। छोटे शहरों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के प्रति बढ़ते इसी जुनून ने इस सीरीज के रोमांच को दोगुना कर दिया है।
हालात
एक टिकट के लिए रातभर जागते रहे प्रशंसक
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची के झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस प्रतिष्ठित मुकाबले के लिए ऑफलाइन टिकट काउंटर 5 अक्टूबर को सुबह 9 बजे खुलने वाले थे, लेकिन प्रशंसक कोई खतरा नहीं लेना चाहते थे।
ऐसे में हजारों की संख्या में प्रशंसक 4 अक्टूबर की रात से ही काउंटरों के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो गए। सोशल मीडिया इसकी तस्वीरें वायरल हो रही है।
कारण
क्या रहा प्रशंसकों के कतारों में लगने का कारण?
मुंबई, दिल्ली या कोलकाता जैसे बड़े महानगरों में सालभर में कई अंतरराष्ट्रीय मैच और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मुकाबले देखने को मिलते हैं, जिससे वहां के प्रशंसकों के लिए यह एक आम बात होती है।
हालांकि, रांची जैसे शहर में अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होना बड़ी बात है।
ऐसे में 40,000 की क्षमता वाला स्टेडियम होने के बाद भी लोगों में टिकट न मिल पाने का डर रहता है। ऐसे में लोग समय से पहले ही कतारों में खड़े हो गए।