NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम श्रीलंका: रोहित शर्मा ने बतौर सलामी बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 15,000 रन
    अगली खबर
    भारत बनाम श्रीलंका: रोहित शर्मा ने बतौर सलामी बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 15,000 रन
    रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    भारत बनाम श्रीलंका: रोहित शर्मा ने बतौर सलामी बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 15,000 रन

    लेखन आदर्श कुमार
    Aug 02, 2024
    08:38 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार पारी (56) खेली।

    इस पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 15,000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं।

    उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग यह कारनामा कर चुके हैं।

    ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    पारी

    कैसी रही रोहित शर्मा की पारी?

    श्रीलंका की टीम ने भारतीय टीम को 231 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में रोहित ने धमाकेदार शुरुआत की और 47 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हुए।

    उनके बल्ले से 7 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 123.40 की रही।

    पहले विकेट के लिए रोहित ने शुभमन गिल के साथ मिलकर 76 गेंद में 75 रन की साझेदारी निभाई।

    रोहित के वनडे क्रिकेट करियर का यह 56वां अर्धशक रहा। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 8वां अर्धशतक लगाया।

    उपलब्धि

    ये उपलब्धि भी रोहित ने की अपने नाम 

    रोहित ने इस पारी के दौरान लिस्ट-A क्रिकेट में 13,000 रन भी पूरे किए। उन्होंने 46 से ज्यादा की औसत से 13,009 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 34 शतक और 29 अर्धशतक भी निकले हैं।

    रोहित ने अपनी इस पारी के दौरान वनडे क्रिकेट में 1,000 चौके भी पूरे कर लिए, वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बने हैं।

    रोहित ने वनडे क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा (326) छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं।

    उपलब्धि

    सहवाग के नाम है बतौर सलामी बल्लेबाज सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन

    भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रन सहवाग (16,119) ने बनाए हैं। दूसरे स्थान पर तेंदुलकर (15,335) हैं।

    रोहित 15,039 रन के साथ इस मामले में तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

    चौथे स्थान भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर हैं। उन्होंने सलामी बल्लेबाज के तौर पर 12,258 रन बनाए थे। शिखर धवन इस मामले में 10,867 रन के साथ 5वें स्थान पर हैं।

    श्रीलंका

    श्रीलंका के खिलाफ कमाल का रहा है रोहित का प्रदर्शन 

    श्रीलंका के खिलाफ रोहित ने पहला मुकाबला साल 2008 में खेला था। उन्होंने 53 मुकाबले खेले हैं। इसकी 51 पारियों में 9 बार नाबाद रहते हुए 1,922 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 6 शतक और 8 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन है। ये वनडे क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज के द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर भी है।

    रोहित ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (2,379) के बाद सबसे ज्यादा वनडे रन श्रीलंका के ही खिलाफ बनाए हैं।

    करियर

    रोहित के वनडे करियर पर एक नजर 

    रोहित ने अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2007 में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

    उन्होंने अब तक 265 मैच खेले हैं। इसकी 255 पारियों में 36 बार नाबाद रहते हुए 10,767 रन बनाए हैं।

    उनकी औसत 49.16 की रही है। उनके बल्ले से 31 शतक और 56 अर्धशतक निकले हैं।

    वनडे क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 92.09 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। बता दें कि रोहित टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    निसान भारत समेत कई जगह कारखाने बंद करने पर कर रही विचार, कंपनी ने दिया बयान  निसान
    जैकलीन फर्नांडिस मां को याद कर बोलीं- टूट गई, किसी को खोने का दर्द सबसे बड़ा जैकलीन फर्नांडिस
    आतंकवाद पर पाकिस्तान को बेनकाब करने विदेश जाएंगे 7 प्रतिनिधिमंडल, थरूर समेत ये नेता करेंगे अगुवाई ऑपरेशन सिंदूर
    OpenAI की आबू धाबी में डाटा सेंटर बनाने की योजना, सबसे बड़ा होने का दावा  OpenAI

    रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा का टी-20 विश्व कप के नॉकआउट मैचों में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े टी-20 विश्व कप
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: रोहित शर्मा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए 200 छक्के, जानिए आंकड़े टी-20 विश्व कप 2024
    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: रोहित शर्मा ने खेली 92 रन की पारी, ये बनाए रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप में रोहित शर्मा द्वारा खेली गई मैच जिताऊ पारियों पर एक नजर टी-20 विश्व कप 2024

    भारतीय क्रिकेट टीम

    श्रीलंका की सरजमीं पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वोच्च पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम भारत, टी-20 सीरीज: पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन? श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम भारत: टी-20 सीरीज में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है टक्कर  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम भारत: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 50+ स्कोर वाले बल्लेबाज श्रीलंका क्रिकेट टीम

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट: श्रीलंका की सरजमीं पर कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? रोहित शर्मा
    वनडे क्रिकेट: रोहित शर्मा की सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर  वनडे क्रिकेट
    टी-20 क्रिकेट: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों द्वारा खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर  भारतीय क्रिकेट टीम
    ऋषभ पंत या संजू सैमसन: श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में कौन होगा पहली पसंद?  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025