Loading...
टी-20 अंतरराष्ट्रीय: न्यूजीलैंड के खिलाफ इन भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
ईशान किशन के आंकड़े न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल के हैं (फाइल तस्वीर)

टी-20 अंतरराष्ट्रीय: न्यूजीलैंड के खिलाफ इन भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

Oct 19, 2026
12:33 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 22 अक्टूबर से 5 मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला जाएगा। भारतीय टीम इसके लिए न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ कई भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है। ऐसे में आइए उन भारतीय बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने इस टीम के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

#1

सूर्यकुमार यादव (526 रन)

इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं। उन्होंने साल 2021 में कीवी टीम के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था।

उन्होंने 14 मैचों की 14 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए 52.6 की औसत और 170.22 की स्ट्राइक रेट से 526 रन बनाए हैं।

उनके बल्ले से एक शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 111 रन रहा है।

#2

रोहित  शर्मा (511 रन)

इस सूची में दूसरे स्थान पर एक और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं। उन्होंने साल 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

आखिरी बार वह 2021 में खेलते हुए नजर आए थे।

उन्होंने 17 मैचों की 17 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 34.06 की औसत और 141.16 की स्ट्राइक रेट से 511 रन बनाए थे।

उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकले और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 80 रन रहा था।

ADVERTISEMENT

#3

ईशान किशन (372 रन)

इस सूची में तीसरे स्थान पर ईशान किशन हैं जो न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

उन्होंने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।

ईशान ने अब तक इस टीम के खिलाफ 12 मुकाबले खेले हैं और सभी 12 पारियों में 31 की औसत और 162.44 की स्ट्राइक रेट से 372 रन बनाए हैं।

इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 103 रन है।

ADVERTISEMENT

#4

केएल राहुल (322 रन)

इस सूची में चौथे स्थान पर केएल राहुल हैं। अभी ये खिलाड़ी इस प्रारूप में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है।

वह साल 2020 में पहली बार कीवी टीम के खिलाफ खेलते नजर आए थे। उन्होंने अब तक 8 मुकाबले खेले हैं और इसकी 8 पारियों में 46 की औसत और 137.6 की स्ट्राइक रेट से 322 रन बनाने में सफल रहे हैं।

उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 65 रन रहा है।

ADVERTISEMENT