वनडे क्रिकेट: न्यूजीलैंड के खिलाफ इन भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। ये सीरीज न्यूजीलैंड में खेली जाएगी। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को देखते हुए इस सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है। ऐसे में आइए न्यूजीलैंड के खिलाफ इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं।
#1
विराट कोहली (1,897 रन)
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस सूची में पहले स्थान पर हैं।
उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ साल 2010 में अपना पहला वनडे मुकाबला खेला था। इस खिलाड़ी ने अब तक 36 वनडे मैच खेले हैं और इसकी 36 पारियों में 57.48 की औसत से 1,897 रन बनाने में सफल रहे हैं।
उनके बल्ले से 7 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 154 रन रहा है। कोहली 3 पारियों में नाबाद भी रहे हैं।
#2
सचिन तेंदुलकर (1,750 रन)
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर सूची में दूसरे नंबर पर हैं।
उन्होंने साल 1990 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे मुकाबला खेला था। आखिरी बार वह 2009 में खेलते हुए नजर आए थे।
इस खिलाड़ी ने 42 मैचों की 41 पारियों में 46.05 की औसत से 1,750 रन बनाए। उनके बल्ले से 5 शतक और 8 अर्धशतक निकले। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 186 रन रहा।
ये खिलाड़ी भी 3 पारियों में कीवी टीम के खिलाफ नाबाद रहा था।
#3
वीरेंद्र सहवाग (1,157 रन)
इस सूची में तीसरे स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं।
उन्होंने साल 2001 में कीवी टीम के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था। आखिरी बार 2010 में वह इस टीम के खिलाफ मैदान पर उतरे थे।
इस खिलाड़ी ने 23 वनडे मुकाबलों की 23 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 1,157 रन बनाए।
इस दौरान उनकी औसत 52.59 की रही। उन्होंने 6 शतक और 3 अर्धशतक जड़े। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 130 रन रहा।
#4
रोहित शर्मा (1,134 रन)
इस सूची में चौथे स्थान पर पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं।
उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2009 में अपना पहला वनडे मुकाबला खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 34 मैच खेले हैं और इसकी 32 पारियों में 36.58 की औसत से 1,134 रन बनाने में सफल रहे हैं।
उनके बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 147 रन रहा है।