NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम इंग्लैंड: यशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरे टेस्ट में जड़ा दोहरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    भारत बनाम इंग्लैंड: यशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरे टेस्ट में जड़ा दोहरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स
    यशस्वी जायसवाल ने खेली ताबड़तोड़ पारी (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    भारत बनाम इंग्लैंड: यशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरे टेस्ट में जड़ा दोहरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 18, 2024
    01:10 pm

    क्या है खबर?

    राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ दोहरा शतक लगाया है।

    अपना सिर्फ 7वां टेस्ट खेल रहे जायसवाल के युवा करियर में यह दूसरा दोहरा शतक (214*) है।

    उनकी बदौलत भारत ने अपनी दूसरी पारी 430/4 के स्कोर पर घोषित की और इंग्लैंड को जीत के लिए 557 रन का बड़ा लक्ष्य दिया है।

    आइए उनकी पारी और रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही जायसवाल की पारी 

    जायसवाल ने तीसरे दिन जोरदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया था।

    तीसरे दिन के स्टम्प्स से ठीक पहले वह 133 गेंदों पर 104 रन बनाकर रिटायर्ट हर्ट हो गए थे।

    उन्होंने चौथे दिन के दूसरे सत्र के दौरान अनुभवी जेम्स एंडरसन के ओवर में लगातार 3 छक्के जड़ते हुए अपने इरादे जाहिर किए।

    दोहरा शतक पूरा करने वाले जायसवाल ने शुभमन गिल के साथ 159 रन और सरफराज खान के साथ 172 रन की साझेदारी की।

    राजकोट

    राजकोट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने जायसवाल

    यह पहला मौका है, जब किसी बल्लेबाज ने राजकोट के मैदान पर दोहरा शतक लगाया है।

    इस पारी के साथ ही जायसवाल इस मैदान पर बेन डकेट को पीछे छोड़ते हुए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    बता दें कि डकेट ने मौजूदा टेस्ट में 153 रन की पारी खेली थी।

    इस मैदान पर तीसरा सबसे बड़ा स्कोर विराट कोहली (139 रन बनाम वेस्टइंडीज, 2018) के नाम पर है।

    जायसवाल

    जायसवाल ने बनाए ये रिकॉर्ड्स

    जायसवाल ने 2023 अपने टेस्ट करियर शुरू किया था। वह अब तक 3 बार 150+ रन की पारी खेल चुके हैं।

    उनके टेस्ट डेब्यू के बाद से कोई भी भारतीय बल्लेबाज एक बार भी 150 रन का आंकड़ा नहीं छू सके हैं।

    जायसवाल (22 वर्ष और 52 दिन) एक द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में 150 से अधिक रन के, एक से अधिक स्कोर बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर (24 वर्ष और 336 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ा।

    शतक

    जायसवाल के नाम दर्ज हुई यह खास उपलब्धि  

    इस शतक के साथ यशस्वी सबसे कम टेस्ट पारियों में 3 शतक जड़ने वाले संयुक्त रूप से 7वें भारतीय बल्लेबाज बन गए थे। उन्होंने 13 पारियों में अपने 3 शतक लगाए।

    उन्होंने वीरेंद्र सहवाग और संजय मांजरेकर की बराबरी की है। दोनों ने भी 13-13 पारियों में 3 शतक पूरे किए थे।

    इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन शीर्ष पर हैं। उन्होंने शुरुआती 4 पारियों में ही 3 शतक जड़ दिए थे।

    छक्के

    जायसवाल एक पारी में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बने

    जायसवाल ने अपनी इस पारी में 12 छक्के लगाए। वह एक पारी में संयुक्त रूप से सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं।

    उन्होंने पाकिस्तान के वसीम अकरम के रिकॉर्ड की बराबरी की है, जिन्होंने 1996 में जिम्बाब्वे के विरुद्ध 12 छक्के जड़े थे।

    जायसवाल एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध 19 छक्के लगाए थे।

    सूची

    इस विशेष सूची में शामिल हुए जायसवाल

    जायसवाल अब भारत के लिए दूसरी पारी में दोहरा शतक लगाने वाले छठे बल्लेबाज बने हैं।

    उनसे पहले मंसूर अली खान पटौदी, दिलीप सरदेसाई, सुनील गावस्कर (2 बार), वीवीएस लक्ष्मण और वसीम जाफर ऐसा कर चुके हैं।

    जायसवाल इस सीरीज में अब तक 545 रन बना चुके हैं। वह एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज बने हैं।

    उन्होंने सौरव गांगुली (534 रन बनाम पाकिस्तान, 2007) का रिकॉर्ड तोड़ा।

    कारनामा 

    ऐसा कारनामा करने वाले तीसरे भारतीय बने जायसवाल

    जायसवाल अब एक टेस्ट सीरीज में 2 दोहरे शतक लगाने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए।

    उनसे कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 2017 में और वीनू मांकड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1955-56 में ऐसा कारनामा किया था।

    जायसवाल लगातार 2 टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय भी बने हैं।

    उनसे पहले विनोद कांबली (224 बनाम इंग्लैंड और 227 बनाम जिम्बाब्वे 1992/93 और कोहली (213 बनाम श्रीलंका और 243 बनाम श्रीलंका, 2017) ऐसा कर चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यशस्वी जायसवाल
    भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025

    यशस्वी जायसवाल

    डेब्यू टेस्ट में विदेश में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले भारतीय बने यशस्वी जायसवाल, गांगुली को पछाड़ा भारतीय क्रिकेट टीम
    यशस्वी जायसवाल डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले चौथे युवा भारतीय बल्लेबाज बने, शीर्ष पर पृथ्वी भारतीय क्रिकेट टीम
    प्रथम श्रेणी डेब्यू में भी शानदार रहा है यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, लगाई शतकों की झड़ी भारतीय क्रिकेट टीम
    यशस्वी जायसवाल ने खेली 171 रन की पारी, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पूरे किए 2,000 रन  टेस्ट क्रिकेट

    भारतीय क्रिकेट टीम

    श्रेयस अय्यर ने गंवाई भारतीय टेस्ट टीम से जगह, जानिए उनके कमजोर आंकड़े श्रेयस अय्यर
    अंडर-19 विश्व कप 2024: फाइनल में भारत से भिड़ेगा ऑस्ट्रेलिया, जानिए जरूरी बातें अंडर-19 विश्व कप
    भारत बनाम इंग्लैंड: जैक लीच बची हुई टेस्ट सीरीज से बाहर, ECB ने दी जानकारी इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    अंडर-19 विश्व कप 2024: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर चौथी बार जीता खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स  अंडर-19 विश्व कप

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    भारत की इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद WTC 2023-25 की अंक तालिका पर एक नजर भारतीय क्रिकेट टीम
    जसप्रीत बुमराह ने दूसरे टेस्ट में लिए कुल 9 विकेट, भारत में किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जसप्रीत बुमराह
    टेस्ट क्रिकेट: केएस भरत केवल 20 की औसत से कर रहे बल्लेबाजी, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा टेस्ट: राजकोट में कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: विलियम ओ रूर्के ने डेब्यू टेस्ट में झटके 4 विकेट, जानिए आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की स्थिति मजबूत, ऐसा रहा दूसरे दिन का खेल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: डेन पेड्‌ट ने टेस्ट क्रिकेट में दूसरी बार झटके 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: तीसरे टेस्ट मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025